HomeRashifalराशिफल 12 अप्रैल 2026: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन,...

राशिफल 12 अप्रैल 2026: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन, पंचांग और शुभ मुहूर्त भी जानें

आज का पंचांग | 12 अप्रैल 2026 तिथि: दशमी नक्षत्र: श्रवण करण: वणिज् पक्ष: कृष्ण योग: साध्य वार: रविवार

आज का पंचांग | 12 अप्रैल 2026
तिथि: दशमी
नक्षत्र: श्रवण
करण: वणिज्
पक्ष: कृष्ण
योग: साध्य
वार: रविवार
आज का शुभ मुहूर्त: 07:34am-12:21pm
राहुकाल: 05:09pm-06:45pm
अभिजीत मुहूर्त: 11:57am-12:48pm
दिशाशूल: पश्चिम

मेष राशि
आज आप खुद को सुकून में और जिंदगी का लुत्फ उठाने के लिए सही मनोदशा में पाएंगे। आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएं। रिश्तेदारों के यहां छोटी यात्रा आपके भागदौड़ भरे दिन में आराम और सुकून देने वाली साबित होगी। आज का दिन तनाव से मुक्त रहने की कोशिश करें, इसलिए आराम करने पर जोर दें।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: पीला
उपाय: कुमारी कन्याओं की सेवा करें।

वृष राशि
आज अपनी सोच को सकारात्मक रखें। विभिन्न स्रोतों से आज धन आगमन की संभावना रहेगी। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज आप मेहमान नवाजी का लुत्फ उठा सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सफेद
उपाय: आज कांसे का दान करें।

मिथुन राशि
आज का दिन ऐसे काम करने के लिए बेहतरीन है, जिन्हें करके आप खुद के बारे में अच्छा महसूस करते हैं। जिन लोगों ने जमीन खरीदी थी और अब उसे बेचना चाहते हैं उन्हें आज कोई अच्छा खरीदार मिल सकता है और जमीन बेचकर उन्हें अच्छा धन लाभ हो सकता है। पारंपरिक रस्में या कोई पावन आयोजन घर पर किया जा सकता है। आज आपका प्रेमी अपने मनोभावों को आपके सामने खुलकर नहीं रख पाएगा, जिसकी वजह से आपको खिन्नता होगी। अंजान लोगों से बात करना ठीक है, लेकिन उनकी विश्वसनीयता जाने बिना उनको अपने जीवन की बातें बताकर आप अपना वक्त ही जाया करेंगे।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: नारंगी
उपाय: काले कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल : मिथुन राशि वाले आज जल्दबाजी में न लें कोई फैसला, जानें अपना शुभ अंक और रंग

कर्क राशि
आज शारीरिक कष्ट रह सकता है। व्यर्थ में झगड़ा हो सकता है। आज आपको अपनी बात मनवाने में बहुत दिक्कत हो सकती है। स्थितियां आज आपके कंट्रोल में नहीं रहेंगी। मानसिक शांति के लिए आप किसी मंदिर, मस्जिद एवं गुरुद्वारे में जा सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: काला
उपाय: काले रंग की चीजों का दान करें।

सिंह राशि
मानसिक शांति के लिए किसी दान-पुण्य के काम में सहभागिता करें। व्यापार में मुनाफा आज कई व्यापारियों के चेहरे पर खुशी ला सकता है। बुजुर्ग रिश्तेदार अपनी बेजा मांगों से आपको परेशान कर सकते हैं। अपने प्रिय की ईमानदारी पर शक न करें। इस राशि के छात्र-छात्राओं को आज के दिन पढ़ाई में मन लगाने में दिक्कतें आ सकती हैं। आज आप अपना कीमती समय दोस्तों के चक्कर में बर्बाद कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन के लिए विशेष दिन है।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: पीला
उपाय: गरीब कन्याओं की सहायता करें।

कन्या राशि
आज आप मौज-मस्ती भरी यात्राएं कर सकते हैं। धन खर्च होने की संभावना रहेगी। यात्रा करते समय लापरवाही न बरतें। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र से आज आप छुट्टी कर सकते हैं। घर की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: काला
उपाय: यदि आप किसी कार्य विशेष के लिए यात्रा कर रहे हैं तो पैरों में काले रंग के जूते पहनें।

