HomeHimachalUnaपीएम किसान योजना के लाभार्थियों के लिए 31 अक्टूबर तक जरूरी काम...

पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के लिए 31 अक्टूबर तक जरूरी काम निपटाने का मौका, 2 अक्टूबर से चलेगा विशेष अभियान

लाभार्थी किसानों से अपील की गई है कि पीएम किसान योजना की आगामी किश्तों का बिना किसी रुकावट के लाभ प्राप्त करने के लिए निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी अनिवार्य औपचारिकताएं पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

ऊना : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ जिला ऊना के सभी पात्र किसानों तक सुचारू एवं पारदर्शी रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह विशेष अभियान 2 से 31 अक्टूबर तक चलेगा।

तहसीलदार एवं कार्यकारी जिला राजस्व अधिकारी ऊना विपिन कुमार ने जिला के समस्त लाभार्थी किसानों से अपील की है कि पीएम किसान योजना की आगामी किश्तों का बिना किसी रुकावट के लाभ प्राप्त करने के लिए निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी अनिवार्य औपचारिकताएं पूर्ण करना सुनिश्चित करें। इनमें जिन किसानों की भूमि की सीडिंग पूर्ण नहीं हुई है, वे अपने तहसील कार्यालय में पटवारी द्वारा सत्यापित नकल जमाबंदी जमा करवाना सुनिश्चित करें।

ये भी पढ़ें:  चिंतपूर्णी मंदिर में अब दुकानों से नहीं मिलेगी ‘शॉर्टकट एंट्री’, अनधिकृत रास्ते होंगे सील; SDM ने जारी किए सख्त आदेश

वहीं, पीएम-किसान की राशि सीधे बैंक खाते में प्राप्त करने के लिए आधार सीडिंग अनिवार्य है। इसके लिए किसान तुरंत अपनी संबंधित बैंक शाखा में जाकर इस प्रक्रिया को पूर्ण करवाएं। साथ ही ई-केवाईसी की प्रक्रिया के लिए किसान अपने नजदीकी सीएससी सेंटर/ लोक मित्र केंद्र पर जाकर बायोमेट्रिक ई-केवाईसी करवाएं।

उन्होंने बताया कि किसान घर बैठे अपने स्मार्टफोन में ‘पीएम किसान ऐप’ डाउनलोड कर ‘फेस कैप्चर’ सुविधा के माध्यम से भी इसे पूर्ण कर सकते हैं। इसके अलावा राज्य सरकार के दिशा-निर्देशानुसार डिजिटल कृषि सेवा के लिए किसान आईडी का बनना आवश्यक है। इसलिए जिन किसानों की किसान आईडी नहीं बनी है, वे अपने नजदीकी लोक मित्र केंद्र से संपर्क कर इसे शीघ्र बनवाना सुनिश्चित करें।

ये भी पढ़ें:  सीएम सुक्खू ने जारी किया सरकारी कैलेंडर-2025

उन्होंने जिला सभी पात्र किसानों से आग्रह किया कि योजना का निर्बाध लाभ सुनिश्चित करने के लिए 31 अक्टूबर से पूर्व अपनी सभी लंबित प्रक्रियाओं को पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More