HomeRashifalAaj Ka Rashifal 13 Sept 2026: सोचकर लें फैसला, पैसा और रिश्ते...

Aaj Ka Rashifal 13 Sept 2026: सोचकर लें फैसला, पैसा और रिश्ते दोनों मांगेंगे आपकी समझदारी, आपकी राशि में क्या?

आज आर्थिक लाभ और रुके हुए काम पूरे होने के संकेत हैं। स्वास्थ्य, यात्रा और अनावश्यक विवादों को लेकर सावधानी बरतनी होगी। जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।

  • आज आर्थिक लाभ और रुके हुए काम पूरे होने के संकेत हैं। स्वास्थ्य, यात्रा और अनावश्यक विवादों को लेकर सावधानी बरतनी होगी। जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।

मेष राशि
आज कोई अप्रिय घटना आपकी मानसिक शांति को भंग कर सकती है। घर पर काम करते समय सावधानी बरतें। चोट लगने का खतरा रहेगा। आज आप किसी के पचड़े में ना पड़ें। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : स्लेटी | उपाय : अपने माथे पर दूध का तिलक लगाएं।

वृष राशि
कोई भी औषधि अपने आप से ना लें। आज आप काफी लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। आपका सामाजिक दायरा विस्तृत होगा। लोग आपसे सलाह ले सकते हैं। धन आगमन होगा। स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। दांपत्य जीवन में थोड़ी अनबन रह सकती है।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद करें।

मिथुन राशि
सेहत के विषय में ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज आप धार्मिक कार्यों में अपने धन को लगा सकते हैं। सौंदर्य की चीजों पर आज आपका धन खर्च हो सकता है। व्यापार में थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। किसी कार्य विशेष के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। दांपत्य जीवन में किसी तीसरे की बात को लेकर झगड़ा हो सकता है।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : सिल्वर | उपाय : चांदी के आभूषणों का प्रयोग करें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 12 July 2026: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, शुभ मुहूर्त और सटीक उपाय के साथ जानें पूरा राशिफल

कर्क राशि
आज आपके कार्य की प्रशंसा हो सकती है। शाम के समय आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। यात्राओं के विषय में थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। अध्यात्म की ओर जुड़ने का प्रयास करें। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : चितकबरा | उपाय : आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करना शुभ रहेगा।

सिंह राशि
लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। आज आप किसी खेलकूद में हिस्सा ले सकते हैं। आज आपकी ऊर्जा का स्तर बढ़-चढ़कर रहेगा। यात्रा का योग बना रहेगा। किसी कार्य को लेकर की गई यात्रा आज शुभ फलदायी रहेगी।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : हरा | उपाय : अपनी जेब में हरे रंग का रुमाल रखें।

कन्या राशि
आज आपके कार्य की सराहना हो सकती है। धन की बचत को लेकर घर का कोई बड़ा सदस्य आज आपको लेक्चर दे सकता है। आज के दिन आप फिजूलखर्ची कर सकते हैं। आज आपसे कोई आर्थिक मदद की मांग कर सकता है। प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। शाम के समय आपसे मिलने कोई अहम शख्स आ सकता है।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : भूरा | उपाय : कुल देवी-देवता की उपासना करें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 10 Sept 2026: किस्मत के साथ कदम मिलाएगा दिन या बढ़ेगी मुश्किल? पढ़ें सभी राशियों का हाल

तुला राशि
आज आप अपनी बीमारी से निजात पाने में कामयाब होंगे। व्यापार के विषय में अचानक समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। किसी को पैसा देने में दिक्कत आ सकती है। व्यर्थ की यात्राओं और भागदौड़ से सावधान रहें। चोट लगने का खतरा रहेगा।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : बादामी | उपाय : खाने में केसर का प्रयोग करें।

वृश्चिक राशि
सोच समझकर निर्णय लें, आर्थिक नुकसान होने की संभावना रहेगी। अगर जरूरी हो तो ही यात्रा करें। स्वास्थ्य भी कुछ खराब रह सकता है। शाम के समय हालत में काफी सुधार होगा।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : पक्षियों को सतनाजा खिलाएं।

धनु राशि
आज आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। कोई अटका हुआ कार्य आज पूरा हो सकता है। दफ्तर की परेशानियों को हल करने के लिए मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। कार्य के सिलसिले में यात्राएं हो सकती हैं। मानसिक तनाव को कम करने का प्रयत्न करें।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : घर पर पूजा के स्थल को बार-बार ना बदलें।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल 23 जनवरी 2026: क्या कहती है आपकी ग्रह चाल, क्लिक पर पंचांग और शुभ मुहूर्त भी जानें

मकर राशि
मानसिक तनाव के बावजूद भी सेहत अच्छी रहेगी। आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। आज आप दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। रुका हुआ धन आज आपको प्राप्त हो सकता है। आज किसी पसंदीदा शख्स से आपकी मुलाकात हो सकती है। आज बोलते समय ध्यान दें।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : कॉफी | उपाय : गरीबों या छोटी कन्याओं को चॉकलेट वितरित करें।

कुंभ राशि
आज का दिन मुश्किलों भरा रह सकता है। आज आप में गुस्से की मात्रा अधिक हो सकती है। बनते कार्यों में अड़चन उत्पन्न हो सकती है। कार्यक्षेत्र और व्यवसाय में किसी व्यक्ति से बहस बाजी हो सकती है। यात्रा करते समय सावधानी बरतें। चोट इत्यादि का भय बना रहेगा।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : नीला | उपाय : विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मीन राशि
स्वास्थ्य संबंधी परेशानी उत्पन्न हो सकती है। जरूरत से ज्यादा आज धन खर्च हो सकता है। किसी कार्य विशेष को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। व्यर्थ में झगड़ा होने की भी संभावना रहेगी। प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : केसरी | उपाय : अपने इष्ट देवता की आराधना करें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More