
मेष राशि:
आज आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आपके द्वारा की गई लापरवाही आज आपको महंगी साबित पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ आज आप कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। घरेलू मामलों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। खर्च अधिक होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: हल्का पीला
वृष राशि:
आज आपके द्वारा की गई सहायता किसी को मदद पहुंचा सकती है। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज धन संबंधी मसला हल हो सकता है। व्यवसाय और नौकरी के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सफेद
मिथुन राशि:
परिवार में किसी सदस्य की अचानक तबीयत खराब हो सकती है। आज आपके आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। अपने ऊर्जा स्तर को बढ़ाए रखें। हालांकि व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपको आर्थिक मदद की जरूरत पड़ सकती है।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: गुलाबी
कर्क राशि:
आज कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के जरिए आपको आकर्षित कर सकता है। आज आप किसी व्यवसाय में पैसा लगा सकते हैं। वाहन और जमीन का सुख प्राप्त हो सकता है। आज आपकी समस्या हल हो सकती है। कोर्ट कचहरी के मामलों में निजात मिल सकती है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: केसरिया
सिंह राशि:
आज आपके कार्य की प्रशंसा हो सकती है। शाम के समय आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। यात्राओं के विषय में थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। अध्यात्म की ओर जुड़ने का प्रयास करें। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सुनहरी
कन्या राशि:
आज आप जरूरत से ज्यादा किसी से वादा न करें। शत्रु छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। आज आपके कार्य की आलोचना हो सकती है। कार्य क्षेत्र पर भी आपको जबरदस्ती दबाया जा सकता है। व्यर्थ के इल्जाम आप पर लग सकते हैं। आज आपको धोखा मिलने की पूरी संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: हल्का लाल
तुला राशि:
आज अपना आत्मविश्वास कम न होने दें। मेहनत करने के बाद भी आज आपको थोड़ा निराश रहना पड़ सकता है। स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की जरूरत रहेगी। चोट इत्यादि का भय बना रहेगा। प्रेम संबंधों के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: केसरी
वृश्चिक राशि:
स्वास्थ्य संबंधित परेशानी उत्पन्न हो सकती है। जरूरत से ज्यादा आज धन खर्च हो सकता है। किसी कार्य विशेष को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। व्यर्थ में झगड़ा होने की भी संभावना रहेगी। हालांकि, प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: सफेद
धनु राशि:
आज आपकी मुलाकात किसी पुराने दोस्त से हो सकती है। लेन-देन करते समय ध्यान देने की जरूरत रहेगी। पारिवारिक सदस्य या जीवनसाथी की वजह से आप तनाव ग्रस्त रह सकते हैं। आज आप भावनात्मक तरीके से इस्तेमाल हो सकते हैं। छोटी मोटी यात्राएं होंगी।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: मेहरून
मकर राशि:
आज आप दान पुण्य कर सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यवसाय और नौकरी के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है। शाम के समय आप अपने परिवार वालों के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। बच्चों की वजह से धन खर्च हो सकता है।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: गुलाबी
कुंभ राशि:
धन से जुड़ा कोई मसला आज हल हो सकता है। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। आर्थिक लाभ के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप जमीन और वाहन का लेन-देन कर सकते हैं। करिअर को लेकर आज आपको सफलता प्राप्त हो सकती है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: पीला
मीन राशि:
आज अपनी इच्छाओं पर अंकुश रखें। जरूरत से ज्यादा धन खर्च हो सकता है। आज आपके द्वारा की गई लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। आज किसी के झगड़े में न पड़ें। कुछ बच्चे पढ़ाई के विषय को लेकर के लापरवाही कर सकते हैं। आज आप इधर-उधर की बातों पर ज्यादा ध्यान दे सकते हैं।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: आसमानी नीला