तुला राशि
अपने व्यक्तित्व को विकसित करने के लिए गंभीर तौर पर प्रयास करें। किसी अलग स्त्रोत से आपको धन लाभ हो सकता है। अपने परिवार की भलाई के लिए मेहनत करें। आपके प्रिय के कड़वे शब्दों के कारण आपका मूड खराब हो सकता है। वैवाहिक जीवन में आप कुछ निजता की जरूरत महसूस करेंगे।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: पीला
उपाय: पिता या गुरु को आज गुलाबी रंग के वस्त्र दान करें।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल: जानें कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है ग्रहों की चाल

वृश्चिक राशि
पुरानी परियोजनाओं की सफलता से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज पैसा कमाने के लिए मशक्कत करनी पड़ सकती है। लोगों से मेलजोल बना रहेगा। आज आप किसी खास इंसान से मुलाकात कर सकते हैं। दिन भर की थकान को दूर करने के लिए आप विलास की चीजों का प्रयोग कर सकते हैं। व्यवसाय और प्रेम संबंधों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: सफेद
उपाय: घर से बाहर निकलते समय अपने माथे पर सफेद चंदन का टीका लगाएं।

धनु राशि
सुकून हासिल करने के लिए कुछ पल करीबी दोस्तों के साथ बिताएं। किसी करीबी दोस्त की मदद से आज कुछ कारोबारियों को अच्छा-खासा धन लाभ होने की संभावना है। यह धन आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकता है। पारिवारिक मोर्चे पर चीजें अच्छी रहेंगी और अपनी योजनाओं के लिए आप पूरे सहयोग की उम्मीद कर सकते हैं। रोमांटिक मुलाकात आपकी खुशी में तड़के का काम करेगी। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। वैवाहिक जीवन के लिए विशेष दिन है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: हरा
उपाय: रात को जौ भिगोकर रखें और सुबह किसी जानवर या पक्षियों को खिलाएं।

मकर राशि
आपका सकारात्मक रुख आपके आसपास के लोगों को प्रभावित करेगा। अपने खर्चों पर काबू रखें। जो लोग आपके करीब हैं, वे आपका गलत फायदा उठा सकते हैं। मशहूर लोगों से मेलजोल आपको नई योजनाएं और आइडिया सुझाएगा। दिन की शुरुआत भले ही थोड़ी थकाऊ रहे, लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा आपको अच्छे फल मिलने लगेंगे।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: संतरी
उपाय: लोगों का सम्मान करें।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल: आपकी राशि पर 19 दिसंबर को कैसा रहने वाला है ग्रहों का असर, जानें आज का शुभ मुहूर्त और गुड लक

कुंभ राशि
लंबी यात्रा के लिहाज से आपने सेहत और ऊर्जा-स्तर में जो सुधार किए हैं, वे काफी फायदेमंद रहेंगे। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आप थकान के चंगुल में फंसने से बचे रहेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े लेन-देन पूरे होंगे और लाभ पहुंचाएंगे। पारिवारिक सदस्यों से मतभेद खत्म कर आप अपने उद्देश्यों की पूर्ति आसानी से कर सकते हैं। इस राशि के बच्चे आज खेलकूद में दिन बिता सकते हैं, ऐसे में माता-पिता को उन पर ध्यान देना चाहिए।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: लाल
उपाय: लाल वस्त्र में दो मुट्ठी मसूर की दाल बांधकर किसी भिखारी को दान करें।

मीन राशि
डर आपकी खुशी को बर्बाद कर सकता है। आपको समझना चाहिए कि यह आपके अपने ख्यालों और कल्पनाओं से पैदा हुआ है। करीबी रिश्तेदारों के घर जाना आज आपकी आर्थिक स्थिति को बिगाड़ सकता है। घर में कुछ बदलाव आपको काफी भावुक बना सकते हैं, लेकिन आप अपनी भावनाएं उनके सामने जाहिर करने में कामयाब रहेंगे जो आपके लिए खास हैं। आपका प्रिय आज कुछ खीझा हुआ महसूस कर सकता है, जो आपके दिमाग पर दबाव और बढ़ा देगा। यात्राओं से व्यवसाय के नए मौके मिलेंगे।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: फिरोजी
उपाय: आज तुलसी पत्र का सेवन करें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More