HomeRashifalAaj Ka Rashifal 23 Sept 2026: किसी के हाथ लगेगी बड़ी डील,...

Aaj Ka Rashifal 23 Sept 2026: किसी के हाथ लगेगी बड़ी डील, कहीं विवाद और खर्च बढ़ाएंगे सिरदर्द, जानें राशि का हाल

आज का दिन किसी के लिए धन लाभ और बड़ी डील लेकर आ सकता है तो किसी को कार्यक्षेत्र की अड़चनें और अनचाही यात्राएं परेशान कर सकती हैं।

  • आज का दिन किसी के लिए धन लाभ और बड़ी डील लेकर आ सकता है तो किसी को कार्यक्षेत्र की अड़चनें और अनचाही यात्राएं परेशान कर सकती हैं। भाग्य प्रतिशत के हिसाब से जानें आज किसके लिए दिन रहेगा खास और किसे बरतनी होगी सावधानी।

मेष राशि
आज गुस्से में कोई भी निर्णय न लें। आज आप लोगों को बड़ी आसानी से अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं। धन लाभ होने की संभावना है। कोई बड़ी डील आपके हाथ लग सकती है। आज आप किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात कर सकते हैं। यात्राओं के विषय में सचेत रहें।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : पीला | भाग्य प्रतिशत : 68% | उपाय : पक्षियों को आज सतनाजा खिलाएं।

वृष राशि
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। बनते कार्यों में अड़चनें उत्पन्न हो सकती हैं। आज आपको अपनी मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होगा। आज आप दूसरों को परेशान कर सकते हैं।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : लाल | भाग्य प्रतिशत : 44% | उपाय : नील सरस्वती स्त्रोत का पाठ करें।

मिथुन राशि
आज आप सेहत पर पूरा ध्यान रख सकते हैं। आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। बिजनेस में अच्छा-खासा मुनाफा होने की संभावना रहेगी। आज आप जमीन व वाहन का क्रय-विक्रय कर सकते हैं। किसी कार्य के लिए की गई यात्रा सफलतापूर्वक पूर्ण होगी। छोटे-मोटे खर्चे हो सकते हैं। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : पीला | भाग्य प्रतिशत : 64% | उपाय : पीले रंग के रुमाल का प्रयोग करें।

ये भी पढ़ें:  13 साल बाद बना दुर्लभ संयोग! सराहां के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों भक्तों ने नवाया शीश

कर्क राशि
आज आप शरीर को तंदुरुस्त रखने के लिए ध्यान दे सकते हैं। आज आप किसी की आर्थिक मदद कर सकते हैं। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। विलास की सामग्री पर आज आप धन खर्च कर सकते हैं। किसी धार्मिक समारोह में आज आप शिरकत कर सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। यात्राओं से परहेज करें।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : केसरी | भाग्य प्रतिशत : 49% | उपाय : साधु-संतों का मान-सम्मान करें और उन्हें भोजन कराएं।

सिंह राशि
आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। इस राशि के लोग जो विदेशों में व्यापार करते हैं, उन्हें आज अच्छा-खासा धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज का अधिकतर समय आप घर पर बिता सकते हैं। शाम के समय धन खर्च होने की संभावना रहेगी। विलास की सामग्री पर खर्च हो सकता है।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : क्रीम | भाग्य प्रतिशत : 63% | उपाय : नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए घर पर हवन करें।

कन्या राशि
आज आप अपने आत्मविश्वास के कारण ही कई मुश्किलों का सामना करने में सक्षम होंगे। यात्रा और शिक्षा के माध्यम से आपको कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। सौंदर्य के पीछे आज आप अपना समय खराब कर सकते हैं। आज जरूरत से ज्यादा धन खर्च न करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें। व्यापारिक स्थिति अच्छी रहेगी।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : पीला | भाग्य प्रतिशत : 66% | उपाय : घर पर तिल के तेल का दीपक अवश्य जलाएं।

ये भी पढ़ें:  राशिफल: इन जातकों के लिए आज तरक्की का दिन, एक क्लिक पर जानें अपनी राशि का हाल और जरूरी उपाय

तुला राशि
नशे की लत से दूर रहें। घर-परिवार में किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। जमीन व वाहन के क्रय-विक्रय से आज आपको धन लाभ हो सकता है। आज आप अपने दोस्तों के साथ पार्टी वगैरह कर सकते हैं। आज कोई आपसी आर्थिक मदद की मांग कर सकता है।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : पीला | भाग्य प्रतिशत : 59% | उपाय : सफेद रंग के फूलों से कुलदेवी की आराधना करें।

वृश्चिक राशि
आज आप काफी खुशमिजाज रहेंगे। व्यापार को नई दिशा देने के लिए आज कोई ठोस कदम उठा सकते हैं। आज आपका कोई करीबी आपकी आर्थिक मदद कर सकता है। आज आप कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। सौंदर्य की चीजों पर धन खर्च हो सकता है।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : सफेद | भाग्य प्रतिशत : 47% | उपाय : विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

धनु राशि
कार्यक्षेत्र में आज आपके विचारों को जबरदस्ती दबाया जा सकता है, जिससे आप तनावग्रस्त रह सकते हैं। आज आपको लोगों को समझने में दिक्कत हो सकती है। व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है। स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : लाल | भाग्य प्रतिशत : 40% | उपाय : आज गुड़ का दान करें।

ये भी पढ़ें:  अब त्रिलोकपुर में आस्था के संग उठाइए नौकायन का लुत्फ, विधायक सोलंकी ने नौका विहार सहित करोड़ों के विकास की दी सौगात

मकर राशि
आज आप किसी के पचड़े में न पड़ें। आज आप जमीन व वाहन का क्रय-विक्रय कर सकते हैं। घर पर किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। आज आपको धैर्य की जरूरत पड़ सकती है। दोपहर बाद आज आप कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। आज आप किसी कार्यक्रम में भी शिरकत कर सकते हैं।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : हरा | भाग्य प्रतिशत : 60% | उपाय : आज खाने में हरे रंग की चीजों का प्रयोग करें।

कुंभ राशि
आज आप ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। धन आगमन की संभावना रहेगी। घर पर कोई मेहमान आ सकता है। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। व्यवसाय के क्षेत्र में कुछ समस्याएं आपकी मानसिक शांति को भंग कर सकती हैं। आज किसी परिचित व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : स्लेटी | भाग्य प्रतिशत : 54% | उपाय : शंकर जी की पूजा करें।

मीन राशि
खानपान पर संयम बरतें। सेहत के विषय में ध्यान देने की जरूरत रहेगी। कुछ अनचाहे मेहमान घर पर आ सकते हैं। व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप घर के कामों में फंसे रह सकते हैं। घर पर किसी शुभ कृत्य का आयोजन हो सकता है।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : पीला | भाग्य प्रतिशत : 72% | उपाय : आज अन्न दान करें।

 

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More