HomeRashifalआज का राशिफल: किस राशि पर मेहरबान हैं सितारे, किसे रहना होगा...

आज का राशिफल: किस राशि पर मेहरबान हैं सितारे, किसे रहना होगा सर्तक! मेष से मीन तक जानें अपना भाग्यफल और उपाय

आज का पंचांग (4 दिसंबर,2025) तिथि: चतुर्दशी, प्रातः 08:39 तक, तत्पश्चात पूर्णिमा नक्षत्र: कृतिका करण: वणिज पक्ष: शुक्ल योग: शिव वार: गुरुवार

आज का पंचांग (4 दिसंबर,2025)
तिथि: चतुर्दशी, प्रातः 08:39 तक, तत्पश्चात पूर्णिमा
नक्षत्र: कृतिका
करण: वणिज
पक्ष: शुक्ल
योग: शिव
वार: गुरुवार

आज के शुभ मुहूर्त
07:04 सुबह–08:20 सुबह
10:54 सुबह–02:44 दोपहर
राहुकाल: 01:27 दोपहर – 02:44 दोपहर
अभिजीत मुहूर्त: 11:50 सुबह – 12:31 दोपहर
दिशाशूल: दक्षिण

मेष राशि
आज आपके कार्यों की सराहना हो सकती है। घर का कोई बड़ा सदस्य धन-संचय के विषय में आपको समझा सकता है। फिजूल खर्ची की प्रवृत्ति बढ़ सकती है। कोई व्यक्ति आपसे आर्थिक सहायता भी मांग सकता है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। शाम के समय कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति मिलने आ सकता है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: भूरा
उपाय: कुल देवी–देवता की उपासना करें।

वृष राशि
आज बचाया हुआ धन आपके काम आ सकता है और आप किसी बड़ी परेशानी से निकल सकते हैं। सामाजिक जीवन की अनदेखी न करें। परिवार के साथ किसी आयोजन में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। अपने प्रिय की ईमानदारी पर संदेह न करें। कार्यक्षेत्र में अधूरे कामों का भार आज महसूस होगा।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: हल्का नीला
उपाय: बहते पानी में बादाम प्रवाहित करें।

ये भी पढ़ें:  16 फरवरी को डिप्टी सीएम करेंगे अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव- 2026 का शुभारंभ, प्रथम जलेब में होंगे शामिल

मिथुन राशि
क्षणिक गुस्सा विवाद का कारण बन सकता है। लंबे समय से अटका काम पूरा होने की संभावना है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। जीवनसाथी से विवाद की संभावना है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: नारंगी
उपाय: चांदी का दान करें।

कर्क राशि
कोई अप्रिय घटना मानसिक शांति भंग कर सकती है। घर पर कार्य करते समय सावधानी आवश्यक है, चोट लगने की आशंका है। दूसरों के विवादों से दूरी बनाए रखें। पारिवारिक माहौल अनुकूल रहेगा। छोटी यात्राएं संभव हैं।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: स्लेटी
उपाय: माथे पर दूध का तिलक लगाएं।

सिंह राशि
किसी अप्रत्याशित स्थान से धन प्राप्ति संभव है। प्रेम संबंधों में धोखे की संभावना है। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। आज की यात्रा आपके लिए लाभदायक होगी। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में प्रगति के योग हैं।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: पीला
उपाय: शरीर पर तांबा या सोना धारण करें।

कन्या राशि
स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। कार्य के प्रति लापरवाही नुकसानदायक हो सकती है। व्यवसाय संबंधी मामलों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन में मनमुटाव संभव है। परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: केसरिया
उपाय: तांबे का सिक्का बहते पानी में प्रवाहित करें।

ये भी पढ़ें:  27 साल बाद देवशिला पर स्थापित भगवान श्री परशुराम की प्रतिमा को मिला शेड, यहां से फूंका था दुष्टों के विरुद्ध युद्ध का बिगुल

तुला राशि
शरीर के किसी अंग में दर्द हो सकता है। आज शारीरिक परिश्रम अधिक रहेगा। सुरक्षित निवेश करना लाभदायक रहेगा। व्यवसाय और परिवार दोनों के लिए दिन अनुकूल है।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: पीला
उपाय: किसी अपंग व्यक्ति की मदद करें।

वृश्चिक राशि
आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। जीवनसाथी के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। घरेलू मामलों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। खर्चों में वृद्धि होगी।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: गेहुआ
उपाय: काले कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

धनु राशि
समय का सही सदुपयोग करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धन लाभ के योग हैं। काम करते समय सावधानी बरतें। यात्रा संभव है। विद्यार्थी पढ़ाई में लापरवाही कर सकते हैं।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: पारदर्शी पीला
उपाय: बादाम बहते पानी में प्रवाहित करें।

ये भी पढ़ें:  राशिफल 27 मार्च 2026: सभी 12 राशियों का हाल और जानें अपना गुड लक, पंचांग और शुभ मुहूर्त

मकर राशि
चोट लगने की आशंका है। आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है। कार्यों में लापरवाही न करें। अनावश्यक यात्राओं से बचें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: पीला
उपाय: हाथ में सोना धारण करें।

कुंभ राशि
रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। अधिक भोजन से बचें। परिवार में खर्चों को लेकर विवाद हो सकता है। बनाए हुए कार्यों में अड़चन आ सकती है। यात्राओं में सावधानी आवश्यक है। चोट का भय रहेगा। प्रेम संबंधों में सुधार होगा।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: सफेद
उपाय: गौशाला में जाकर गाय को हरा चारा खिलाएं।

मीन राशि
आज का दिन घर-परिवार के साथ बीतेगा। किसी को धन उधार देने से बचें। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। व्यवसाय से लाभ होगा। माता के स्वास्थ्य में कष्ट संभव है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: हल्दी
उपाय: हरे रंग की वस्तुओं का दान करें।

ज्योतिषाचार्य: पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर: 94187 45356

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More