HomeRashifalAaj Ka Rashifal 06 July 2026: नौकरी, कारोबार, धन और सेहत में...

Aaj Ka Rashifal 06 July 2026: नौकरी, कारोबार, धन और सेहत में किसका चमकेगा भाग्य? जानें अपना राशिफल

Horoscope 06 July 2026: सोमवार का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आएगा। कुछ राशियों को स्वास्थ्य, खर्च और निर्णयों को लेकर विशेष सावधानी बरतनी होगी। जानिए आज का पूरा राशिफल…

मेष राशि
आज धन से जुड़े मामलों का समाधान मिलने की संभावना है। आपका स्वभाव हंसमुख और मजाकिया रहेगा, जिससे घर-परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। किसी जरूरी काम के लिए घर से जल्दी निकलना पड़ सकता है। व्यापार में अच्छा लाभ मिलने के योग हैं और मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: मेजेंटा
उपाय: तांबे की कोई वस्तु धारण करें।

वृषभ राशि
आर्थिक मामलों को लेकर चिंता बनी रह सकती है। वरिष्ठ सहकर्मियों से मतभेद होने की आशंका है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और किसी भी निर्णय में अहंकार को बीच में न आने दें। घर में अनचाहे मेहमानों का आगमन हो सकता है और घरेलू जरूरतों पर खर्च बढ़ेगा।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: काला
उपाय: काले कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

मिथुन राशि
स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। पुराने कर्ज से राहत मिलने की संभावना है। कारोबार में आर्थिक लाभ होगा। किसी सामाजिक या पारिवारिक समारोह में शामिल हो सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन और गुस्सा हावी हो सकता है।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: लाल
उपाय: छोटी कन्याओं को भोजन कराएं।

ये भी पढ़ें:  वेल्डिंग का काम सीखने गया था 18 वर्षीय युवक, करंट ने छीन ली जिंदगी; कुल्लू में हादसे से मातम

कर्क राशि
अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यों के प्रति लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। समय का सदुपयोग करें और किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। शाम के समय घूमने-फिरने का अवसर मिलेगा।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: सफेद
उपाय: सफेद रंग की वस्तुओं का दान करें।

सिंह राशि
आज का दिन शुभ रहेगा। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार में लाभ के योग हैं और किया गया निवेश भविष्य में फायदा देगा। दांपत्य जीवन में सुख और सामंजस्य बना रहेगा।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: सफेद
उपाय: सफेद रंग की वस्तुओं का दान करें।

कन्या राशि
उत्साह में आकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। लंबे समय से देखा गया सपना पूरा हो सकता है। जमीन या वाहन की खरीद-फरोख्त के योग हैं। कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। खर्च बढ़ सकता है, लेकिन परिवार का सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सफेद
उपाय: चांदी का चौकोर टुकड़ा अपने पास रखें।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में 33 केवी लाइन की चपेट में आने से मजदूर की दर्दनाक मौत, बिजली ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप, केस

तुला राशि
महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय मानसिक तनाव महसूस हो सकता है। व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक रहेगी। दूसरों की आलोचना में समय न गंवाएं। सौंदर्य और साज-सज्जा की वस्तुओं पर खर्च हो सकता है। दोपहर बाद स्वभाव में चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: लाल
उपाय: सूर्य देव की पूजा करें।

वृश्चिक राशि
पेट संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। कारोबार में लाभ मिलने की संभावना है। अचानक धन प्राप्ति हो सकती है। जरूरी दस्तावेज बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें। कोई आपसे आर्थिक सहायता मांग सकता है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: तांबे के बर्तन में रखा पानी उपयोग करें।

धनु राशि
आज निवेश करना लाभदायक साबित हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। समाज में सम्मान बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी। नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: सफेद
उपाय: घर की छत साफ रखें।

ये भी पढ़ें:  राशिफल 22 अप्रैल 2026: इन राशियों के लिए बन रहे धन लाभ के योग, जानिए सभी राशियों का हाल और गुड लक

मकर राशि
आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। झूठे दिलासों पर भरोसा न करें। कर्ज से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं। मानसिक तनाव रहेगा और व्यवसायिक यात्रा में बाधाएं आ सकती हैं। परिवार के किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ सकती है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: महरून
उपाय: गायत्री मंत्र का जाप करें।

कुंभ राशि
आपकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे और अटका हुआ धन मिलने की संभावना है। व्यायाम करते समय सावधानी रखें। दांपत्य जीवन में मधुरता लाने का प्रयास करें और गुस्से पर नियंत्रण रखें।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: चेरी
उपाय: भगवान गणेश को हरी दूर्वा अर्पित करें।

मीन राशि
परिवार से अपेक्षित सहयोग न मिलने के कारण मानसिक तनाव रह सकता है। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में होती नजर आएंगी। कार्यक्षेत्र में आपके विचारों को महत्व कम मिल सकता है। किसी विवादित मामले से दूर रहना बेहतर रहेगा।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: पीला
उपाय: घर से निकलने से पहले बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More