होमAccidentचलती बस से गिरा यात्री, चालक पर लापरवाही के आरोप; रबौण की...

चलती बस से गिरा यात्री, चालक पर लापरवाही के आरोप; रबौण की घटना का वीडियो वायरल

आरोप है कि यात्री के गिरने के बावजूद चालक ने बस नहीं रोकी। घटना का वीडियो पीछे चल रही कार सवार युवक ने बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसमें व्यक्ति बस से गिरकर सड़क पर लुढ़कता दिखाई दे रहा है और बस आगे बढ़ती नजर आ रही है।

सोलन : जिला सोलन के रबौण में शिमला से चंडीगढ़ जा रही चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट की बस से एक यात्री पिछले दरवाजे से गिर गया। आरोप है कि यात्री के गिरने के बावजूद चालक ने बस नहीं रोकी। घटना का वीडियो पीछे चल रही कार सवार युवक ने बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसमें व्यक्ति बस से गिरकर सड़क पर लुढ़कता दिखाई दे रहा है और बस आगे बढ़ती नजर आ रही है। घटना गत शुक्रवार देर शाम की बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि यात्री बस को रोकने के लिए आवाज लगाता रहा, लेकिन बस नहीं रुकी और संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया। इस बीच बस के साथ चल रही पिकअप चालक ने समय रहते ब्रेक लगा दी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। आसपास मौजूद लोगों ने घायल यात्री को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।

ये भी पढ़ें:  उपमुख्यमंत्री ने 15.25 करोड़ से बनने वाली समनाल–पूबोवाल सड़क का किया शिलान्यास, उद्योग मंत्री भी रहे मौजूद

वीडियो बनाने वाले कार चालक के अनुसार युवक बस में चढ़ने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान चालक ने उसे देखे बिना बस आगे बढ़ा दी और वह कुछ देर तक पिछले दरवाजे पर लटका रहा। बस न रुकने से उसका संतुलन बिगड़ा और वह सड़क पर गिर गया। कार चालक ने बस का पीछा कर उसे ओवरटेक कर रुकवाया और चालक से पूछताछ की, लेकिन चालक ने कोई जवाब नहीं दिया और मौके से निकल गया।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में मुकेश अग्निहोत्री बोले- ‘नेता फैक्ट्रियों में नहीं बनते’, तप और संघर्ष से तैयार होता है नेतृत्व
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More