होमHimachalSirmaurShri Renukaji : जरा संभलकर, यहां कभी भी हो सकता है बड़ा...

Shri Renukaji : जरा संभलकर, यहां कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

लोगों की मानें तो इस होल के नीचे झील का पानी आ चुका है और इसके आगे लगे डंगे के नीचे भी कटाव हुआ है. यहां लगे सीमेंटेड ब्लाक्स लगातार धंस रहे हैं लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं हो सकी है.

श्री रेणुकाजी|
Shri Renukaji : उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल श्री रेणुकाजी तीर्थ के परिक्रमा मार्ग पर एक बड़ा होल (गड्ढा) हादसों को न्यौता दे रहा है. रास्ते पर चलते वक्त अगर किसी श्रद्धालु का ध्यान यहां हटा तो अनहोनी घटना हो सकती है. यही नहीं छोटे बच्चे इस होल के अंदर गिर सकते हैं. लोगों की मानें तो इसके नीचे झील का पानी आ चुका है और होल के आगे लगे डंगे के नीचे भी कटाव हुआ है. यहां लगे सीमेंटेड ब्लाक्स धंस रहे हैं, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं हो सकी है.

https://www.facebook.com/share/r/12D45LWaDLi/

लोगों का कहना है कि हाल ही में संपन्न हुए अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले के बाद यहां एक होल बनना शुरू हो गया था, जिसका आकार बढ़ रहा है. बता दें कि ये होल दुधिया पानी से आगे एग्जिट गेट के समीप है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि परिक्रमा मार्ग पर बने होल को दुरूस्त नहीं किया गया तो यहां सड़क पूरी तरह धंस कर झील में समा सकती है. इस मार्ग पर झील किनारे लगे कई जगह डंगे भी धवस्त हो रहे हैं. उधर, आरएफओ वाइल्ड लाइफ दिव्या शर्मा ने बताया कि परिक्रमा मार्ग पर बने होल का मामला उनके संज्ञान में है. जल्द इसे ठीक करवाया जाएगा.

ये भी पढ़ें:  पुलिस भर्ती का तीसरा दिन : 769 महिला अभ्यर्थियों में से 156 पास, 613 फेल

परिक्रमा मार्ग से जुड़ी है श्रद्धालुओं की आस्था
श्री रेणुकाजी तीर्थ का परिक्रमा मार्ग श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का प्रतीक है. 3 किलोमीटर लंबे इस मार्ग की परिक्रमा करके श्रद्धालु खुद को धन्य समझते हैं. बड़ी बात ये है कि श्री रेणुकाजी तीर्थ में आने वाला श्रद्धालु कभी भी इस मार्ग की परिक्रमा किए बगैर नहीं लौटता. श्रद्धालु इस मार्ग की परिक्रमा जरूर करते हैं. इसी मार्ग पर मिनी जू भी स्थित है, जहां रोजाना पर्यटकों का तांता लगा रहता है. लिहाजा, विभाग को चाहिए कि इस मार्ग की दशा को सुधारा जाए, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके.

ये भी पढ़ें:  सिरमौर : NDPS एक्ट में दोषी को 4 साल का कठोर कारावास, स्पैशल जज गौरव महाजन की अदालत ने सुनाया फैसला
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More