आज का राशिफल 28 जनवरी 2026: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन, किस्मत कनेक्शन के साथ जानें आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त

तिथि: दशमी नक्षत्र: कृतिका करण: गर पक्ष: शुक्ल योग: ब्रह्म वार: बुधवार

0

आज का पंचांग | 28 जनवरी 2026
तिथि: दशमी
नक्षत्र: कृतिका
करण: गर
पक्ष: शुक्ल
योग: ब्रह्म
वार: बुधवार
आज का शुभ मुहूर्त: 07:15am-09:54am
राहुकाल: 12:33pm-01:54pm
अभिजीत मुहूर्त: 12:12pm-12:55pm
दिशाशूल: उत्तर

मेष राशि
आज यार दोस्तों के साथ पार्टी में आप खूब पैसे लुटा सकते हैं, लेकिन इसके बावजूद आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज न सिर्फ अजनबियों से, बल्कि दोस्तों से भी सावधान रहने की जरूरत है। सावधान रहें, क्योंकि प्यार में पड़ना आज आपके लिए दूसरी कठिनाइयां खड़ी कर सकता है। करियर से जुड़े फैसले खुद करें, बाद में इसका लाभ मिलेगा। वकील के पास जाकर कानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: भगवा
उपाय: एक पानी वाला नारियल सिर के ऊपर से घुमाकर चलते पानी में विसर्जित करें।

वृष राशि
आज आप खुद को सुकून में और जिंदगी का लुत्फ उठाने के लिए सही मनोदशा में पाएंगे। आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएं। रिश्तेदारों के यहां छोटी यात्रा आपके भागदौड़ भरे दिन में आराम और सुकून देने वाली साबित होगी। सच्चे और पवित्र प्रेम का अनुभव करें। आप अपनी छुपी खासियत का इस्तेमाल कर दिन को बेहतर बनाएंगे। आपको महसूस होगा कि आपका वैवाहिक जीवन बहुत खूबसूरत है। आज तनाव से मुक्त रहने की कोशिश करें और आराम पर जोर दें।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: पीला
उपाय: कुमारी कन्याओं की सेवा करें।

मिथुन राशि
स्वास्थ्य से संबंधित परेशानी उत्पन्न हो सकती है। जरूरत से ज्यादा धन खर्च हो सकता है। किसी कार्य विशेष को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। व्यर्थ झगड़े की भी संभावना रहेगी। हालांकि प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: केसरी
उपाय: अपने इष्ट देवता की आराधना करें।

ये भी पढ़ें:  चूड़धार में 5 माह बाद वैशाख संक्रांति पर खुलेंगे शिरगुल महाराज मंदिर के कपाट, एक मई से हटेगी यात्रा पर प्रशासनिक रोक

कर्क राशि
आप आज ऊर्जा से भरपूर होंगे और कुछ असाधारण करेंगे। जिन लोगों ने जमीन खरीदी थी और अब उसे बेचना चाहते हैं, उन्हें आज अच्छा खरीदार मिल सकता है और जमीन बेचकर अच्छा धन लाभ हो सकता है। आज आप अपने लक्ष्य कुछ ज्यादा ऊंचे तय कर सकते हैं। यदि परिणाम उम्मीद के मुताबिक न आएं, तो निराश न हों। आपकी संप्रेषण क्षमता प्रभावशाली साबित होगी। जीवनसाथी के साथ हल्का हंसी-मजाक और छेड़छाड़ आपको किशोरावस्था के दिनों की याद दिलाएगी।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: लाल
उपाय: घर की दहलीज को जल से साफ करें।

सिंह राशि
अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें, जो आध्यात्मिक जीवन के लिए आवश्यक है। मस्तिष्क जीवन का द्वार है, क्योंकि अच्छा-बुरा सब कुछ इसी के माध्यम से आता है। यही जीवन की समस्याएं दूर करने में सहायक होता है और सही सोच से इंसान को आलोकित करता है। आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में इजाफा करेगा। जीवनसाथी आपका खयाल रखेगा। जीवनसाथी के पारिवारिक सदस्यों की वजह से दिन थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। जीतोड़ मेहनत और धैर्य के बल पर आप अपने उद्देश्य हासिल कर सकते हैं।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: सफेद
उपाय: मंदिर में सफेद रंग की चीजों का भोग लगाएं।

