HomeHimachalपूर्व उपप्रधान की निर्मम हत्या पर भड़का शोषण मुक्ति मंच, आरोपी के...

पूर्व उपप्रधान की निर्मम हत्या पर भड़का शोषण मुक्ति मंच, आरोपी के खिलाफ मांगी ये कार्रवाई

उन्होंने चेताते हुए कहा कि यदि प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई नहीं की तो शोषण मुक्ति मंच प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगा। उन्होंने प्रदेश सरकार से पीड़ित परिवार को सुरक्षा, मुआवजा और न्यायिक सहायता प्रदान करने की भी मांग की।

शिमला/नाहन : जिला सोलन के बरोटीवाला थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े गोली मारकर हुई हत्या मामले में हिमाचल प्रदेश शोषण मुक्ति मंच ने घटना की कड़ी निंदा की है।

मंच के राज्य संयोजक आशीष कुमार, सह संयोजक राजेश कोष और मिंटा जिंटा ने इस घटना को शर्मनाक करार देते हुए कहा कि अंतरजातीय विवाह के कारण एक पूर्व उपप्रधान की निर्मम हत्या ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। यह नृशंस घटना सामाजिक समानता और संविधान में निहित बुनियादी मूल्यों पर सीधा हमला है।

उन्होंने कहा कि अंतरजातीय विवाह को लेकर हिंसा करना जातिवादी मानसिकता का चरम रूप है। यह हिमाचल की सामाजिक चेतना पर एक काला धब्बा है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के प्राइमरी स्कूलों में तैनात 17 JBT को मिला नियमितिकरण का तोहफा, आदेश जारी, देखें लिस्ट

मंच ने मांग की है कि इस घटना की जांच अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत की जाए और दोषियों के खिलाफ SC/ST Act के तहत एफआईआर दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।

आशीष कुमार ने कहा कि यदि प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई नहीं की तो शोषण मुक्ति मंच प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगा। उन्होंने प्रदेश सरकार से पीड़ित परिवार को सुरक्षा, मुआवजा और न्यायिक सहायता प्रदान करने की भी मांग की।

ये भी पढ़ें:  महिला आरक्षण पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, 'लड़की हूं लड़ सकती हूं’ सिर्फ नारा': पायल वैद्य
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More