आज का राशिफल 1 फरवरी 2026: ग्रहों की चाल का आपकी राशि पर कैसा रहेगा असर, जानें शुभ मुहूर्त और पंचांग

आज का पंचांग | 1 फरवरी 2026 तिथि: पूर्णिमा नक्षत्र: पुष्य करण: विष्टि पक्ष: शुक्ल योग: प्रीति वार: रविवार

0

आज का पंचांग | 1 फरवरी 2026
तिथि: पूर्णिमा
नक्षत्र: पुष्य
करण: विष्टि
पक्ष: शुक्ल
योग: प्रीति
वार: रविवार
आज का शुभ मुहूर्त: 08:33am-12:34pm
राहुकाल: 04:35pm-05:55pm
अभिजीत मुहूर्त:12:13pm-12:55pm
दिशाशूल: पश्चिम

मेष राशि
आज के दिन आपके चेहरे पर मुस्कान बिखरी रहेगी और अजनबी भी जाने-पहचाने से महसूस होंगे। जो लोग अपने करीबियों या रिश्तेदारों के साथ मिलकर बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें आज बहुत सोच-समझकर कदम रखने की जरूरत है, नहीं तो आर्थिक नुकसान हो सकता है। अपने परिवार के साथ रूखा व्यवहार न करें। यह पारिवारिक शांति को भंग कर सकता है। अगर आप व्यवसाय में किसी नए भागीदार को जोड़ने पर विचार कर रहे हैं, तो यह जरूरी होगा कि उससे कोई भी वादा करने से पहले आप सभी तथ्य अच्छी तरह जांच लें। लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं, आज आपको इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: गाजरी
उपाय: आज किसी को प्लास्टिक से बनी चीजों का दान करें।

वृष राशि
आज के दिन आपके द्वारा बचाया गया धन आपके बहुत काम आ सकता है और आप किसी बड़ी मुश्किल से निकल सकते हैं। अपने सामाजिक जीवन को दरकिनार न करें। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से थोड़ा-सा समय निकालकर अपने परिवार के साथ किसी आयोजन में शिरकत करें। अपने प्रिय की ईमानदारी पर शक न करें। आपने बीते दिनों कार्यक्षेत्र में कई काम अधूरे छोड़े हैं, जिसका भुगतान आज आपको करना पड़ सकता है।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: हल्का नीला
उपाय: बहते पानी में कुछ बादाम विसर्जित करें।

मिथुन राशि
आज आपकी दिनचर्या काफी व्यस्त रहने वाली है। घरेलू जिंदगी में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। फिजूल खर्ची हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधी विकार उत्पन्न हो सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: लाल
उपाय: पीला हलवा बनाकर गरीबों में बांट दें।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल : जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

कर्क राशि
खुद अपना इलाज करने से बचें, क्योंकि दवाइयों पर आपकी निर्भरता बढ़ने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। खर्चों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोतरी आपके मन की शांति को भंग करेगी। पारिवारिक सदस्यों की मदद आपकी जरूरतों का ख्याल रखेगी। आज किए गए निवेश काफी फायदेमंद साबित होंगे, लेकिन आपको भागीदारों से विरोध का सामना करना पड़ सकता है। सफर के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन अच्छा है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: लाल
उपाय: तामसिक चीजों का त्याग करें।

सिंह राशि
आज आप किसी पर क्रोध कर सकते हैं। स्वभाव कुछ हद तक क्रोधी और चिड़चिड़ा हो सकता है। घर की परेशानियों के चलते कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप फालतू में किसी से न उलझें। कामकाज को बेहतर बनाने के लिए उस पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: भूरा
उपाय: अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए मां सरस्वती की उपासना करें।

कन्या राशि
ज्यादा यात्रा करना झुंझलाहट पैदा कर सकता है। जो लोग दुग्ध उद्योग से जुड़े हैं, उन्हें आज आर्थिक लाभ होने की प्रबल संभावना है। बच्चे आपको अपनी उपलब्धियों से गर्व का अनुभव कराएंगे। प्यार के सकारात्मक संकेत आपको मिलेंगे। काम को समय पर निपटाकर जल्दी घर जाना आज आपके लिए अच्छा रहेगा, इससे आपके परिवार वालों को भी खुशी मिलेगी और आप भी तरोताजा महसूस करेंगे। सुबह की ताजी धूप आज आपको नई ऊर्जा प्रदान करेगी।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: धूमिल
उपाय: काला-सफेद कपड़ा किसी साधु को दान करें।

