HomeRashifalAaj Ka Rashifal 16 July 2026: आज ग्रह किस पर रहेंगे मेहरबान?...

Aaj Ka Rashifal 16 July 2026: आज ग्रह किस पर रहेंगे मेहरबान? जानें आपकी राशि क्या कहती है? पढ़ें पूरा राशिफल

Horoscope 16 July 2026: आज का दिन कुछ राशियों के लिए आर्थिक और सामाजिक दृष्टि से शुभ संकेत लेकर आया है। कुछ जातकों को स्वास्थ्य, खर्च और व्यवहार को लेकर विशेष सावधानी बरतनी होगी। जानिए...

Horoscope 16 July 2026: आज का दिन कुछ राशियों के लिए आर्थिक और सामाजिक दृष्टि से शुभ संकेत लेकर आया है। कुछ जातकों को स्वास्थ्य, खर्च और व्यवहार को लेकर विशेष सावधानी बरतनी होगी। जानिए… 16 जुलाई 2026, गुरुवार का दैनिक राशिफल।

मेष राशि
आज आप बेहतर स्वास्थ्य का आनंद प्राप्त करेंगे। धन आगमन की संभावना रहेगी। किसी कार्य विशेष के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। सामाजिक मेलजोल बना रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक परेशानियों से राहत मिलने के संकेत हैं।
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: गुलाबी | उपाय: तुलसी के पौधे पर देसी घी का दीपक जलाएं।

वृष राशि
लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। किसी खेलकूद गतिविधि में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं और कार्य से जुड़ी यात्रा लाभदायक साबित हो सकती है।
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: हरा | उपाय: जेब में हरे रंग का रुमाल रखें।

मिथुन राशि
खुद को रचनात्मक कार्यों में व्यस्त रखें। मानसिक शांति के लिए निष्क्रियता से बचें। प्रेम, मेलजोल और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। आपकी समझाने की क्षमता लाभ दिलाएगी, हालांकि छोटी-मोटी बाधाएं आ सकती हैं।
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: हल्का काला | उपाय: कुमारी कन्याओं की सेवा करें।

ये भी पढ़ें:  राशिफल 26 अप्रैल 2026: किस्मत कनेक्शन के साथ जानें राशि का हाल, इन उपायों से दिन बनाएं खास

कर्क राशि
स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। खर्च बढ़ने के योग हैं। किसी कार्य के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा और विवाद की स्थिति बन सकती है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: केसरी | उपाय: अपने इष्ट देवता की आराधना करें।

सिंह राशि
आत्मविश्वास बनाए रखें। मेहनत के बावजूद अपेक्षित परिणाम न मिलने से निराशा हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और चोट से बचाव करें। प्रेम संबंधों में भी सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: लाल | उपाय: लाल फूल अर्पित कर सूर्य देव की उपासना करें।

कन्या राशि
सेहत का विशेष ध्यान रखें। घर से जुड़ा निवेश लाभदायक रहेगा। आपका उत्साही और सकारात्मक व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। बड़े व्यापारिक लेन-देन में भावनाओं पर नियंत्रण रखें। यात्रा और मेलजोल के योग हैं।
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: पीला | उपाय: स्कूल, अस्पताल या अनाथ आश्रम में दान करें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 20 July 2026: आज किस राशि की खुलेगी किस्मत, किसे मिलेगी सफलता की खुशखबरी? जानें अपनी राशि

तुला राशि
कोई अप्रिय घटना मानसिक शांति भंग कर सकती है। घर के काम करते समय सावधानी रखें, चोट लगने की आशंका है। दूसरों के विवादों से दूर रहें। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा और छोटी यात्राएं हो सकती हैं।
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: स्लेटी | उपाय: माथे पर दूध का तिलक लगाएं।

वृश्चिक राशि
कार्यक्षेत्र में आपके विचारों को महत्व न मिलने से तनाव हो सकता है। लोगों को समझने में कठिनाई महसूस होगी। अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है और स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा।
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: लाल | उपाय: राहु की उपासना करें।

धनु राशि
अपनी इच्छाओं पर नियंत्रण रखें। आपका व्यवहार दूसरों को भ्रमित कर सकता है। अपनी बात मनवाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। व्यापार से धन लाभ होगा। छोटी यात्राओं के योग हैं। पेट और सिर से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: फिरोजी | उपाय: कुछ बादाम बहते पानी में प्रवाहित करें।

ये भी पढ़ें:  राशिफल 7 फरवरी 2026: आपकी राशि पर कैसा रहेगा ग्रहों का असर, क्लिक पर जानें सभी 12 राशियों का हाल 

मकर राशि
नशे से दूर रहें। पेट संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। विरोधी आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। जमीन से जुड़े मामलों के समाधान के लिए दिन अनुकूल है। दूर से शुभ समाचार मिल सकता है।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: धूमिल | उपाय: लाल वस्त्रों का दान करें।

कुंभ राशि
मानसिक तनाव कम करने का प्रयास करें। भाई-बहनों में से कोई आर्थिक सहायता मांग सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। एकांत में समय बिताने की इच्छा होगी। आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: पीला | उपाय: साधु-संतों की सेवा करें।

मीन राशि
काम का दबाव और घरेलू मतभेद मानसिक तनाव बढ़ा सकते हैं। स्टॉक मार्केट और म्यूचुअल फंड में निवेश लाभदायक रह सकता है। शाम को घूमने-फिरने का अवसर मिलेगा। प्रेम संबंधों पर ध्यान दें। सामाजिक मेलजोल बना रहेगा।
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: गुलाबी | उपाय: तोते को हरी मिर्च खिलाएं।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More