Home Rashifal आज का राशिफल: 12 राशियों पर कैसा रहेगा 5 दिसंबर का दिन?...

आज का राशिफल: 12 राशियों पर कैसा रहेगा 5 दिसंबर का दिन? शुभ मुहूर्त और इन अचूक उपायों के साथ जानें अपनी ग्रह चाल

आज का पंचांग (5 दिसंबर, 2025) तिथि: प्रतिपदा नक्षत्र: रोहिणी करण: बालव पक्ष: कृष्ण योग: सिद्ध वार: शुक्रवार

0

आज का पंचांग (5 दिसंबर, 2025)
तिथि: प्रतिपदा
नक्षत्र: रोहिणी
करण: बालव
पक्ष: कृष्ण
योग: सिद्ध
वार: शुक्रवार

आज का शुभ मुहूर्त: 07:05am–10:54am
राहुकाल: 10:54am–12:11pm
अभिजीत मुहूर्त: 11:51am–12:31pm
दिशाशूल: पश्चिम

मेष राशि
आज अपनी नकारात्मक सोच को अपने ऊपर हावी न होने दें। ऑफिस या कार्यक्षेत्र में आपको अपने मालिक या बॉस से डांट-फटकार मिल सकती है। स्वभाव को चिड़चिड़ा न होने दें। आज अपने परिवार की जिम्मेदारियों को समझें। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं। शाम के समय आर्थिक परेशानियों से जूझ सकते हैं।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: मेहरून
उपाय: आज लाल वस्त्र का दान करें।

वृष राशि
स्वास्थ्य के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता है। आज का अधिकतर समय आप घर पर बिता सकते हैं। आज आप कई लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। व्यवसाय के लिहाज से दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: लाल
उपाय: खाना खाते समय तांबे के बर्तन का प्रयोग करें।

मिथुन राशि
आज महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय आप तनावग्रस्त रह सकते हैं। किसी चीज में निवेश करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज कोई आपको अच्छी सलाह दे सकता है। आत्मविश्वास में कमी न आने दें। धन लाभ होने की पूर्ण संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: सफेद
उपाय: सतनाजा दान करें।

कर्क राशि
आज आप शरीर को तंदुरुस्त बनाने पर ध्यान दे सकते हैं। खानपान की चीजों में संयम बरतने की आवश्यकता है। नशे की लत से दूर रहें। आज आपको अपना दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। व्यवसाय या कार्यक्षेत्र में आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। आज आप किसी को पैसा उधार न दें।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: पीला
उपाय: घर से बाहर निकलते समय सफेद चंदन का प्रयोग करें।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल: इनकी चमकेगी किस्मत! बरसेगा धन या बढ़ेगा कर्ज, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

सिंह राशि
आज आपके दोस्त आपको चने के झाड़ पर चढ़ा सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आज आपका उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आप कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। कल परिचित लोगों से मुलाकात होगी। विलासिता की वस्तुओं पर धन खर्च कर सकते हैं, इसलिए अत्यधिक खर्च से बचें।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: भूरा
उपाय: आज भैरव जी के मंदिर जाकर मदिरा चढ़ाएं।

कन्या राशि
जरूरत से ज्यादा खाने से बचें। सेहत के विषय में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज आप अनुभवी लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज से दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। दूरसंचार के माध्यम से कोई अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: हरा
उपाय: अपने वजन के बराबर जौं गौशाला में दान करें।

ये भी पढ़ें:  राशिफल 19 फरवरी 2026: आपके लिए कैसा रहेगा दिन, क्लिक पर जानें आज का शुभ मुहूर्त और पंचांग

तुला राशि
आज आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आपकी लापरवाही आज आपको महंगी साबित हो सकती है। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। घरेलू मामलों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। खर्च अधिक होने की संभावना है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: गेहुंआ
उपाय: चांदी का चकोर टुकड़ा अपने पास रखें।

वृश्चिक राशि
आज यार-दोस्तों के साथ पार्टी में आप खूब पैसे खर्च कर सकते हैं, लेकिन इसके बावजूद आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज न केवल अजनबियों से, बल्कि दोस्तों से भी सावधान रहने की आवश्यकता है। सावधान रहें, क्योंकि प्यार में पड़ना आज आपके लिए कठिनाइयां खड़ी कर सकता है। करिअर से जुड़े फैसले स्वयं लें; बाद में इसका लाभ मिलेगा। वकील के पास जाकर कानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: भगवा
उपाय: पानी वाला नारियल सिर के ऊपर से घुमाकर चलते पानी में विसर्जित करें।

धनु राशि
आज आप दान-पुण्य कर सकते हैं। रियल एस्टेट जैसे निवेशों में आपको लाभ मिल सकता है। कामकाज पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आज आप किसी प्रॉपर्टी को लेकर क्रय-विक्रय का कार्य कर सकते हैं। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: सफेद
उपाय: चांदी धारण करें।

मकर राशि
लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। आज आप किसी खेलकूद में हिस्सा ले सकते हैं। आज आपकी ऊर्जा का स्तर बढ़ा हुआ रहेगा। यात्रा का योग बना हुआ है। किसी कार्य को लेकर की गई यात्रा शुभ फलदायी रहेगी।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: हरा
उपाय: काले रंग की चीजों का दान करें।

ये भी पढ़ें:  राशिफल: किस्मत पलटेगी! अपनाएं ये उपाय, जानें कैसी रहेगी आपकी दिनचर्या

कुंभ राशि
आपका ईर्ष्यालु स्वभाव आपको उदास कर सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों से निजात मिलने की संभावना रहेगी। धन लाभ की भी संभावना है। प्रेम संबंधों के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में लापरवाही न करें। स्वयं को प्रसन्न रखने का प्रयास करें।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: स्लेटी
उपाय: आज तेल से बने पकोड़े कौवे को खिलाएं।

मीन राशि
किसी सज्जन पुरुष की दैवीय बातें आपको संतोष और ढांढस देंगी। पैसा अचानक आपके पास आएगा, जो आपके खर्चों और बिलों को संभाल लेगा। आपका मज़ाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को खुशनुमा बना देगा। किसी साझेदारी वाले व्यवसाय में जाने से बचें; संभव है कि भागीदार आपका फायदा उठाने की कोशिश करे। अपने जीवनसाथी के साथ आप प्यार और रोमांस से भरे पुराने दिन फिर से जी पाएंगे।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।

ज्योतिषाचार्य: पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर: 94187 45356