आज का पंचांग | 18 फरवरी 2026
तिथि: प्रतिपदा
नक्षत्र: शतभिषा
करण: बव
पक्ष: शुक्ल
योग: शिव
वार: बुधवार
आज का शुभ मुहूर्त: 06:59am-09:47am
राहुकाल: 12:34pm-01:58pm
अभिजीत मुहूर्त: 12:12 pm-12:57pm
दिशाशूल: उत्तर

मेष राशि
आज आपके कार्य की प्रशंसा हो सकती है। शाम के समय आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। यात्राओं के विषय में थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। अध्यात्म की ओर जुड़ने का प्रयास करें। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: चितकबरा
उपाय: आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करना शुभ रहेगा।
वृष राशि
आज के दिन आप बिना झंझट विश्राम कर सकेंगे। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। आपका जीवनसाथी आपकी सहायता करेगा और मददगार साबित होगा। आपके प्रिय का मूड ठीक नहीं है, इसलिए सोच-समझ कर कोई भी काम करें। आज आराम के लिए बहुत कम समय है क्योंकि पहले के टाले हुए काम आपको व्यस्त रखेंगे। आज के दिन शुरू किया गया निर्माण का कार्य संतोषजनक रूप से पूरा होगा। जीवनसाथी का बर्ताव आपके पेशेवर रिश्तों पर गलत असर डाल सकता है।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: चेरी
उपाय: आज गाय को गुड़ खिलाएं।
मिथुन राशि
खुद को ज्यादा आशावादी बनने के लिए प्रेरित करें। आज बिना किसी की मदद के ही आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे। ऐसे काम करें जिनसे आपको खुशी मिले, लेकिन दूसरों के मामलों में दखल अंदाजी से बचें। अपने प्रिय की ईमानदारी पर शक न करें। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरूरत है। यदि आपको लगता है कि आप दुनिया की भीड़ में कहीं खो गए हैं तो अपने लिए वक्त निकालें और अपने व्यक्तित्व का आकलन करें। आज के दिन आपके और आपके जीवनसाथी के लिए गहरी आत्मीयतापूर्ण बातों का सही समय है। अच्छी नींद अच्छी सेहत के लिए बेहद जरूरी है, आप थोड़ा अधिक सो सकते हैं।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: मिट्टी का खाली घड़ा ढक्कन सहित चलते पानी में विसर्जित करें।
कर्क राशि
आज आप बाहर घूमने-फिरने का प्रोग्राम बना सकते हैं। कार्य क्षेत्र पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज आपका कीमती सामान चोरी हो सकता है। आज किसी से बहसबाजी न करें, नहीं तो आपको आलोचनाओं का शिकार होना पड़ सकता है। प्रेम संबंध में कड़वाहट पैदा हो सकती है। धन खर्च होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: सफेद
उपाय: कुल देवी-देवता की पूजा करें।
सिंह राशि
बच्चों की वजह से आज आप खुश मिजाज रह सकते हैं। स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। कोई चीज आज गुम हो सकती है। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आपका फ्री रोमांटिक मूड में हो सकता है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: आज अंधे व्यक्तियों की मदद करें।
कन्या राशि
आज आपके पास अपनी सेहत और लुक्स से जुड़ी चीजों को सुधारने के लिए पर्याप्त समय होगा। बीते दिनों में जितना धन आपने आज को बेहतर बनाने के लिए इनवेस्ट किया था उसका फायदा आज आपको फायदा मिल सकता है। आपका दिमाग काम-काज की उलझनों में फंसा रहेगा, जिसके चलते आप परिवार और दोस्तों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। आपके घर वाले आज आपसे कई परेशानियां शेयर करेंगे।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: केसरी
उपाय: बजरंग बाण का पाठ करें।
तुला राशि
कुछ ऐसी घटनाएं आपकी परेशानी का कारण बन सकती हैं जिन्हें टालना मुमकिन न हो, लेकिन आप खुद को शांत बनाए रखें और हालात से निपटने के लिए तुरंत प्रतिक्रिया न करें। पैसे कमाने के नए मौके मुनाफा देंगे। आपके आकर्षण और व्यक्तित्व के जरिए आपको कुछ नए दोस्त मिलेंगे। प्रेमी एक-दूसरे की पारिवारिक भावनाओं को समझेंगे। पैसे बनाने के उन नए विचारों का उपयोग करें जो आज आपके जेहन में आएं। कर्मकांड, हवन, पूजा-पाठ आदि का आयोजन घर में होगा।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: मैजेंटा
उपाय: बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।
वृश्चिक राशि
आप आज ऊर्जा से भरपूर होंगे और कुछ असाधारण करेंगे। जिन लोगों ने लोन लिया था आज उन्हें उस लोन की राशि को चुकाने में दिक्कतें आ सकती हैं। घरेलू काम थका देने वाला होगा और इसलिए मानसिक तनाव की वजह भी बन सकता है। जो भी बोलें, सोच-समझकर बोलें क्योंकि कड़वे शब्द शांति को नष्ट करके आपके और आपके प्रिय के बीच दरार पैदा कर सकते हैं। कोई आध्यात्मिक गुरु या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: लाल
उपाय: आज किन्नरों की सेवा करें।
धनु राशि
स्वास्थ्य के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। आज का अधिकतर समय आप घर पर बिता सकते हैं। आज आप कई लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: लाल
उपाय: खाना खाते समय तांबे के बर्तन का प्रयोग करें।
मकर राशि
आज आप किसी पुरानी समस्या से बाहर निकल सकते हैं। आज कोई आपकी मदद कर सकता है। नौकरी और व्यवसाय में आज आपको फायदा होगा, हालांकि शत्रु पक्ष छवि बिगड़ने का प्रयास कर सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: लाल
उपाय: आज काले कुत्ते की सेवा करें।
कुंभ राशि
अपने विचारों को सकारात्मक रखें। रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। रिश्तेदारों के साथ बिताया गया वक्त आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज आप अपने प्रिय से अपने जज्बात का इजहार करने में मुश्किल महसूस करेंगे। आज आप सब कामों को छोड़कर उन कामों को करना पसंद करेंगे जिन्हें आप बचपन के दिनों में करना पसंद करते थे। जीवनसाथी के खराब व्यवहार का नकारात्मक असर आपके ऊपर पड़ सकता है।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: काला
उपाय: एक दूध की कटोरी किसी कुत्ते को पिलाएं।
मीन राशि
आज आपकी दिनचर्या काफी व्यस्त रहने वाली है। घरेलू जिंदगी में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। फिजूल खर्ची हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधी विकार उत्पन्न हो सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: लाल
उपाय: पीला हलवा बनाकर गरीबों में बांट दें।
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर 94187 45356