कन्या राशि
आज आपके पास अपनी सेहत और लुक्स से जुड़ी चीजों को सुधारने के लिए पर्याप्त समय होगा। बीते दिनों में बेहतर भविष्य के लिए किया गया निवेश आज फायदा दे सकता है। आपका दिमाग कामकाज की उलझनों में फंसा रहेगा, जिससे परिवार और दोस्तों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। घरवाले अपनी परेशानियां साझा करेंगे, लेकिन आप अपनी ही धुन में मस्त रहेंगे और खाली समय में वही करेंगे जो आपको पसंद है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: केसरी
उपाय: बजरंग बाण का पाठ करें।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल: किस पर बरसेगा धन, खत्म होंगे कर्जे! कर्क, सिंह और मीन के लिए आज बेहतर दिन... जानिए क्या कहता है आपका गुड लक

तुला राशि
शाम के समय थोड़ा आराम करें। आर्थिक जीवन में आज खुशहाली रहेगी और कर्जों से मुक्ति मिल सकती है। आप अपनी परेशानियों को भूलकर परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। प्यार के मामले में आज आप गलत समझे जा सकते हैं। आपके काम की गुणवत्ता देखकर वरिष्ठ अधिकारी प्रभावित होंगे। आज धार्मिक कार्यों में खाली समय बिताने का विचार बन सकता है। इस दौरान बेवजह की बहस से बचें।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: हरा
उपाय: पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं।

वृश्चिक राशि
आज नकारात्मक ऊर्जा को अपने ऊपर हावी न होने दें। आज आप किसी को तोहफा दे सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। आत्मविश्वास के बल पर आप कई बड़ी परेशानियों से बाहर निकल सकते हैं। आज कोई आपके भरोसे को तोड़ सकता है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: हल्दी
उपाय: कच्ची हल्दी को चलते पानी में विसर्जित करें।

धनु राशि
आज अपनी सोच को सकारात्मक रखें। विभिन्न स्रोतों से धन आगमन की संभावना रहेगी। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र पर ध्यान देने की जरूरत है। आज आप मेहमाननवाजी का लुत्फ उठा सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सफेद
उपाय: आज कांसे का दान करें।

ये भी पढ़ें:  अद्भुत चमत्कार! 28 साल बाद जब 'मां' की चौखट पर टूटा मौन, चिंतपूर्णी मंदिर में विज्ञान हुआ नतमस्तक

मकर राशि
आपका ईर्ष्यालु स्वभाव आपको उदास बना सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों से निजात मिलने की संभावना है। धन लाभ भी हो सकता है। प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में लापरवाही न करें। खुद को प्रसन्न रखने का प्रयास करें।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: स्लेटी
उपाय: तेल से बने पकोड़े कौवे को खिलाएं।

कुंभ राशि
आज सेहत की खास देखभाल की जरूरत है। घर से जुड़ा निवेश फायदेमंद रहेगा। आपका ऊर्जा से भरपूर और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आसपास के लोगों को खुश करेगा। बड़े व्यापारिक लेन-देन के समय भावनाओं पर नियंत्रण रखें। आज यात्रा, मनोरंजन और लोगों से मिलना-जुलना होगा। जीवनसाथी के साथ शानदार शाम गुजार सकते हैं।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: पीला
उपाय: स्कूल, हॉस्पिटल या अनाथ आश्रम में दान करें।

मीन राशि
आज आपका खराब रवैया दोस्तों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में लापरवाही हो सकती है। आर्थिक नुकसान की संभावना रहेगी। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा और हालात बेहतर होंगे।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: पीला
उपाय: आर्थिक स्थिति बेहतर करने के लिए पीले रंग के रुमाल का प्रयोग करें।