- दिन कई लोगों के लिए जिम्मेदारियों और सावधानी से जुड़ा रहेगा। बेवजह की उलझनें समय खराब कर सकती हैं। धन लाभ और रुके काम पूरे होने की संभावना है। कारोबार और लेन-देन में सतर्क रहें।
मेष राशि
आज आपका दिमाग बेवजह की उलझनों में फंसा रह सकता है। कामकाज से जल्दी निकलने का प्रयास करेंगे। धन की जरूरत पड़ सकती है। घरेलू मामलों पर ध्यान देना होगा। व्यर्थ की चिंता में कीमती समय बर्बाद होने के साथ फालतू खर्च भी हो सकता है।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : सिल्वर | उपाय : अपने कुल देवी-देवता की पूजा अर्चना करें।
वृष राशि
परिवार के सदस्य आज आपसे कई चीजों की मांग कर सकते हैं। बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। बीमारी पर धन खर्च हो सकता है। बेवजह की भागदौड़ रहेगी। स्वभाव में जिद और चिड़चिड़ापन आ सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : नीला | उपाय : मंदिर जाकर भगवान की उपासना करें।
मिथुन राशि
आज कोई आपको अच्छी सलाह दे सकता है। धन आगमन की संभावना है, लेकिन व्यापार और कार्यक्षेत्र पर ध्यान देना जरूरी रहेगा। यात्रा का योग बन सकता है। आप बेवजह की उलझनों से कुछ हद तक बाहर निकल पाएंगे। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : हरा | उपाय : तोते को हरी मिर्च खिलाएं।
कर्क राशि
आज आपमें चुस्ती-फुर्ती देखने को मिलेगी। कोई कर्जदार आपको परेशान कर सकता है। लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शाम के समय विलासिता की वस्तुओं पर धन खर्च होने की संभावना है।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : पीला | उपाय : विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
सिंह राशि
आज आप किसी धार्मिक स्थल के दर्शन कर सकते हैं। धन की जरूरत पड़ सकती है। धैर्य बनाए रखें और क्रोध से बचें। सामाजिक कार्यों में आपकी अहम भूमिका रह सकती है। पारिवारिक झमेलों में पड़ने से बचें। घर की जरूरतों पर खर्च होगा और काम करते समय चोट लगने का खतरा रह सकता है।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : पीला | उपाय : केले के पेड़ के पास शुद्ध देसी घी का दीपक जलाएं।
कन्या राशि
खानपान पर संयम बरतने की जरूरत रहेगी। आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। कार्यक्षेत्र या कारोबार में लापरवाही आर्थिक नुकसान करा सकती है। किसी के विवाद में न पड़ें। बेवजह के झगड़े से बचें। लेन-देन में विशेष सावधानी रखें।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : सफेद रंग के फूल किसी धार्मिक स्थान पर चढ़ाएं।
तुला राशि
आज अचानक धन प्राप्त हो सकता है। रुका हुआ पैसा मिलने की भी संभावना है, लेकिन आर्थिक मामलों को गंभीरता से लें। कहीं घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव और परिवार में बेवजह के झगड़े हो सकते हैं।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : भगवा | उपाय : साधु-संतों को भोजन कराएं।
वृश्चिक राशि
आज दूसरों की आलोचना में समय बर्बाद करने से बचें और किसी के मामले में बेवजह टिप्पणी न करें। बाहर घूमने-फिरने का योग बन सकता है। धन लाभ होने की संभावना है। कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। विलासिता की वस्तुओं पर खर्च भी हो सकता है।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : केसरी | उपाय : माथे पर केसर का तिलक लगाकर घर से निकलें।
धनु राशि
आज आपको आलोचना का सामना करना पड़ सकता है। खर्च बढ़ सकते हैं और कोई आपसे धन मांग सकता है। यात्रा सोच-समझकर करें। कारोबार में नुकसान की आशंका है। इसलिए दूसरों के भरोसे न बैठें। पारिवारिक जिम्मेदारियों को नजरअंदाज न करें।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : लाल | उपाय : सूर्य चालीसा का पाठ करें।
मकर राशि
आज अपनी सोच सकारात्मक रखें। घर में धार्मिक आयोजन हो सकता है। किसी तीर्थस्थल की यात्रा का योग बन सकता है। बच्चों की पढ़ाई पर खर्च हो सकता है। बेवजह की यात्राओं से बचें। जमीन या वाहन की खरीद-बिक्री भी कर सकते हैं।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : स्लेटी | उपाय : केतु की पूजा करें।
कुंभ राशि
आज आपका रवैया कुछ खराब रह सकता है। बेवजह गुस्सा करने से बचें। धन कमाने के कई अवसर मिल सकते हैं। कामकाज के दौरान सावधानी रखें। घर की जरूरतों पर खर्च हो सकता है। छोटी-मोटी यात्राएं भी संभव हैं।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : काला | उपाय : भगवान शंकर की उपासना करें।
मीन राशि
आज धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा। सकारात्मक सोच आपको मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकलने में मदद कर सकती है। आपके काम की प्रशंसा होगी। कोई आपसे उधार मांग सकता है। परिवार में मतभेद पैदा हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र और कारोबार से अच्छा मुनाफा होने की संभावना है।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : लाल | उपाय : तामसिक चीजों के सेवन से बचें।
