HomeRashifalAaj Ka Rashifal 2 Sept. 2026: इन राशियों के लिए आज खास...

Aaj Ka Rashifal 2 Sept. 2026: इन राशियों के लिए आज खास संकेत, मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा दिन

आज किसी को रुका हुआ पैसा मिल सकता है तो किसी के लिए यात्रा और प्रेम के लिहाज से दिन बेहतर रहेगा। कुछ राशियों के लिए धन आगमन और कामकाज में सराहना के भी योग बन रहे हैं। पढ़ें पूरा राशिफल...

  • आज किसी को रुका हुआ पैसा मिल सकता है तो किसी के लिए यात्रा और प्रेम के लिहाज से दिन बेहतर रहेगा। कुछ राशियों के लिए धन आगमन और कामकाज में सराहना के भी योग बन रहे हैं। पढ़ें पूरा राशिफल…

मेष राशि
यदि आप किसी काम के लिए लोन लेने वाले थे तो वह लोन आज आपको मिल सकता है। घरेलू मामलों पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत रहेगी। प्रेम संबंधों और दांपत्य जीवन में कड़वाहट हो सकती है। कार्यक्षेत्र पर भी ध्यान देने की जरूरत रहेगी। अपनी शारीरिक स्थिति को सुधारने के लिए संतुलित आहार लें।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : क्रीमी | उपाय : कुमारी कन्याओं को भोजन कराएं।

वृष राशि
स्वास्थ्य के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। आज आप अपने कार्य के प्रति लापरवाही कर सकते हैं। व्यवसाय की तरफ ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। दांपत्य जीवन में भी मनमुटाव रह सकता है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : केसरिया | उपाय : आज तांबे का सिक्का चलते पानी में विसर्जित करें।

मिथुन राशि
आज के दिन आपके चेहरे पर मुस्कान देखने को मिल सकती है। कई लोगों से मुलाकात हो सकती है। धन खर्च होने की संभावना रहेगी। कुछ अनचाही यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। विलास की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : काला | उपाय : आज काले रंग का प्रयोग करें।

ये भी पढ़ें:  श्री राधे-राधे के जयघोषों से गूंजा सैनवाला, माता भद्रकाली मंदिर में स्थापित हुईं राधारानी और बांके बिहारी की मूर्तियां

कर्क राशि
मनोरंजन की चीजों पर आज आप जरूरत से ज्यादा धन खर्च कर सकते हैं। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र पर आज आप लापरवाही बरत सकते हैं। खर्च आज नियंत्रण से बाहर होंगे। बदनामी हो सकती है। आज आप किसी से पैसे उधार मांग सकते हैं।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : मैजेंटा | उपाय : अपनी आर्थिक स्थिति को अच्छा बनाने के लिए सूर्योदय के समय 11 दाने गेहूं के खाएं।

सिंह राशि
खुद को किसी रचनात्मक काम में लगाएं। मानसिक शांति के लिए आपकी खाली बैठने की आदत खतरनाक साबित हो सकती है। प्यार, मेलजोल और आपसी जुड़ाव में इजाफा होगा। दूसरों को राजी करने की आपकी प्रतिभा आपको काफी फायदा पहुंचाएगी। छोटी-मोटी बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : हल्का काला | उपाय : कुमारी कन्याओं की सेवा करें।

कन्या राशि
शरीर के किसी अंग में दर्द हो सकता है। आज शारीरिक मेहनत ज्यादा हो सकती है। आज सुरक्षित परियोजनाओं में निवेश करें। व्यावसायिक और पारिवारिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : पीला | उपाय : आज किसी अपंग व्यक्ति की मदद करें।

तुला राशि
आज आपको आराम करने की जरूरत पड़ सकती है। स्वास्थ्य के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। व्यर्थ में यात्राएं न करें। आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। कहीं से रुका हुआ पुराना पैसा वापस मिल सकता है। प्रेम प्रसंग के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : हल्का नीला | उपाय : पढ़ने वाले छोटे बच्चों को आज स्टेशनरी का सामान दान करें।

ये भी पढ़ें:  भूर्शिंग महादेव मंदिर में 8 दिन बहेगी भक्ति की बयार, 7 जून से हो रहा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन

वृश्चिक राशि
लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। आज आप किसी खेलकूद में हिस्सा ले सकते हैं। आज आपकी ऊर्जा का स्तर बढ़ा-चढ़ा रहेगा। यात्रा का योग बना रहेगा। किसी कार्य को लेकर की गई यात्रा आज शुभ फलदायी रहेगी।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : हरा | उपाय : काले रंग की चीजों का दान करें।

धनु राशि
हृदय संबंधी बीमारियों से परेशानी हो सकती है। आज आप उधार चुकाने में सक्षम होंगे। कुछ लंबी यात्राएं हो सकती हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। व्यापार को बढ़ाने के लिए आज आपको अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : काले या सफेद वस्त्र में लोहे की पांच कील या चूना लपेटकर चलते पानी में विसर्जित करें।

मकर राशि
आज आप किसी पर क्रोध कर सकते हैं। स्वभाव कुछ हद तक क्रोधी एवं चिड़चिड़ा हो सकता है। घर की परेशानियों के चलते कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप फालतू में किसी से न उलझें। कामकाज को बेहतर बनाने के लिए उस पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : भूरा | उपाय : अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए मां सरस्वती की उपासना करें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 12 August 2026: कर्क का अटका काम बनेगा, कन्या को मिलेगा धन लाभ; सिंह-तुला संभालें खर्च

कुंभ राशि
आज आपका खराब रवैया दोस्तों में परेशानी का कारण बन सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। कार्यक्षेत्र में आज आप लापरवाही कर सकते हैं। आर्थिक नुकसान होने की संभावना रहेगी। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में हालात बेहतर होंगे।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : पीला | उपाय : आर्थिक स्थिति को अच्छा बनाने के लिए पीले रंग के रुमाल का प्रयोग करें।

मीन राशि
आज आप ऊर्जा से लबरेज रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की सराहना होगी। धन आगमन की संभावना रहेगी। सामाजिक मेलजोल बना रहेगा। घर पर किसी निर्णय में बदलाव को लेकर अपने से बड़ों की राय अवश्य लें।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : हरा | उपाय : घर में फूल, पानी में पनपने वाले पौधे या मछली का एक्वेरियम उत्तर या पश्चिम दिशा की तरफ रखें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More