आज का राशिफल 2 फरवरी 2026: सेहत, पैसा और रिश्तों पर कैसा रहेगा असर, मेष से मीन तक जानें हाल

आज का पंचांग | 2 फरवरी 2026 तिथि: प्रतिपदा नक्षत्र: अश्लेषा करण: बालव पक्ष: कृष्ण योग: सौभाग्य वार: सोमवार

0

आज का पंचांग | 2 फरवरी 2026
तिथि: प्रतिपदा
नक्षत्र: अश्लेषा
करण: बालव
पक्ष: कृष्ण
योग: सौभाग्य
वार: सोमवार
आज के शुभ मुहूर्त:
07:13am-08:33am
01:55pm-05:56pm
राहुकाल: 08:33am-09:53am
अभिजीत मुहूर्त: 12:13pm-12:55pm
दिशाशूल: पूर्व

मेष राशि
लंबी यात्रा के लिहाज से आपने सेहत और ऊर्जा स्तर में जो सुधार किए हैं, वे काफी फायदेमंद रहेंगे। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आप थकान के चंगुल में फंसने से बचे रहेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े लेन-देन पूरे होंगे और लाभ पहुंचाएंगे। पारिवारिक सदस्यों से मतभेद खत्म कर आप अपने उद्देश्यों की पूर्ति आसानी से कर सकते हैं। इस राशि के बच्चे आज खेलकूद में दिन बिता सकते हैं, ऐसे में माता-पिता को उन पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि चोट लगने की संभावना है।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: लाल
उपाय: लाल वस्त्र में दो मुट्ठी मसूर की दाल बांधकर किसी भिखारी को दान करें।

वृष राशि
नियमित व्यायाम के माध्यम से वजन को नियंत्रित रखें। इस राशि के जो लोग विदेशों से व्यापार करते हैं, उन्हें आज अच्छा-खासा धन लाभ हो सकता है। अगर आज आप अपने परिचितों पर अपने फैसले थोपने की कोशिश करेंगे, तो आप अपने हितों को ही नुकसान पहुंचाएंगे। हालात का सामना धैर्य से करना ही अच्छे परिणाम दे सकता है। रोमांटिक मनोभावों में अचानक आया बदलाव आपको काफी खिन्न कर सकता है। दूसरों को ऐसा काम करने के लिए बाध्य न करें, जो आप स्वयं न करना चाहें। आज ऐसा दिन है जब जीवनसाथी की वजह से आपको मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: सफेद
उपाय: घर पर जमा कूड़ा साफ करें।

मिथुन राशि
अपने आहार पर नियंत्रण रखें और चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। अगर आपका धन से जुड़ा कोई मामला कोर्ट-कचहरी में अटका था, तो आज उसमें आपको विजय मिल सकती है और धन लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों में तनाव दूर करने के लिए अच्छा दिन है। काम में धीमी प्रगति हल्का-सा मानसिक तनाव दे सकती है। आज अपने जीवनसाथी का वह रुख देखने को मिलेगा, जो उतना अच्छा नहीं है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: पीला
उपाय: आज बेसन से बना हुआ हलवा खुद भी खाएं और औरों को भी खिलाएं।

ये भी पढ़ें:  श्री महामाया बाला सुंदरी मंदिर न्यास त्रिलोकपुर की वेबसाइट शुरू, ऑनलाइन मिलेंगी अब ये सुविधाएं

कर्क राशि
अपने मनमौजी और जिद्दी स्वभाव को काबू में रखें, खास तौर पर किसी जलसे या पार्टी में, क्योंकि ऐसा न करने पर वहां का माहौल तनावग्रस्त हो सकता है। यदि आप किसी से उधार वापस मांग रहे थे और अब तक वह आपकी बात को टाल रहा था, तो आज बिना बोले ही वह आपको पैसा लौटा सकता है। आपका लापरवाह रवैया आपके माता-पिता को दुखी कर सकता है। कोई भी नई परियोजना शुरू करने से पहले उनकी राय भी जान लें। अपना बायोडाटा भेजने या किसी इंटरव्यू में जाने के लिए अच्छा समय है। आपको और आपके जीवनसाथी को कोई बहुत सुखद खबर सुनने को मिल सकती है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: लाल
उपाय: हनुमान जी की पूजा करें।

सिंह राशि
आज आपका आत्मविश्वास बढ़-चढ़कर रहेगा। आज आप परेशानियों को दरकिनार करेंगे। शाम के समय धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज आपसे कोई सलाह ले सकता है। आज आप किसी दोस्त या प्रेमिका के साथ बाहर घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: सफेद
उपाय: लक्ष्मी नारायण मंदिर में पीले रंग की चीजों का दान करें।

कन्या राशि
रुका हुआ धन आपको प्राप्त होगा। आज ज्यादा खाने से बचें। परिवार में पैसों की बचत को लेकर झगड़ा हो सकता है। आज कई मामलों में बनते कार्यों में अड़चनें उत्पन्न हो सकती हैं। यात्राओं के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। चोट इत्यादि लगने का भय रहेगा। प्रेम संबंधों में सुधार होगा।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: सफेद
उपाय: किसी गौशाला में जाकर गाय को हरा चारा खिलाएं।

