राशिफल: शत्रु करेंगे छवि बिगाड़ने का प्रयास, किसी पुरानी समस्या से पाएंगे निजात! क्या कहता है आपका भाग्य, ये करें उपाय

आज का पंचांग (5 नवंबर, 2025) तिथि: पूर्णिमा नक्षत्र: अश्वनी करण: विष्टि पक्ष: शुक्ल योग: सिद्धि वार: बुधवार

0

आज का पंचांग (5 नवंबर, 2025)
तिथि: पूर्णिमा
नक्षत्र: अश्वनी
करण: विष्टि
पक्ष: शुक्ल
योग: सिद्धि
वार: बुधवार

आज का शुभ मुहूर्त: 06:39am-09:22am
10:43am -12:04pm
राहुकाल: 12:04pm-01:25pm
अभिजीत मुहूर्त: 11:42am-12:25pm
दिशाशूल: उत्तर

मेष राशि
आज आप में चुस्ती फुर्ती देखी जा सकती है। आपका स्वास्थ्य भी पूरी तरह से तंदुरुस्त रहेगा। दोस्तों की वजह से आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। कार्यक्षेत्र पर सावधानी बरतें। पारिवारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कोई भी पारिवारिक बदलाव करने से पहले अपने से बड़ों की राय अवश्य लें।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: चेरी
उपाय: कच्ची हल्दी की गांठ या पीपल के पत्ते को सोते समय अपने तकिये के नीचे रख दें।

वृष राशि
आज मातृ पक्ष से धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आंखों से संबंधित रोग उत्पन्न हो सकते हैं। काम का बोझ सताता रहेगा। आज आप कई लोगों के संपर्क में आ सकते हैं। किसी कार्य को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: स्लेटी
उपाय: कुलदेवी देवता की पूजा करें।

मिथुन राशि
नशे की लत से आज दूर रहें। पेट संबंधित रोग आज आपको घेरे रह सकते हैं। स्वास्थ्य के विषय में सचेत रहें। शत्रु छवि बिगड़ने का प्रयास कर सकते हैं। आज जमीनी मसले हल करने के लिए अच्छा दिन है। दूर पार से कोई अच्छी खबर आपको प्राप्त हो सकती है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: धूमिल
उपाय : आज लाल कपड़ों का दान करें।

ये भी पढ़ें:  देवताओं का नजराना 5 प्रतिशत बढ़ा, सीएम सुक्खू बोले- मंडी शिवधाम के लिए 100 करोड़ देगी सरकार

कर्क राशि
कार्यक्षेत्र में आज आपके विचारों को जबरदस्ती दबाया जा सकता है, जिससे आप तनाव ग्रस्त रह सकते हैं। आज आपको लोगों को समझने में दिक्कत हो सकती है। व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है। स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: लाल
उपाय: गाय की सेवा करें।

सिंह राशि
मानसिक परेशानियों के चलते आज आप अपने जीवनसाथी के साथ झगड़ा कर सकते हैं। नौकरी और व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज आपके कार्य की आलोचना हो सकती है। विरोधी नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। आज व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है या कोई पैसे की मांग कर सकता है।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: हरा
उपाय: घर से बाहर निकलते समय मुंह में जीरा डालें।

कन्या राशि
आज आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आपके द्वारा की गई लापरवाही आज आपको महंगी साबित पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ आज आप कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। घरेलू मामलों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। खर्च अधिक होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: गेंहुआ
उपाय : चांदी के चकोर टुकड़े अपने पास रखें।

ये भी पढ़ें:  भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव पर राजगढ़ में निकली भव्य शोभायात्रा, जयघोषों से गूंजा समूचा क्षेत्र

तुला राशि
आज समय का सदुपयोग करें। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। कामकाज करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। यात्रा का योग बना हुआ है। पढ़ाई करने वाले बच्चे अपने कार्य के प्रति लापरवाही कर सकते हैं।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: क्रीमी सफेद
उपाय: मां दुर्गा की उपासना करें।

वृश्चिक राशि
आज आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। परिवार के किसी सदस्य की बीमारी के ऊपर धन खर्च हो सकता है। व्यर्थ और बेफिजूल की यात्राएं हो सकती हैं। शत्रु पक्ष भी रहेगा। शत्रु की किसी गतिविधि के कारण आज आपको नुकसान हो सकता है। प्रेम संबंधों में कड़वाहट पैदा हो सकती है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: धूमिल
उपाय: काले कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

धनु राशि
आज किसी अज्ञात स्त्रोत से आपको पैसा मिल सकता है। प्रेम प्रसंग में धोखा मिलने की संभावना रहेगी। पारिवारिक माहौल खुशनूमा रहेगा। आज आप यात्रा का पूर्ण सुख प्राप्त कर सकते हैं। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र के हिसाब से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: पीला
उपाय: शरीर पर तांबा या सोना धारण करें।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल: इनकी चमकेगी किस्मत! बरसेगा धन या बढ़ेगा कर्ज, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

मकर राशि
हृदय संबंधी बीमारियों से परेशानी हो सकती है। आज आप उधार चुकाने में सक्षम होंगे। कुछ लंबी यात्राएं हो सकती हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। व्यापार को बढ़ाने के आज आपको अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: सफेद
उपाय: काले या सफेद वस्त्र में लोहे की पांच कील या चूना लपेटकर चलते पानी में विसर्जित करें।

कुंभ राशि
आज आपका ऊर्जा का स्तर बढ़-चढ़कर रहेगा। मुंह और पेट संबंधित रोग उत्पन्न हो सकते हैं। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज आप कई लोगों के संपर्क में आ सकते हैं। यात्रा का योग बना रहेगा। पारिवारिक माहौल खुशनूमा रहेगा।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: स्लेटी
उपाय : गाय को हरा चारा खिलाएं।

मीन राशि
आज आप किसी पुरानी समस्या से बाहर निकाल सकते हैं। आज कोई आपकी मदद कर सकता है। नौकरी और व्यवसाय में आज आपको फायदा होगा। हालांकि, शत्रु पक्ष छवि बिगड़ने का प्रयास कर सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: लाल
उपाय: आज काले कुत्ते की सेवा करें।

ज्योतिषाचार्य: पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर: 94187 45356