HomeHimachalUnaकिराये पर कमरा लेकर रह रहे युवक से मिला ये अवैध सामान,...

किराये पर कमरा लेकर रह रहे युवक से मिला ये अवैध सामान, पुलिस ने दबिश देकर दबोचा आरोपी… केस

पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुठेड़ा खैरला में एक व्यक्ति को 18.77 ग्राम हेरोइन/चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है।

ऊना : जिला ऊना पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुठेड़ा खैरला में एक व्यक्ति को 18.77 ग्राम हेरोइन/चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार 21 सितंबर 2026 की शाम पुलिस थाना अंब के प्रभारी निरीक्षक विपन शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम को कुठेड़ा खैरला में नशे की तस्करी को लेकर गुप्त सूचना मिली थी।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अनिल कुमार उर्फ कालू निवासी बेहड़ जसवां, तहसील अंब, हाल किरायेदार कुठेड़ा खैरला के किराये के रिहायशी कमरे की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कमरे से 18.77 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ।

ये भी पढ़ें:  हमीरपुर में 187 लड़कियों ने लगवाए एचपीवी के टीके, आंकड़ा पहुंचा 780

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब नशीले पदार्थ के स्रोत, सप्लाई चेन तथा खरीद-बिक्री से जुड़े बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है, ताकि इस नेटवर्क में शामिल अन्य संभावित लोगों तक भी पहुंचा जा सके।

जिला पुलिस ऊना ने आम जनता से अपील की कि नशे के खिलाफ अभियान में पुलिस का सहयोग करें। पुलिस ने कहा कि चिट्टा, हेरोइन या अन्य मादक पदार्थों की बिक्री, तस्करी अथवा सेवन से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में 2 सड़क हादसों में 4 घायल, पुलिस जांच में जुटी
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More