मेष राशि वालों को नौकरी-व्यवसाय में लाभ के साथ कोई मनोकामना पूरी होने की उम्मीद है, वहीं वृष राशि के जातकों को लापरवाही भारी पड़ सकती है। जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन।
मेष राशि
आज आपका कोई सपना हकीकत में बदल सकता है। उत्साह को नियंत्रण में रखना जरूरी होगा। दिन के समय धन लाभ होने की संभावना है। विलास की वस्तुओं पर खर्च हो सकता है। नौकरी और व्यवसाय में प्रचुर लाभ मिलने के योग हैं। प्रेम संबंधों के लिहाज से भी दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 4 । शुभ रंग : मेहंदी । उपाय : गाय को हरा चारा खिलाएं।
वृष राशि
आज आप भाग्य के भरोसे रहकर अपने कार्य के प्रति लापरवाही कर सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर चिड़चिड़ापन और गुस्सा रह सकता है। किसी के बहकावे में आने से बचें। छोटी-मोटी बातों पर विवाद की स्थिति बन सकती है। शाम के समय धन खर्च होने की संभावना है।
शुभ अंक : 8 । शुभ रंग : सफेद । उपाय : आज सफेद रंग के वस्त्र पहनें।
मिथुन राशि
सोच को सकारात्मक रखें। आज किसी निवेश या आर्थिक मामले में लाभ मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। विलास की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है। किसी से बहस हो सकती है और आर्थिक मदद मांगने की जरूरत पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में ध्यानपूर्वक काम करें।
शुभ अंक : 7 । शुभ रंग : चेरी । उपाय : पार्वती मंगल स्तोत्र का पाठ करें।
कर्क राशि
आज आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा और प्रगति के नए रास्ते खुल सकते हैं। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र से अच्छा खासा मुनाफा मिलने की संभावना है। कहीं घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। प्रेम संबंधों और पारिवारिक जीवन में सुख का अनुभव होगा। शाम के समय खर्च बढ़ सकता है।
शुभ अंक : 5 । शुभ रंग : पीला । उपाय : अपने कुल देवता की पूजा करें।
सिंह राशि
आज सोच को सकारात्मक बनाए रखें। विभिन्न स्रोतों से धन आने की संभावना है। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में मेहनत पर ध्यान देना होगा। मेहमानों की आवभगत का अवसर मिलेगा। प्रेम संबंधों के लिहाज से भी दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ अंक : 1 । शुभ रंग : सफेद । उपाय : कांसे का दान करें।
कन्या राशि
आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है। कोई लेनदार भुगतान के लिए संपर्क कर सकता है और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। गलत आदतों से दूरी बनाए रखें। प्रेम संबंधों के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 4 । शुभ रंग : लाल । उपाय : शिवलिंग पर केसर वाला दूध अर्पित करें।
तुला राशि
आज आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आपकी छोटी सी लापरवाही नुकसान का कारण बन सकती है। जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने का अवसर मिलेगा। घरेलू मामलों पर ध्यान देने की जरूरत है और खर्च अधिक हो सकता है।
शुभ अंक : 6 । शुभ रंग : गेहुआ । उपाय : घर से बाहर निकलते समय मुंह में गुड़ रखें।
वृश्चिक राशि
स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। जरूरत से अधिक धन खर्च हो सकता है। किसी महत्वपूर्ण कार्य के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा और बेवजह विवाद की स्थिति बन सकती है। प्रेम संबंधों के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 4 । शुभ रंग : केसरी । उपाय : अपने इष्ट देवता की आराधना करें।
धनु राशि
आज गलत आदतों से दूरी बनाए रखें और स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है। विरोधी आपकी छवि प्रभावित करने का प्रयास कर सकते हैं। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों को सुलझाने के लिए दिन अच्छा है। दूर स्थान से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
शुभ अंक : 3 । शुभ रंग : धूमिल । उपाय : लाल कपड़ों का दान करें।
मकर राशि
आज जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें। धन खर्च होने की संभावना है। प्रेम संबंधों पर ध्यान देना होगा। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। किसी अज्ञात स्रोत से धन प्राप्त होने की संभावना है, लेकिन आपके व्यवहार से किसी को भावनात्मक ठेस भी पहुंच सकती है।
शुभ अंक : 9 । शुभ रंग : सफेद । उपाय : घर से बाहर निकलते समय सफेद कपड़े पहनें।
कुंभ राशि
आज शरीर में अचानक किसी तरह की परेशानी महसूस हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। कई लोगों से मुलाकात हो सकती है। धार्मिक स्थल की यात्रा के योग बन रहे हैं। दिन की शुरुआत व्यस्त रहेगी और छोटी-मोटी यात्राएं भी हो सकती हैं।
शुभ अंक : 4 । शुभ रंग : सफेद । उपाय : कुमारी कन्याओं को खीर खिलाएं।
मीन राशि
पारिवारिक उलझनों के कारण तनाव रह सकता है। गुस्से में अपना आपा खोने से बचें। जमीन से जुड़े विवाद में फंसने की स्थिति बन सकती है। आर्थिक नुकसान की आशंका है। जल्दबाजी में निर्णय न लें और अनावश्यक यात्राओं से बचें।
शुभ अंक : 3 । शुभ रंग : गुलाबी । उपाय : केसर की पुड़िया को पीले कपड़े में बांधकर अपने पास रखें।