- आज आर्थिक स्थिति में सुधार और रुका हुआ धन मिलने के योग हैं। अनावश्यक खर्च और पारिवारिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। रिश्तों और स्वास्थ्य के मामले में भी सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी।
मेष राशि
जब सेहत से जुड़ा मामला हो तो खुद को अनदेखा नहीं करना चाहिए और सावधानी बरतनी चाहिए। घर के किसी फंक्शन में आज धन खर्च करना पड़ेगा। बच्चे आपको अपनी उपलब्धियों से गर्व का अनुभव कराएंगे। जब आपसे राय पूछी जाए तो संकोच न करें, क्योंकि इसके लिए आपकी तारीफ होगी।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : गोल्डन | उपाय : साफ-सुथरे रहें।
वृष राशि
अपने काम के लिए दूसरों पर दबाव न डालें। दूसरे लोगों की इच्छाओं और दिलचस्पियों पर भी गौर करें। रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। परिवार के सदस्यों की जरूरतों को तरजीह दें। उनके सुख-दुःख के भागीदार बनें, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाकई उनका खयाल रखते हैं।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : पीला | उपाय : कांसे के बर्तन का दान करें।
मिथुन राशि
सुकून हासिल करने के लिए कुछ पल करीबी दोस्तों के साथ बिताएंगे। किसी करीबी दोस्त की मदद से आज कुछ कारोबारियों को अच्छा-खासा धन लाभ होने की संभावना है। यह धन आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकता है। पारिवारिक मोर्चे पर चीज़ें अच्छी रहेंगी और अपनी योजनाओं के लिए आप पूरे सहयोग की उम्मीद कर सकते हैं।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : हरा | उपाय : रात को जौ भिगोकर रखें और सुबह किसी जानवर या पक्षियों को खिलाएं।
कर्क राशि
जरूरत के वक़्त आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज फ़ायदा हो सकता है, बशर्ते आप अपनी बात भली-भांति रखें और काम में लगन व उत्साह दिखाएं। सफर के लिए दिन ज़्यादा अच्छा नहीं है। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से खास तोहफा मिल सकता है।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : केसरी | उपाय : आज घर से बाहर निकलते समय तिल के तेल का दीपक जलाएं।
सिंह राशि
आप आज ऊर्जा से भरपूर होंगे और कुछ असाधारण करेंगे। जिन लोगों ने लोन लिया था, आज उन्हें उसे चुकाने में दिक्कतें आ सकती हैं। घरेलू काम थका देने वाला होगा और इसलिए मानसिक तनाव की वजह भी बन सकता है। अपने जीवनसाथी की किसी छोटी बात को लेकर बोले गए झूठ से आप आहत महसूस कर सकते हैं।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : लाल | उपाय : आज किन्नरों की सेवा करें।
कन्या राशि
किसी की सलाह लिए बिना आज आपको पैसा कहीं भी इन्वेस्ट नहीं करना चाहिए। जीवनसाथी के साथ खरीदारी मजेदार रहेगी। इससे आप दोनों के बीच की समझ में भी इज़ाफा होगा। सैर-सपाटे पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है, जो आपकी ऊर्जा और उत्साह को तरोताजा कर देगा।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : पीला | उपाय : जेब में तांबे का सिक्का रखें।
तुला राशि
खाली वक्त आज व्यर्थ की बहसों में खराब हो सकता है, जिससे दिन के अंत में आपको खिन्नता होगी। कारोबार में फायदा होगा। आपकी तंदरुस्ती आज आपके घर वालों को खुशी देगी।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : भूरा | उपाय : सफेद या भूरे रंग की गाय को गुड़ वाली रोटी खिलाएं।
वृश्चिक राशि
रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। रिश्तेदारों के साथ बिताया गया वक़्त आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज आप सब कामों को छोड़कर उन कामों को करना पसंद करेंगे, जिन्हें आप बचपन के दिनों में करना पसंद करते थे।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : काला | उपाय : एक दूध की कटोरी किसी कुत्ते को पिलाएं।
धनु राशि
अगर आपका धन से जुड़ा कोई मामला कोर्ट-कचहरी में अटका था तो आज उसमें आपको विजय मिल सकती है और आपको धन लाभ हो सकता है। वैवाहिक जीवन में आप कुछ निजता की जरूरत महसूस करेंगे। आपकी बातों को आपके घर वाले आज गौर से नहीं सुनेंगे, इसलिए आज उन पर आपका गुस्सा फूट सकता है।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : पीला | उपाय : पिता या गुरु को आज गुलाबी रंग के वस्त्र दान करें।
मकर राशि
मानसिक शांति के लिए किसी दान-पुण्य के काम में सहभागिता करें। व्यापार में मुनाफा आज कई व्यापारियों के चेहरे पर खुशी ला सकता है। इस राशि के छात्र-छात्राओं को आज के दिन पढ़ाई में मन लगाने में दिक्कतें आ सकती हैं। आज आप अपना कीमती समय दोस्तों के चक्कर में बर्बाद कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन के लिए विशेष दिन है।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : पीला | उपाय : गरीब कन्याओं की सहायता करें।
कुंभ राशि
आपका खर्च बढ़ेगा। आज दोस्त आपके लिए मददगार बनेंगे। दिन को खुशनुमा बनाने का प्रयास करेंगे। कारोबार में लाभ के संकेत हैं।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : बैंगनी | उपाय : काले रंग की चीजों का दान करें।
मीन राशि
स्वास्थ्य संबंधित परेशानी उत्पन्न हो सकती है। जरूरत से ज्यादा आज धन खर्च हो सकता है। किसी कार्य विशेष को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। व्यर्थ में झगड़ा होने की भी संभावना रहेगी। हालांकि प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : केसरी | उपाय : अपने इष्ट देवता की आराधना करें।