सोलन : पुलिस थाना सदर सोलन के तहत दर्ज हत्या के मामले में पुलिस ने जांच के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकुश उर्फ भूरा (24) निवासी धोबीघाट, कारगिल मोहल्ला, सोलन और मंथन भारद्वाज (20) निवासी लक्कड़ बाजार, सोलन के रूप में हुई है। दोनों को 5 सितंबर को गिरफ्तार किया गया।
एसपी सोलन टी एसडी वर्मा ने बताया कि मामले की जांच के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर दोनों की संलिप्तता पाई गई। जांच के दौरान वारदात में कथित रूप से इस्तेमाल किया गया चाकू और कड़ा भी बरामद कर पुलिस कब्जे में लिया गया है।
घटनास्थल का वैज्ञानिक एवं फोरेंसिक निरीक्षण एसएफएसएल की विशेषज्ञ टीम ने किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को 5 सितंबर को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
उन्होंने बताया कि आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। पुलिस मामले से जुड़े प्रत्येक पहलू की गहनता से जांच कर रही है।
