HomeRashifalAaj Ka Rashifal 15 Sept 2026: किसे मिलेगा अचानक धन लाभ, कौन...

Aaj Ka Rashifal 15 Sept 2026: किसे मिलेगा अचानक धन लाभ, कौन रहेगा धोखे और खर्च से परेशान? पढ़ें राशिफल

दिन कई राशियों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। कुछ जातकों को धन लाभ और कामकाज में सफलता मिल सकती है, जबकि कुछ को स्वास्थ्य, खर्च, तनाव और रिश्तों को लेकर सावधानी बरतनी होगी।

  • दिन कई राशियों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। कुछ जातकों को धन लाभ और कामकाज में सफलता मिल सकती है, जबकि कुछ को स्वास्थ्य, खर्च, तनाव और रिश्तों को लेकर सावधानी बरतनी होगी।

मेष राशि
इच्छाशक्ति की कमी आपको भावनात्मक और मानसिक परेशानियों में फंसा सकती है। आज आपकी छवि धूमिल हो सकती है। कोई खास शख्स आपको धोखा दे सकता है। व्यवसाय के हिसाब से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : लस्सी से शिवलिंग का अभिषेक करें।

वृष राशि
स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज आप तामसिक चीजों का सेवन न करें। आप घर के कामों में फंसे रह सकते हैं। शाम के समय कहीं बाहर घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। घर के काम करते समय चोट आदि लग सकती है। यात्राओं से परहेज करें।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : केसरी | उपाय : आज बंदरों को गुड़ व चना खिलाएं।

मिथुन राशि
बच्चे आज आपके मुताबिक नहीं चल पाएंगे। आपमें गुस्से की मात्रा अधिक हो सकती है। सगे संबंधियों में से कोई आज आपसे पैसे उधार मांग सकता है। आर्थिक हालत खराब हो सकती है। न चाहते हुए भी आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : नारंगी | उपाय : जल प्रधान वस्तुओं का सेवन करें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 26 July 2026: आपकी राशि आज क्या कह रही है, जानिए पूरे दिन का हाल

कर्क राशि
मातृ पक्ष से आज धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आप उम्मीद पर खरा उतर सकते हैं और अपना वादा निभा सकते हैं। आपके कार्य की प्रशंसा हो सकती है। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। कोई आपको तोहफा दे सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : हरा | उपाय : हरे रंग की कांच की बोतल में पानी भरकर धूप में रखें और बाद में उस जल से स्नान करें, स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा।

सिंह राशि
आज सेहत को देखभाल की खास जरूरत है। घर से जुड़ा निवेश फायदेमंद रहेगा। आपका ऊर्जा से भरपूर, जिंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आसपास के लोगों को खुश कर देगा। बड़े व्यापारिक लेन-देन करते वक्त अपनी भावनाओं पर काबू रखें। आज यात्रा, मनोरंजन और लोगों से मिलना-जुलना होगा।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : पीला | उपाय : स्कूल, हॉस्पिटल या अनाथ आश्रम में दान करें।

कन्या राशि
इच्छाशक्ति की कमी के कारण आज आप भावनात्मक और मानसिक परेशानियों में फंस सकते हैं। कोई आपका इस्तेमाल कर सकता है। मां-बाप को विश्वास में लेने का सही समय रहेगा। लंबे वक्त से चल रहे झगड़े को आज आप निपटा सकते हैं। आपको अचानक धन की जरूरत पड़ सकती है।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : लाल | उपाय : एक पानी वाला नारियल और सात बादाम किसी मंदिर में दान कर दें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 16 August 2026: धन लाभ, नई उम्मीद और सफलता के योग; जानें सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

तुला राशि
आज आप ऊर्जा से लबरेज रहेंगे। अध्यात्म से जुड़ने का प्रयास करें। व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। आज किसी को पैसा उधार न दें। कामकाज के लिए यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। परिवार में कोई सदस्य अचानक बीमार हो सकता है।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : लाल | उपाय : अस्पताल में रोगियों की सेवा करें।

वृश्चिक राशि
कामकाज के लिए आज आप जी-तोड़ मेहनत कर सकते हैं। परिवार का कोई सदस्य आपसे धन की मांग कर सकता है। आर्थिक हालत खराब हो सकती है। आज आप बेवजह झगड़ा कर सकते हैं। अपनी जुबान पर काबू रखें। चोट आदि का भय बना रहेगा।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : लाल | उपाय : आज तामसिक चीजों का सेवन न करें।

धनु राशि
आज आप मानसिक तनाव में रह सकते हैं। घंटों फोन पर व्यस्त रह सकते हैं। व्यर्थ का झगड़ा हो सकता है। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। अधिकतर समय घर पर व्यतीत करेंगे। तामसिक चीजों पर धन खर्च हो सकता है। परिवार में किसी क्लेश की वजह से आर्थिक हानि होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : सफेद फूल या पानी वाला नारियल अपने सिर के ऊपर से घुमाकर चलते पानी में विसर्जित करें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 29 August 2026: सितारों की चाल से आज बदलेंगे दिन के रंग, जानें किन राशियों के लिए बन रहे लाभ के योग

मकर राशि
आज आपके विनम्र स्वभाव की सराहना होगी। लोगों के बीच आप आकर्षण का केंद्र होंगे। नए काम को शुरू करने के लिए किसी को विश्वास में लेने का सही समय है। आज का अधिकतर समय घर पर व्यतीत कर सकते हैं। खानपान की चीजों पर खर्च होगा।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : पीला | उपाय : उगते सूरज की पूजा करें।

कुंभ राशि
खानपान की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी। आज आप भावनात्मक तरीके से निर्णय लेने में सक्षम होंगे। वेबसाइट से धन लाभ होने की संभावना होगी। आपके कार्य की जमकर तारीफ होगी। यात्रा करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : जामुनी | उपाय : आज कुमारी कन्याओं को केसर-बादाम वाली खीर खिलाएं।

मीन राशि
आज समय का सदुपयोग करें। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। कामकाज करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। यात्रा का योग बना हुआ है। पढ़ाई करने वाले बच्चे अपने कार्य के प्रति लापरवाही कर सकते हैं।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : क्रीमी सफेद | उपाय : मां दुर्गा की उपासना करें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More