HomeRashifalआज का राशिफल : जानें कैसी रहने वाली है आपकी दिनचर्या, क्या...

आज का राशिफल : जानें कैसी रहने वाली है आपकी दिनचर्या, क्या है आज का शुभ मुहूर्त

व्यर्थ के झगड़ों और क्रोध से बचें। लेन-देन और यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। निवेश के लिए कुछ जातकों के लिए दिन शुभ है, वहीं अधिक खर्च और निराशा का सामना भी करना पड़ सकता है।

• आज का शुभ मुहूर्त: 09:15am-01:32pm
• राहु काल: 02:58pm-04:23pm
• अभिजीत मुहूर्त: 11:43am-12:29pm
• दिशाशूल-उत्तर

मेष राशि
लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। आज आप किसी खेलकूद में हिस्सा ले सकते हैं। आपका ऊर्जा का स्तर बढ़ चढ़कर रहेगा। यात्रा का योग बना रहेगा। किसी कार्य को लेकर की गई यात्रा आज शुभ और फलदायी रहेगी।

शुभ अंक: 7
शुभ रंग: केसरी

वृष राशि
क्षणिक गुस्सा विवाद और दुर्भावना की वजह बन सकता है। लंबे समय से अटका कोई कार्य आज पूर्ण हो सकता है। आज अपने क्रोध पर अंकुश रखें। स्वास्थ्य संबंधित विकार उत्पन्न हो सकते हैं। जीवन साथी से झगड़ा होने की संभावना रहेगी।

शुभ अंक: 6
शुभ रंग: नारंगी

मिथुन राशि
आज अपना आत्मविश्वास कम न होने दें। मेहनत करने के बाद भी आज आपको थोड़ा निराश होना पड़ सकता है। स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की जरूरत रहेगी। चोट इत्यादि का भय बना रहेगा। प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा।

शुभ अंक: 4
शुभ रंग: लाल

कर्क राशि
आज समय का सदुपयोग करें। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज धन लाभ होने की संभावना रहेगी। कामकाज करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। यात्रा का योग बना हुआ है। पढ़ाई करने वाले बच्चे अपने कार्य के प्रति लापरवाही कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल: कुंभ राशि वाले रहें सावधान, ऐसे करें मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना

शुभ अंक: 8
शुभ रंग: सफेद

सिंह राशि
आज आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आपके द्वारा की गई लापरवाही महंगी साबित पड़ सकती है। जीवन साथी के साथ आज आप कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। घरेलू मामलों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। खर्च अधिक होने की संभावना रहेगी।

शुभ अंक: 6
शुभ रंग: गेहुंआ

कन्या राशि
स्वास्थ्य संबंधित परेशानी उत्पन्न हो सकती है। जरूरत से ज्यादा आज धन खर्च हो सकता है। किसी कार्य विशेष को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। व्यर्थ में झगड़ा होने की भी संभावना रहेगी। हालांकि, प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा।

शुभ अंक: 4
शुभ रंग: केसरी

ये भी पढ़ें:  राशिफल 13 फरवरी 2026: आपकी राशि पर कैसा रहेगा ग्रहों का असर, क्लिक पर जानें आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त

तुला राशि
आज आप पैसा कमाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। आज आप किसी का बेवकूफ बना सकते हैं। झगड़ा होने की पूरी संभावना रहेगी। स्वास्थ्य के विषय में भी सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। शाम का समय अच्छा रहेगा। विलास की सामग्री पर धन खर्च कर सकते हैं।

शुभ अंक: 7
शुभ रंग: भूरा

वृश्चिक राशि
आज आप अपने बीमारी से निजात पाने में कामयाब होंगे। व्यापार के विषय में अचानक समस्याएं खड़ी हो सकती है। किसी को पैसा देने में दिक्कत आ सकती है। व्यर्थ की यात्राएं और भाग दौड़ से सावधान रहें। चोट लगने का खतरा रहेगा।

शुभ अंक: 9
शुभ रंग: गोल्डन

धनु राशि
आज समय का सदुपयोग करें। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। कामकाज करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। यात्रा का योग बना हुआ है। पढ़ाई करने वाले बच्चे अपने कार्य के प्रति लापरवाही कर सकते हैं।

शुभ अंक: 6
शुभ रंग: क्रीमी सफेद

ये भी पढ़ें:  राशिफल 28 मार्च 2026: सभी 12 राशियों पर कैसा रहेगा ग्रहों का असर, जानें गुड लक, शुभ मुहूर्त और पंचांग

मकर राशि
आज का दिन ज्यादातर घर वालों के साथ बिता सकते हैं। आज के दिन किसी को पैसा उधार न दें। अचानक से आज यात्रा भी करनी पड़ सकती है। व्यवसाय से धन लाभ होने की संभावना रहेगी। माता को आज कष्ट रह सकता है।

शुभ अंक: 6
शुभ रंग: हल्दी

कुंभ राशि
कार्यक्षेत्र में आज आपके विचारों को जबरदस्ती दबाया जा सकता है, जिससे आप तनाव ग्रस्त रह सकते हैं। आज आपको लोगों को समझने में दिक्कत हो सकती है। व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है। स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।

शुभ अंक: 3
शुभ रंग: लाल

मीन राशि
आज आप महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय तनाव ग्रस्त रह सकते हैं। किसी चीज में निवेश करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज कोई आपको अच्छी सलाह दे सकता है। आत्मविश्वास में कमी न होने दें। धन लाभ होने के पूर्ण संभावना रहेगी।

शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सफेद

ज्योतिषाचार्य: पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर: 94187 45356

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More