आज का पंचांग | 17 फरवरी 2026
तिथि: अमावस्या
नक्षत्र: धनिष्ठा
करण: नाग
पक्ष: कृष्ण
योग: परिध
वार: मंगलवार
आज का शुभ मुहूर्त: 09:48am-01:58pm
राहुकाल: 03:21pm-04:45pm
अभिजीत मुहूर्त: 12:12pm-12:57pm
दिशाशूल: उत्तर

मेष राशि
आज आपका खराब रवैया दोस्तों में परेशानी का कारण बन सकता है। स्वास्थ्य के ऊपर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। कार्य क्षेत्र में आज आप लापरवाही कर सकते हैं। आर्थिक नुकसान होने की संभावना रहेगी। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में हालात बेहतर होंगे।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: पीला
उपाय: अपनी आर्थिक स्थिति को अच्छा बनाने के लिए पीले रंग के रुमाल का प्रयोग करें।
वृष राशि
सेहत से जुड़े कार्यक्रमों को फिर से शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। घर की छोटी-छोटी चीजों पर आज आपका बहुत धन खर्च हो सकता है जिसकी वजह से आप मानसिक तनाव में आ सकते हैं। आज के दिन औरों की राय सुनना और उन पर अमल करना महत्वपूर्ण होगा। आपकी ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा। नई चीजों को सीखने की आपकी ललक काबिल-ए-तारीफ है। खाली समय का पूरा आनंद उठाने के लिए आपको लोगों से दूर होकर अपने पसंदीदा काम करने चाहिए। ऐसा करके आपमें सकारात्मक बदलाव भी आएंगे।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: सफेद
उपाय: आज नहाते समय पानी की बाल्टी में गंगाजल अवश्य डालें।
मिथुन राशि
आज का दिन ज्यादातर आप घर वालों के साथ बिता सकते हैं। आज के दिन किसी को पैसा उधार ना दें। अचानक से आज यात्रा भी करनी पड़ सकती है। व्यवसाय से धन लाभ होने की संभावना रहेगी। माता को आज कष्ट रह सकता है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: हल्दी
उपाय: उगते हुए सूरज के सामने ओम का उच्चारण करें।
कर्क राशि
आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आर्थिक जीवन में आज खुशहाली रहेगी। इसके साथ ही आप कर्जों से भी आज मुक्त हो सकते हैं। किसी बुजुर्ग रिश्तेदार की निजी समस्याओं में मदद करके आप उनका आशीर्वाद पा सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में अचानक आपके काम की छानबीन हो सकती है। ऐसे में अगर आपने कोई गलती की होगी तो आपको इसका भुगतान करना पड़ सकता है। इस राशि के कारोबारी आज अपने कारोबार को नई दिशा देने के बारे में विचार कर सकते हैं। आज आपको महत्वपूर्ण मामलों पर ध्यान लगाने की जरूरत है। संभावना है कि आपके और आपके जीवनसाथी के बीच तनाव और बढ़ सकता है। इससे बचाव न करने की स्थिति में इसके दूरगामी परिणाम अच्छे नहीं होंगे।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: काला
उपाय: सफेद व काले तिल का दान करें।
सिंह राशि
अपने खराब मूड को शादीशुदा जिंदगी में तनाव का कारण न बनने दें। इससे बचने की कोशिश करें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। किसी करीबी दोस्त की मदद से आज कुछ कारोबारियों को अच्छा-खासा धन लाभ होने की संभावना है। यह धन आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकता है। दोस्त और घर वाले आपको प्यार और सहयोग देंगे। अपने प्रिय को समझने की कोशिश करें, नहीं तो मुश्किल में फंस सकते हैं। कारोबारी जितना हो अपने कारोबार से जुड़ी बातों को किसी से शेयर न करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आप बड़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: मेहरून
उपाय: लाल रंग की बोतल में पानी भरकर धूप में रखें और बाद में उस पानी का सेवन करें।
कन्या राशि
चोट लगने का खतरा रहेगा। आज आप में आत्मविश्वास की कमी रह सकती है। आज आप अपने कार्यों के प्रति लापरवाही कर सकते हैं। बेफिजूल की यात्राओं से आज बचें। स्वभाव में आज कुछ हद तक चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: पीला
उपाय: आज हाथ में सोना पहनें।
तुला राशि
कार्यक्षेत्र में आज आपके विचारों को जबरदस्ती दबाया जा सकता है, जिससे आप तनावग्रस्त रह सकते हैं। आज आपको लोगों को समझने में दिक्कत हो सकती है। व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है। स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: लाल
उपाय: आज गुड का दान करें।
वृश्चिक राशि
बेहतर जिंदगी के लिए आप अपने व्यक्तित्व और कार्यक्षेत्र पर ध्यान दें। कार्य क्षेत्र पर आज आपकी लापरवाही के कारण आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी चीज के गुम होने की आशंका रहेगी। शाम के समय आपका स्वभाव क्रोधी व ईर्ष्यालु हो सकता है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: सफेद
उपाय: गरीबों में आज सफेद रंग की चीजों का दान करें।
धनु राशि
आज के दिन आप दान पुण्य कर सकते हैं। रियल एस्टेट जैसे निवेशों में आज आपको फायदा मिल सकता है। कामकाज पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज आप किसी प्रॉपर्टी को लेकर क्रय-विक्रय का कार्य कर सकते हैं। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: सफेद
उपाय: चांदी को धारण करें।
मकर राशि
आशावादी बनें और उजले पक्ष को देखें। आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं व आशाओं के लिए नए दरवाजे खोलेंगी। अगर आपने अपने घर के किसी सदस्य से उधार लिया था तो उसे आज लौटा दें। जरूरत के वक्त आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज फायदा हो सकता है, बशर्ते आप अपनी बात भली-भांति रखें और काम में लगन व उत्साह दिखाएं। सफर के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से खास तोहफा मिल सकता है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: केसरी
उपाय: आज घर से बाहर निकलते समय तिल के तेल का दीपक जलाएं।
कुंभ राशि
आज आप बेहतर स्वास्थ्य का आनंद प्राप्त करेंगे। धन आगमन की संभावना रहेगी। किसी कार्य विशेष के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। सामाजिक मेलजोल बना रहेगा। मान-सम्मान में इजाफा होगा। आज आर्थिक परेशानियों से बाहर निकल पाएंगे।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: आज आप तुलसी के पौधे पर देसी घी का दीया जलाएं।
मीन राशि
शाम का वक्त अपने जीवनसाथी के साथ किसी फिल्म, थिएटर या रेस्टोरेंट में बिताना आपको सुकून देगा और आपका मन तरोताजा रखेगा। आपकी कोई पुरानी बीमारी आज आपको परेशान कर सकती है जिसकी वजह से आपको हॉस्पिटल भी जाना पड़ सकता है और आपका काफी धन भी खर्च हो सकता है। आपकी पारिवारिक सदस्यों को काबू में रखने और उनकी न सुनने प्रवृत्ति की वजह से बेवजह वाद-विवाद हो सकता है और आपको आलोचना का सामना भी करना पड़ सकता है। केआपकी बातें आज आपके करीबियों को समझ नहीं आएंगी जिसकी वजह से आप परेशानी महसूस करेंगे।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: पीला
उपाय: माथे पर केसर का तिलक लगाएं।
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर 94187 45356


