HomeRashifalआज का राशिफल: इनकी चमकेगी किस्मत! बरसेगा धन या बढ़ेगा कर्ज, जानें...

आज का राशिफल: इनकी चमकेगी किस्मत! बरसेगा धन या बढ़ेगा कर्ज, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

18 अक्टूबर, दिन शनिवार... वित्तीय मामलों में जोखिम न उठाएं। किसी को पैसा उधार देने से बचें। कार्यक्षेत्र में लापरवाही से बचें और भावनात्मक स्थिरता बनाए रखने का प्रयास करें। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान और धन लाभ के योग बन रहे हैं। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। उपहार मिलने से खुशी बढ़ेगी

आज 18 अक्टूबर, दिन शनिवार… वित्तीय मामलों में जोखिम न उठाएं। किसी को पैसा उधार देने से बचें। कार्यक्षेत्र में लापरवाही से बचें और भावनात्मक स्थिरता बनाए रखने का प्रयास करें। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान और धन लाभ के योग बन रहे हैं। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। उपहार मिलने से खुशी बढ़ेगी।

• आज का शुभ मुहूर्त: 07:51am-09:16am
12:05pm-04:20pm
• राहु काल: 09:16am-10:40am
• अभिजीत मुहूर्त: 11:43am-12:28pm
• दिशाशूल-पूर्व

मेष राशि
आपका व्यक्तित्व आज इत्र की तरह महकेगा और सबको आकर्षित करेगा। सट्टेबाजी से फायदा हो सकता है। दिन के उत्तरार्ध में अचानक आई कोई अच्छी खबर पूरे परिवार को खुशी देगी। सहकर्मी/सहयोगी मदद के लिए हाथ बढ़ा सकते हैं, लेकिन वे ज़्यादा सहायता नहीं कर पाएंगे। ऐसे बदलाव लाएं जो आपके रूप-रंग में निखार ला सकें और संभावित साथियों को आपकी ओर आकर्षित करें। आपका जीवनसाथी आज आपके लिए कुछ बहुत खास करने वाला है।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: गोल्डन

वृष राशि
आप अपने काम पर एकाग्रता बनाए रखने में दिक्कत महसूस करेंगे, क्योंकि आज आपकी सेहत पूरी तरह ठीक नहीं रहेगी। कोई पुराना मित्र आज आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है और यदि आप उसकी आर्थिक मदद करते हैं तो आपके आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं। भावनात्मक तौर पर खतरा उठाना आपके पक्ष में जाएगा। फूल देकर अपने प्यार का इजहार करें। एक अहम प्रोजेक्ट, जिस पर आप काफी अरसे से काम कर रहे थे, टल सकता है। यात्रा के मौकों को हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। यह दिन आपके जीवन साथी के रूमानी पहलू को भरपूर तरीके से दिखाएगा।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सफ़ेद

ये भी पढ़ें:  पूरी आस्था, भव्यता और पारंपरिक रूप से मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला

मिथुन राशि
चोट लगने का खतरा रहेगा। आज आप में आत्मविश्वास की कमी रह सकती है। आज आप अपने कार्यों के प्रति लापरवाही कर सकते हैं। बेफिजूल की यात्राओं से आज बचें। सभा में आज कुछ हद तक चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: लाल

कर्क राशि
आज आप में नकारात्मक ऊर्जा देखने को मिल सकती है। काम का बोझ रहेगा। आज किसी काम को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान में इजाफा होगा। धन लाभ होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: गुलाबी

सिंह राशि
किसी घटना को लेकर आज आपका मन बेचैन हो सकता है। शारीरिक कष्ट रह सकता है। यात्रा का योग बना रहेगा। शाम तक धन लाभ होने की संभावना रहेगी। वैवाहिक जीवन में थोड़ी खटास उत्पन्न हो सकती है।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: वाइन

ये भी पढ़ें:  महामाया बालासुंदरी मंदिर में हवन यज्ञ और पूजा अर्चना के साथ चैत्र नवरात्र मेला शुरू, DC प्रियंका वर्मा ने किया शुभारंभ

कन्या राशि
आज आपका स्वभाव कुछ हद तक मजाकिया रह सकता है। कार्य के प्रति आज आप लापरवाही कर सकते हैं। यात्रा करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। खर्चे में बढ़ोतरी होगी।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: क्रीम

तुला राशि
आज का दिन ज्यादातर आप घर वालों के साथ बिता सकते हैं। आज के दिन किसी को पैसा उधार न दें। अचानक से आज यात्रा भी करनी पड़ सकती है। व्यवसाय से धन लाभ होने की संभावना रहेगी। माता को आज कष्ट रह सकता है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: बादामी

वृश्चिक राशि
आज मातृ पक्ष से धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आंखों से संबंधित रोग उत्पन्न हो सकते हैं। काम का बोझ सताता रहेगा। आज आप कई लोगों के संपर्क में आ सकते हैं। किसी कार्य को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: सफ़ेद

धनु राशि
आज आपकी सेहत ठीक-ठाक रहेगी। किसी अज्ञात स्रोत से आपको पैसा प्राप्त हो सकता है। किसी कार्य को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। कामकाज के प्रति आज आप लापरवाही कर सकते हैं। चोट इत्यादि का भय बना रहेगा।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: लाल

ये भी पढ़ें:  दुबई में 12 जुलाई को आध्यात्मिक और ज्योतिषीय अनुभव वैश्विक मंच पर साझा करेंगे पांवटा साहिब के आचार्य सतविंदर

मकर राशि
आज किसी की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है। किसी चीज के गुम होने का खतरा रहेगा। कार्यक्षेत्र विकसित होगा। दूर पार से कोई अच्छी खबर आज आपको प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: गोल्डन

कुंभ राशि
अचानक कोई पुरानी समस्या सामने आ सकती है। अचानक आज आपको धन की आवश्यकता पड़ सकती है। कर्जदार पैसे की मांग कर सकते हैं। मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आज आप किसी को नजरअंदाज कर सकते हैं।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: पीला

मीन राशि
घर पर किसी शुभ कृत्य के चलते आप अपने आप को काफी शांत महसूस करेंगे। बिगड़े हुए कार्य सिद्ध हो सकते हैं। मां-बाप के स्वास्थ्य को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। नौकरी और व्यवसाय भी ठीक-ठाक रहेगा। प्रेम संबंधों में थोड़ी बहुत कटुता उत्पन्न हो सकती है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: तोतिया

ज्योतिषाचार्य: पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर: 94187 45356

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More