तुला राशि
पुरानी घटनाएं मानसिक शांति को भंग कर सकती हैं। आज अपने मन को शांत रखें। आज दोस्तों से पैसे उधार मांगने पड़ सकते हैं। व्यापारिक स्थिति को अच्छा बनाने के लिए उस पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। स्वभाव क्रोधी और चिड़चिड़ा हो सकता है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: केसरी
उपाय: आज रात को चूल्हे की आग दूध से बुझाएं।

ये भी पढ़ें:  एकादशी पर भूर्षिंग महादेव मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने नवाया शीश, 51 फीट ऊंची शिव प्रतिमा बनी आकर्षण

वृश्चिक राशि
आज आपके दोस्त आपको चने के झाड़ पर चढ़ा सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान में इजाफा होगा। आज आपके उधार का पैसा वापस मिल सकता है। आज आप कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। कल परिचित लोगों से आपकी मुलाकात होगी। विलास की वस्तुओं पर धन खर्च कर सकते हैं। अत्यधिक खर्च करने से बचें।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: भूरा
उपाय: आज भैरव जी के मंदिर जाकर मदिरा चढ़ाएं।

धनु राशि
पेचीदा हालत में फंसने पर घबराएं नहीं। आज होश से काम लेने की जरूरत पड़ेगी। यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। विलास की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है। आज खाने-पीने की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता होगी। न चाहते हुए भी धन खर्च होने की संभावना रहेगी। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में आज आप लापरवाही कर सकते हैं।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: काला
उपाय: गुड़ और मसूर की दाल का दान करें।

मकर राशि
आपका चढ़ा हुआ पारा आपको परेशानी में डाल सकता है। व्यापारियों को आज व्यापार में घाटा हो सकता है और अपने व्यापार को बेहतर बनाने के लिए आपको पैसा खर्च करना पड़ सकता है। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की जरूरत है। विवाह-प्रस्ताव के लिए सही समय है, क्योंकि आपका प्यार जीवन भर के साथ में बदल सकता है। यह करियर के मोर्चे पर उन बदलावों को करने का सही वक्त है, जिनके बारे में आप लंबे समय से सोच रहे हैं। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियां और तथ्य मुहैया कराएंगे।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: सफेद
उपाय: खिरनी की जड़ को सफेद कपड़े में लपेटकर अपने पास रखें।

ये भी पढ़ें:  राशिफल: 7 राशि के जातकों के लिए आज ये चीजें दान करना होगा फलदायी, बदलेगा भाग्य

कुंभ राशि
खुद को ज्यादा आशावादी बनने के लिए प्रेरित करें। आज बिना किसी की मदद के ही आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे। ऐसे काम करें जिनसे आपको खुशी मिले, लेकिन दूसरों के मामलों में दखलअंदाजी से बचें। अपने प्रिय की ईमानदारी पर शक न करें। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरूरत है। यदि आपको लगता है कि आप दुनिया की भीड़ में कहीं खो गए हैं, तो अपने लिए वक्त निकालें और अपने व्यक्तित्व का आकलन करें। आज के दिन आपके और आपके जीवनसाथी के लिए गहरी आत्मीयतापूर्ण बातों का सही समय है। अच्छी नींद अच्छी सेहत के लिए बेहद जरूरी है, आप थोड़ा अधिक सो सकते हैं।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: मिट्टी का खाली घड़ा ढक्कन सहित चलते पानी में विसर्जित करें।

मीन राशि
व्यस्त दिनचर्या के बावजूद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा से जुड़े लोगों को आज धन की बहुत आवश्यकता पड़ेगी, लेकिन बीते दिनों में किए गए फिजूल खर्च के कारण उनके पास पर्याप्त धन नहीं होगा। दोस्तों की परेशानियों और तनाव के चलते आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। आपको अपनी तरफ से सबसे बेहतर तरीके से बर्ताव करने की जरूरत है, क्योंकि आज आपका प्रिय जल्दी ही नाराज हो सकता है। खाली समय में आज आप अपने मोबाइल पर कोई वेब सीरीज देख सकते हैं। जीवनसाथी के रिश्तेदारों का दखल वैवाहिक जीवन का संतुलन बिगाड़ सकता है।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: चितकबरा
उपाय: आज चितकबरा रंग के कपड़े पहनें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर 94187 45356