Home Rashifal राशिफल 13 फरवरी 2026: आपकी राशि पर कैसा रहेगा ग्रहों का असर,...

राशिफल 13 फरवरी 2026: आपकी राशि पर कैसा रहेगा ग्रहों का असर, क्लिक पर जानें आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त

आज का पंचांग | 13 फरवरी 2026 तिथि: एकादशी नक्षत्र: मूल करण: बालव पक्ष: कृष्ण योग: वज्र वार: शुक्रवार

0

आज का पंचांग | 13 फरवरी 2026
तिथि: एकादशी
नक्षत्र: मूल
करण: बालव
पक्ष: कृष्ण
योग: वज्र
वार: शुक्रवार
आज का शुभ मुहूर्त: 07:04am-11:12am
राहुकाल: 11:12am-12:35pm
अभिजीत मुहूर्त: 12:13pm-12:57pm
दिशाशूल: पश्चिम

मेष राशि
स्वास्थ्य संबंधित परेशानी उत्पन्न हो सकती है। जरूरत से ज्यादा आज धन खर्च हो सकता है। किसी कार्य विशेष को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। व्यर्थ में झगड़ा होने की भी संभावना रहेगी। हालांकि प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: केसरी
उपाय: अपने इष्ट देवता की आराधना करें।

वृष राशि
चोट लगने का खतरा रहेगा। आज आप में आत्मविश्वास की कमी रह सकती है। आज आप अपने कार्यों के प्रति लापरवाही कर सकते हैं। बेफिजूल की यात्राओं से आज बचें। सभा में आज कुछ हद तक चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: पीला
उपाय: आज हाथ में सोना पहनें।

मिथुन राशि
आज आप उम्मीदों की जादुई दुनिया में हैं। जिन व्यापारियों के संबंध विदेश से हैं, उन्हें आज धन हानि होने की संभावना है। इसलिए आज के दिन सोच समझकर चलें। दिन को रोमांचक बनाने के लिए करीबी दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएं। आपका रुमानी संबंध आज थोड़ी परेशानी में पड़ सकता है। आपको बढ़िया परिणाम पाने के लिए अपनी तरफ से बेहतरीन प्रयास करने की आवश्यकता है। अपने मन पर काबू रखना सीखें, क्योंकि कई बार आप मन की मानकर अपना कीमती समय बर्बाद कर देते हैं। आज भी आप ऐसा कुछ कर सकते हैं। जीवनसाथी के रिश्तेदारों का दखल वैवाहिक जीवन का संतुलन बिगाड़ सकता है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: पीला
उपाय: श्री दुर्गा मंदिर में जाकर प्रसाद चढ़ाएं।

ये भी पढ़ें:  एकादशी पर भूर्षिंग महादेव मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने नवाया शीश, 51 फीट ऊंची शिव प्रतिमा बनी आकर्षण

कर्क राशि
मानसिक तनाव को दूर करने का उपाय करें। भाई बहनों में से आज कोई पैसे उधार मांग सकता है। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। आज आप लोगों से दूरी बनाकर एकांत में वक्त बिताना पसंद करेंगे। आर्थिक हालातों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: पीला
उपाय: आज साधु संतों की सेवा करें।

सिंह राशि
किसी सज्जन पुरुष की दैवीय बातें आपको संतोष और ढांढस बंधाएंगी। पैसा अचानक आपके पास आएगा, जो आपके खर्चों और बिल आदि को संभाल लेगा। आपका मजाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को खुश्नुमा बना देगा। किसी साझेदारी वाले व्यवसाय में जाने से बचें, क्योंकि मुमकिन है कि भागीदार आपका फायदा उठाने की कोशिश करें। अपने जीवनसाथी के साथ आप प्यार और रुमानियत से भरे पुराने दिन एक बार फिर जी पाएंगे।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।

कन्या राशि
कार्य क्षेत्र से आज आप जल्दी निकलने का प्रयास कर सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। जिन लोगों को आप जानते हैं उनके जरिए आमदनी के नए स्त्रोत बनेंगे। दांपत्य जीवन में मनमुटाव रह सकता है। घर की जरूरत पर धन खर्च हो सकता है।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सफेद
उपाय: सफेद रंग की चीजों का दान करें।

