आज का राशिफल 12 जनवरी, 2026: इन राशियों के लिए खास रहेगा दिन! होगा धन लाभ, जानें पंचांग और शुभ मुहूर्त

आज का पंचांग | 12 जनवरी, 2026 तिथि: नवमी नक्षत्र: स्वाति करण: गर पक्ष: कृष्ण योग: धृति वार: सोमवार

0

आज का पंचांग | 12 जनवरी, 2026
तिथि: नवमी
नक्षत्र: स्वाति
करण: गर
पक्ष: कृष्ण
योग: धृति
वार: सोमवार
आज का शुभ मुहूर्त:
07:20am–08:37am
09:54am–11:12am
राहुकाल: 08:37am–09:54am
अभिजीत मुहूर्त: 12:08pm–12:49pm
दिशाशूल: पूर्व

RTO Add

मेष राशि
व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है। व्यवसाय पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। स्वास्थ्य में विकार उत्पन्न हो सकता है। आज आप किसी तीर्थ स्थल की यात्रा कर सकते हैं। जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: हल्का लाल
उपाय: गरीबों में दूध से बनी चीजों का दान करें।

वृष राशि
आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। इस राशि के लोग जो विदेशों में व्यापार करते हैं, उन्हें आज अच्छा खासा धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज का अधिकतर समय आप घर पर बिता सकते हैं। शाम के समय धन खर्च होने की संभावना रहेगी। विलास की सामग्री पर खर्च हो सकता है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: क्रीम
उपाय: नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए घर पर हवन करें।

मिथुन राशि
आज समय का सदुपयोग करें। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज धन लाभ होने की संभावना रहेगी। कामकाज करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। यात्रा का योग बना हुआ है। पढ़ाई करने वाले बच्चे अपने कार्य के प्रति लापरवाही कर सकते हैं।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: पारदर्शी पीला
उपाय: कुछ बादाम चलते पानी में विसर्जित करें।

ये भी पढ़ें:  विक्रमबाग के पीपलवाला में तीन दिन सजेगा मां मंत्रा देवी का मेला, आदिबद्री से लाई गई थी माता की पिंडी, जानें क्या है मंदिर का इतिहास

कर्क राशि
आज किसी अज्ञात स्रोत से आपको पैसा मिल सकता है। प्रेम प्रसंग में धोखा मिलने की संभावना रहेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। आज आप यात्रा का पूर्ण सुख प्राप्त कर सकते हैं। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र के हिसाब से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: पीला
उपाय: शरीर पर तांबा या सोना धारण करें।

सिंह राशि
कार्यक्षेत्र में आज आपके विचारों को जबरदस्ती दबाया जा सकता है, जिससे आप तनावग्रस्त रह सकते हैं। आज आपको लोगों को समझने में दिक्कत हो सकती है। व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है। स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: लाल
उपाय: गाय की सेवा करें।

कन्या राशि
आज अपने जज्बातों पर काबू रखें। आज किसी कोर्ट-कचहरी में विजय मिलने की संभावना रहेगी। धन से जुड़ा कोई मसला आज हल हो सकता है। आज आप दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। बोलते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। जरूरत से ज्यादा बोले गए शब्द आपको किसी परेशानी में डाल सकते हैं।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सफेद
उपाय: नहाने के पानी में आज दो-चार बूंद दूध अवश्य डालें।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 21 दिसंबर, यहां जानें आज का शुभ मुहूर्त और दिन बेहतर बनाने के उपाय

तुला राशि
किसी सज्जन पुरुष की दैवीय बातें आपको संतोष और ढांढस बंधाएंगी। पैसा अचानक आपके पास आएगा, जो आपके खर्चों और बिल आदि को संभाल लेगा। आपका मजाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को खुशनुमा बना देगा। किसी साझेदारी वाले व्यवसाय में जाने से बचें, क्योंकि संभव है कि भागीदार आपका फायदा उठाने की कोशिश करें। अपने जीवनसाथी के साथ आप प्यार और रुमानियत से भरे पुराने दिन एक बार फिर जी पाएंगे।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।

वृश्चिक राशि
आज आपका ऊर्जा स्तर ऊंचा रहेगा। आज आपकी कोई मदद कर सकता है। सामाजिक क्षेत्र विस्तृत होगा। अध्यात्म की ओर जुड़ने का प्रयास करें। शाम के समय आप अपने परिवार वालों के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। यात्रा सावधानीपूर्वक करें।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: हल्का काला
उपाय: श्री दुर्गा की उपासना करें।

धनु राशि
आज आप अपनी बीमारी से निजात पाने में कामयाब होंगे। व्यापार के विषय में अचानक समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। किसी को पैसा देने में दिक्कत आ सकती है। व्यर्थ की यात्राओं और भागदौड़ से सावधान रहें। चोट लगने का खतरा रहेगा।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: बादामी
उपाय: खाने में केसर का प्रयोग करें।

ये भी पढ़ें:  मकर संक्रांति पर हरिपुरधार में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां भंगायणी मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया भंडारे का प्रसाद

मकर राशि
कार्य क्षेत्र से आज आप जल्दी निकलने का प्रयास कर सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके जरिए आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। दांपत्य जीवन में मनमुटाव रह सकता है। घर की जरूरत पर धन खर्च हो सकता है।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सफेद
उपाय: सफेद रंग की चीजों का दान करें।

कुंभ राशि
आज आप किसी से मिलने का प्लान बना सकते हैं। पैसा खर्च होने की संभावना रहेगी। आज आप विलास की सामग्री पर धन खर्च कर सकते हैं। बच्चे धन की मांग कर सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। आज आप किसी के पचड़े में न पड़ें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: हरा
उपाय: आज किसी सुनसान जगह पर लोहे की कील गाड़ दें।

मीन राशि
आज शरीर के किसी अंग में दर्द हो सकता है। आज शारीरिक मेहनत हो सकती है। आज सुरक्षित परियोजनाओं में निवेश करें। व्यावसायिक और पारिवारिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: पीला
उपाय: आज किसी अपंग व्यक्ति की मदद करें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर 94187 45356