Home Rashifal राशिफल 22 फरवरी 2026: आपकी राशि पर कैसा रहेगा ग्रह चाल का...

राशिफल 22 फरवरी 2026: आपकी राशि पर कैसा रहेगा ग्रह चाल का असर, किस्मत कनेक्शन के साथ जानें अपना गुड लक

आज का पंचांग | 22 फरवरी 2026 तिथि: पंचमी नक्षत्र: अश्विनी करण: बालव पक्ष: शुक्ल योग: शुक्ल वार: रविवार

0

आज का पंचांग | 22 फरवरी 2026
तिथि: पंचमी
नक्षत्र: अश्विनी
करण: बालव
पक्ष: शुक्ल
योग: शुक्ल
वार: रविवार
आज का शुभ मुहूर्त: 08:20AM-12:34PM
राहुकाल: 04:48PM-06:12PM
अभिजीत मुहूर्त: 12:12PM-12:57PM
दिशाशूल: पश्चिम

मेष राशि
काम के बीच-बीच में थोड़ा आराम करें और देर रात तक काम न करें। जो लोग लघु उद्योग करते हैं उन्हें आज अपने किसी करीबी की कोई सलाह मिल सकती है जिससे उन्हें आर्थिक लाभ होने की संभावना है। शाम के समय अपने जीवनसाथी के साथ बाहर खाना या फिल्म देखना आपको सुकून देगा और खुशमिजाज बनाए रखेगा। अपना कीमती समय सिर्फ योजना बनाने में बर्बाद न करें, बल्कि उसकी ओर कदम बढ़ाएं और उस पर अमल करना शुरू करें। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक्त अपने शब्दों को गौर से चुनें।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: सफेद
उपाय: भगवान शिव की पूजा करें।

वृष राशि
अगर आप पर्याप्त आराम नहीं कर रहे हैं तो आप बहुत ज्यादा थकान महसूस करेंगे और आपको अतिरिक्त आराम की जरूरत होगी। आपके पास आज पैसा भी पर्याप्त मात्रा में होगा और इसके साथ ही मन में शांति भी होगी। लोग आपको आशाएं और सपने देंगे, लेकिन असल में सारा दारोमदार आपके प्रयासों पर रहेगा। आज किसी सहकर्मी के साथ आप शाम का वक्त बिता सकते हैं हालांकि अंत में आपको महसूस होगा कि आपने उनके साथ समय बर्बाद किया है और कुछ नहीं। स्वयं को भागदौड़ के लिए बाध्य न करें।
शुभ अंक:1
शुभ रंग:नीला
उपाय: अस्पताल में रोगियों की सहायता करें।

मिथुन राशि
सुकून हासिल करने लिए कुछ पल करीबी दोस्तों के साथ बिताएं। किसी करीबी दोस्त की मदद से आज कुछ कारोबारियों को अच्छा-खासा धन लाभ होने की संभावना है। यह धन आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकता है। पारिवारिक मोर्चे पर चीजें अच्छी रहेंगी और अपनी योजनाओं के लिए आप पूरे सहयोग की उम्मीद कर सकते हैं। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। वैवाहिक जीवन के लिए विशेष दिन है।
शुभ अंक:6
शुभ रंग:हरा
उपाय: रात को जौ भिगो कर रखें और सुबह किसी जानवर या पक्षियों को खिलाएं।

ये भी पढ़ें:  आस्था : 9 माह में महामाया श्री बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में चढ़ा 12.49 करोड़ का चढ़ावा

कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए हर लिहाज से अच्छा रहने वाला है। नौकरी और व्यवसाय से आज आपको धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज आप किसी नए कारोबार को लेकर किसी से बातचीत कर सकते हैं। किसी तीर्थ स्थल की यात्रा कर सकते हैं। आज आप किसी पुरानी बीमारी से बाहर निकल सकते हैं।
शुभ अंक:7
शुभ रंग:हरा
उपाय: आज अपनी बुआ या बहन को हरे रंग के वस्त्र दान करें।

सिंह राशि
आपकी कोई पुरानी बीमारी आज आपको परेशान कर सकती है जिसकी वजह से आपको अस्पताल भी जाना पड़ सकता है। आपका काफी धन खर्च हो सकता है। आपके पारिवारिक सदस्यों को काबू में रखने और उनकी न सुनने की प्रवृत्ति की वजह से बेवजह वाद-विवाद हो सकता है और आपको आलोचना का सामना भी करना पड़ सकता है। आपकी बातें आज आपके करीबियों को समझ नहीं आएंगी जिसकी वजह से आप परेशानी महसूस करेंगे।
शुभ अंक:4
शुभ रंग:पीला
उपाय: माथे पर केसर का तिलक लगाएं।