तुला राशि
धार्मिक और आध्यात्मिक रुचि के काम करने के लिए अच्छा दिन है। अतिरिक्त धन को रियल एस्टेट में निवेश किया जा सकता है। कोई पुराना परिचित आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। आज ही लंबे वक्त से चले आ रहे झगड़ों को सुलझा लें, क्योंकि हो सकता है कि कल बहुत देर हो जाए। नई शुरू की परियोजनाएं उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं देंगी। अपने समय की कीमत समझें, उन लोगों के बीच रहना जिनकी बातें आपके समझ में नहीं आती हैं गलत है। ऐसा करना भविष्य में आपको परेशानियों के अलावा कुछ नहीं देगा। आपकी बीती जिंदगी का कोई राज आपके जीवनसाथी को उदास कर सकता है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: मैजेंटा
उपाय: तामसिक चीजों का सेवन न करें।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल 29 जनवरी 2026: मेष से मीन तक जानिए क्या कहती है ग्रह चाल, आज किसकी चमकेगी किस्मत

वृश्चिक राशि
आप आज ऊर्जा से भरपूर होंगे और कुछ असाधारण करेंगे। जिन लोगों ने लोन लिया था आज उन्हें उस लोन की राशि चुकाने में दिक्कतें आ सकती हैं। घरेलू काम थका देने वाला होगा और इसलिए मानसिक तनाव की वजह भी बन सकता है। जो भी बोलें, सोच समझकर बोलें क्योंकि कड़वे शब्द शांति को नष्ट करके आपके और आपके प्रिय के बीच दरार पैदा कर सकते हैं। कोई आध्यात्मिक गुरु या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। अपने जीवनसाथी के किसी छोटी बात को लेकर बोले गए झूठ से आप आहत महसूस कर सकते हैं।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: लाल
उपाय: आज किन्नरों की सेवा करें।

धनु राशि
आज अपनी इच्छाओं पर अंकुश रखें। आज आपका खराब रवैया दूसरों को भ्रमित कर सकता है। आज आपको अपनी बात मनवाने के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। व्यापार से धन आगमन होगा। छोटी मोटी यात्राएं हो सकती हैं। पेट और सिर संबंधित रोग आपको घेरे रह सकते हैं।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: फिरोजी
उपाय: आज कुछ बादाम चलते पानी में विसर्जित करें।

ये भी पढ़ें:  राशिफल: आर्थिक स्थिति होगी अच्छी या फालतू खर्चों से होगा नुकसान! जानें कैसा रहने वाला है आज आपका दिन

मकर राशि
अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें, जो आध्यात्मिक जीवन के लिए आवश्यक है। मस्तिष्क जीवन का द्वार है, क्योंकि अच्छा बुरा सब कुछ इसी के माध्यम से आता है। यही जिंदगी की समस्याएं दूर करने में सहायक सिद्ध होता है और सही सोच से इंसान को आलोकित करता है। आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में इजाफा करेगा। जीवनसाथी आपका खयाल रखेगा। आपके जीवनसाथी के पारिवारिक सदस्यों की वजह से आपका दिन थोड़ा परेशानीभरा हो सकता है। आप जी तोड़ मेहनत और धैर्य के बल पर अपने उद्देश्य हासिल कर सकते हैं।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: सफेद
उपाय: मंदिर में जाकर सफेद रंग की चीजों का भोग लगाएं।

कुंभ राशि
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ चढ़कर रहेगा। आज प्रगति होना निश्चित है। व्यवसाय और कार्य क्षेत्र से अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है। आज आप कहीं बाहर घूमने फिरने का प्लान बना सकते हैं। प्रेम संबंधों और पारिवारिक सुख का अनुभव करेंगे। शाम के समय धन खर्च होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: पीला
उपाय: आज अपने कुल देवता की पूजा करें।

मीन राशि
शरीर के आज किसी अंग में अचानक दर्द हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान प्राप्त होगा। कई लोग आज आपसे मिलने आ सकते हैं। आज आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। दिन की शुरुआत में आज आप काफी व्यस्त रह सकते हैं। छोटी मोटी यात्राएं हो सकती हैं।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: सिल्वर
उपाय: गरीबों में मिठाई बांटें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर 94187 45356