HomeHimachalबरोटीवाला में पूर्व उपप्रधान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

बरोटीवाला में पूर्व उपप्रधान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक बद्दी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण किया। अपराध स्थल से साक्ष्यों को फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम के माध्यम से संकलित किया गया।

बीबीएन : हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के बरोटीवाला थाना क्षेत्र के गांव साईं में शुक्रवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां एक साल पहले  शादी को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। घटना दोपहर लगभग 01:30 बजे बस स्टैंड के समीप साईं गांव में पेश आई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव साईं में पूर्व उपप्रधान सोहन सिंह (40) को उनके पड़ोसी सुरेश कुमार उर्फ आकू निवासी गांव खाली ने गोली मार दी, जिसके बाद गंभीर रूप से घायल सोहन सिंह को तुरंत सीएचसी बद्दी ले जाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान शाम के वक्त सोहन सिंह ने दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल को नशामुक्त बनाने की दिशा में पहली वेब सीरीज ‘द व्हाइट ट्रुथ’ लांच

पुलिस के अनुसार सोहन ने सुरेश की बहन से एक साल पहले प्रेम विवाह किया था, जिसका लड़की के परिजन विरोध कर रहे थे।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक बद्दी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण किया। अपराध स्थल से साक्ष्यों को फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम के माध्यम से संकलित किया गया।

पीड़ित की मौत के बाद बरोटीवाला पुलिस स्टेशन में आरोपी के विरुद्ध हत्या और शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया गया।

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस ने आरोपी की तलाश में विशेष टीमें गठित कर दी हैं। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। जल्द आरोपी को दबोच लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  मंत्रिमंडल के फैसले : 1000 रोगी मित्र होंगे नियुक्त, कांस्टेबल के 800 पद भरने को मंजूरी, राजगढ़ में खुलेगा उप-अग्निशमन केंद्र
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More