कन्या राशि
आपको लंबे समय से महसूस हो रही थकान और तनाव से आराम मिलेगा। इन परेशानियों से स्थायी निजात पाने के लिए जीवन-शैली में बदलाव लाने का सही समय है। जीवनसाथी से पैसों से जुड़े किसी मुद्दे को लेकर आज बहस होने की आशंका है। आज आपकी फिजूलखर्ची पर आपका साथी आपको लेक्चर दे सकता है। दोस्त और रिश्तेदार आपकी मदद करेंगे और आप उनके साथ काफी खुशी महसूस करेंगे। आपका जीवनसाथी सहयोगी और मददगार रहेगा।
शुभ अंक:4
शुभ रंग:पीला
उपाय: श्री गणेश जी को लड्डुओं का भोग लगाएं।

ये भी पढ़ें:  राशिफल: आपका गुड लक चमकेगा या बिगड़ेगा काम, यहां जानें क्या है समाधान

तुला राशि
आपको जल्द-से-जल्द अपने जज्बात को काबू में करने और डर से आजादी पाने की जरूरत है, क्योंकि ये आपकी सेहत पर खराब असर डाल सकते हैं। जिन लोगों ने अतीत में अपना धन निवेश किया था आज उस धन से लाभ होने की संभावना बन रही है। आप माता-पिता को खुश करने में कठिनाई महसूस करेंगे। उन्हें समझने और उनके नजरिए से चीजों को देखने की कोशिश करें। आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा। उन्हें आपकी परवाह, स्नेह और समय की आवश्यकता है। निर्णय लेते समय अपने अहम को बीच में न आने दें, अपने कनिष्ठ सहकर्मियों की बात पर गौर फरमाएं। आज खाली वक्त किसी बेकार के काम में खराब हो सकता है।
शुभ अंक:7
शुभ रंग:हरा
उपाय: घर पर लाल गुलाब के पौधे लगाएं।

वृश्चिक राशि
सेहत के विषय में सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। सोच समझ करके आज निवेश करें। आज आप किसी से फालतू में बहसबाजी कर सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यवसाय में धन लाभ होने की संभावना है। दोस्तों के साथ आज आप कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं।
शुभ अंक:8
शुभ रंग:गुलाबी
उपाय: आज मिट्टी के बर्तन में कुत्ते को दूध पिलाएं।

धनु राशि
आज आप खुद को सुकून में और जिंदगी का लुत्फ उठाने के लिए सही मनोदशा में पाएंगे। आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएं। रिश्तेदारों के यहां छोटी यात्रा आपके भागदौड़ भरे दिन में आराम और सुकून देने वाली साबित होगी। सच्चे और पवित्र प्रेम का अनुभव करें। आज का दिन तनाव से मुक्त रहने की कोशिश करें, इसलिए आराम करने पर जोर दें।
शुभ अंक:6
शुभ रंग:पीला
उपाय: कुमारी कन्याओं की सेवा करें।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल : कन्या और धनु राशि के जातक आज रहें सावधान, मेष से मीन तक जानें क्या कहता है किस्मत कनेक्शन

मकर राशि
स्वास्थ्य संबंधित परेशानी उत्पन्न हो सकती है। जरूरत से ज्यादा आज धन खर्च हो सकता है। किसी कार्य विशेष को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। व्यर्थ में झगड़ा होने की भी संभावना रहेगी। हालांकि, प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक:4
शुभ रंग:केसरी
उपाय: अपने इष्ट देवता की आराधना करें।

कुंभ राशि
आज आप जरूरत से ज्यादा किसी से वादा न करें। शत्रु छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। आज आपके कार्य की आलोचना हो सकती है। कार्य क्षेत्र पर भी आपको जबरदस्ती दबाया जा सकता है। व्यर्थ के इल्जाम आप पर लगा सकते हैं। आज आपको धोखा मिलने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक:7
शुभ रंग:चॉकलेटी
उपाय: घर पर कपूर जलाएं।

मीन राशि
आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा होगी। अपने परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर ध्यान देना आज आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। आज अचानक किसी से रोमांटिक मुलाकात हो सकती है। आज आपको अपने कामों को समय पर निपटाने की कोशिश करनी चाहिए। छात्र जिस विषय में कमजोर हैं उस विषय के बारे में आज अपने गुरु से बात कर सकते हैं।
शुभ अंक:3
शुभ रंग:सिल्वर
उपाय: सफेद फूलों का गुलदस्ता किसी चांदी के जार में रखें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर 94187 45356