तुला राशि
गाड़ी चलाते समय सावधान रहें, नहीं तो किसी और की गलती का खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। आप उन योजनाओं में निवेश करने से पहले दो बार सोचें, जो आज आपके सामने आई हैं। घर में मरम्मत का काम या सामाजिक मेल-मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। आपका प्रेमी या प्रेमिका आज बहुत गुस्से में नजर आ सकते हैं, जिसकी वजह उनके घर की स्थिति होगी। अगर वे गुस्से में हैं, तो उन्हें शांत करने की कोशिश करें। कार्यालय में सबकुछ आपके पक्ष में जाता नजर आ रहा है। कार्यक्षेत्र के किसी काम में खराबी की वजह से आज आप परेशान रह सकते हैं और इस बारे में सोचकर अपना कीमती वक्त बर्बाद कर सकते हैं।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: सिंदूरी
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

ये भी पढ़ें:  ददाहू-बेचड़ का बाग समेत इन 3 सड़कों का अपग्रेडेशन कार्य मार्च 2026 तक पूरा करने के निर्देश

वृश्चिक राशि
आज का दिन ज्यादातर आप घर वालों के साथ बिता सकते हैं। आज के दिन किसी को पैसा उधार न दें। अचानक से आज यात्रा भी करनी पड़ सकती है। व्यवसाय से धन लाभ होने की संभावना रहेगी। माता को आज कष्ट रह सकता है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: हल्दी
उपाय: उगते हुए सूरज के सामने ॐ का उच्चारण करें।

धनु राशि
अपने खराब मूड को शादीशुदा जिंदगी में तनाव का कारण न बनने दें। इससे बचने की कोशिश करें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। किसी करीबी दोस्त की मदद से आज कुछ कारोबारियों को अच्छा-खासा धन लाभ होने की संभावना है। यह धन आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकता है। दोस्त और घर वाले आपको प्यार और सहयोग देंगे। अपने प्रिय को समझने की कोशिश करें, नहीं तो मुश्किल में फंस सकते हैं। कारोबारी जितना हो, अपने कारोबार से जुड़ी बातें किसी से साझा न करें। अगर आप ऐसा करते हैं, तो आप बड़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ थोड़ी हंसी-मजाक, थोड़ी छेड़छाड़ आपको किशोरावस्था के दिनों की याद दिला देगी।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: मेहरून
उपाय: लाल रंग की बोतल में पानी भरकर धूप में रखें और बाद में उस पानी का सेवन करें।

मकर राशि
आज आपके पास अपनी सेहत और लुक्स से जुड़ी चीजों को सुधारने के लिए पर्याप्त समय होगा। बीते दिनों में जितना धन आपने आज को बेहतर बनाने के लिए निवेश किया था, उसका फायदा आज आपको मिल सकता है। आपका दिमाग काम-काज की उलझनों में फंसा रहेगा, जिसके चलते आप परिवार और दोस्तों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। आपके घर वाले आज आपसे कई परेशानियां साझा करेंगे, लेकिन आप अपनी ही धुन में मस्त रहेंगे और खाली समय में कुछ ऐसा करेंगे, जो करना आपको पसंद है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: केसरी
उपाय: बजरंग बाण का पाठ करें।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल: कौन सी राशि सबसे भाग्यशाली, किसे रहना होगा सावधान! सिर्फ एक क्लिक पर जानें अपना किस्मत कनेक्शन

कुंभ राशि
व्यस्त दिनचर्या के बावजूद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज धन की बहुत आवश्यकता पड़ेगी, लेकिन बीते दिनों में किए गए फिजूलखर्च के कारण उनके पास पर्याप्त धन नहीं होगा। दोस्तों की परेशानियों और तनाव के चलते आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। आपको अपनी तरफ से सबसे बेहतर तरीके से बर्ताव करने की जरूरत है, क्योंकि आज आपका प्रिय जल्दी ही नाराज हो सकता है। खाली समय में आज आप अपने मोबाइल पर कोई वेब सीरीज देख सकते हैं। जीवनसाथी के रिश्तेदारों का दखल वैवाहिक जीवन का संतुलन बिगाड़ सकता है।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: चितकबरा
उपाय: आज चितकबरा रंग के कपड़े पहनें।

मीन राशि
अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें, जो आध्यात्मिक जीवन के लिए आवश्यक है। मस्तिष्क जीवन का द्वार है, क्योंकि अच्छा-बुरा सब कुछ इसी के माध्यम से आता है। यही जिंदगी की समस्याएं दूर करने में सहायक सिद्ध होता है और सही सोच से इंसान को आलोकित करता है। आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में इजाफा करेगा। जीवनसाथी आपका ख्याल रखेगा। आपके जीवनसाथी के पारिवारिक सदस्यों की वजह से आपका दिन थोड़ा परेशानीभरा हो सकता है। आप जीतोड़ मेहनत और धीरज के बल पर अपने उद्देश्य हासिल कर सकते हैं।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: सफेद
उपाय: मंदिर में जाकर सफेद रंग की चीजों का भोग लगाएं।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर 94187 45356