होमHimachalHamirpurसंगीत शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 46 अभ्यर्थियों का चयन; 72...

संगीत शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 46 अभ्यर्थियों का चयन; 72 पदों पर नहीं मिले पात्र उम्मीदवार

HPRCA ने पोस्ट कोड-26021 के तहत आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच के बाद अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने स्कूल शिक्षा विभाग में संगीत शिक्षकों के 118 पदों को फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए पोस्ट कोड-26021 के तहत आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच के बाद अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए कुल 71 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 63 उम्मीदवारों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा दी थी और इस परीक्षा में 58 उम्मीदवारों का चयन दस्तावेजों की जांच के लिए किया गया था।

18 अगस्त को दस्तावेजों की जांच के बाद 46 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। पात्र उम्मीदवार न मिलने के कारण 72 पद खाली रह गए हैं।

ये भी पढ़ें:  HPRCA ने घोषित की भर्ती परीक्षाओं की तारीखें, इस दिन होंगे JE, OTA और शिक्षक पदों के एग्जाम

इनमें सामान्य वर्ग के 26, सामान्य ईडब्ल्यूएस वर्ग के 11, सामान्य (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) का एक, ओबीसी 15, ओबीसी बीपीएल 4, एससी 8, एससी बीपीएल 3, एससी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) वर्ग का एक और एसटी के 3 पद शामिल हैं।

सचिव ने बताया कि यह अंतिम परिणाम सभी उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और अंकों सहित आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

ये भी पढ़ें:  HPRCA: JOA लाइब्रेरियन का फाइनल परिणाम घोषित, 77 उम्मीदवारों का चयन

Latest Articles

Explore More