आज का राशिफल: किन राशियों पर बरसेगी देवी की कृपा और किसे रहना होगा सावधान?

आज 30 सितंबर, दिन मंगलवार कई राशियों के लिए धन लाभ और आत्मविश्वास में वृद्धि लेकर आ रहा है। वहीं, कुछ जातकों को अपने स्वास्थ्य और वाणी पर विशेष संयम बरतने की आवश्यकता होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग हैं, जबकि वित्तीय मामलों और अनचाहे खर्चों को लेकर सावधानी जरूरी है। यह दिन आपको धार्मिक यात्राओं और पारिवारिक खुशियों का मौका भी दे सकता है, लेकिन मानसिक तनाव से बचने के लिए संतुलन बनाए रखना महत्वपूर्ण होगा।

0

आज 30 सितंबर, दिन मंगलवार कई राशियों के लिए धन लाभ और आत्मविश्वास में वृद्धि लेकर आ रहा है। वहीं, कुछ जातकों को अपने स्वास्थ्य और वाणी पर विशेष संयम बरतने की आवश्यकता होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग हैं, जबकि वित्तीय मामलों और अनचाहे खर्चों को लेकर सावधानी जरूरी है। यह दिन आपको धार्मिक यात्राओं और पारिवारिक खुशियों का मौका भी दे सकता है, लेकिन मानसिक तनाव से बचने के लिए संतुलन बनाए रखना महत्वपूर्ण होगा।

मेष राशि
अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए आप अपने व्यक्तिगत संबंधों के इस्तेमाल से अपने जीवनसाथी को निराश कर सकते हैं। कुछ कारोबारी को आज धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज आपकी कई परेशानियां दूर होंगी। प्रेम संबंधों के लिहाज से भी आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।

शुभ अंक: 5
शुभ रंग: फिरोजी

वृष राशि
आज आप अपने कार्य क्षेत्र में अच्छा कार्य कर सकते हैं। सेहत के विषय में सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। कार्य विशेष को लेकर के यात्राएं करनी पड़ सकती है। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं।

शुभ अंक: 4
शुभ रंग: गाजरी

मिथुन राशि
खानपान पर संयम बरतें। सेहत के विषय में ध्यान देने की जरूरत रहेगी। कुछ अनचाहे मेहमान घर पर आ सकते हैं। व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप घर के कामों में फंसे रह सकते हैं। घर पर किसी शुभ कृत्य का आयोजन हो सकता है।

ये भी पढ़ें:  राशिफल: किस्मत पलटेगी! अपनाएं ये उपाय, जानें कैसी रहेगी आपकी दिनचर्या

शुभ अंक: 2
शुभ रंग: लाल

कर्क राशि
आज आप बड़ी आसानी से पैसा इकट्ठा कर सकते हैं। दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना रहेगी। आज आप कई महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। यात्राएं सफलता दायक सिद्ध होंगी। आज आपका आत्मविश्वास बढ़-चढ़कर रहेगा।

शुभ अंक: 6
शुभ रंग: मेहरून

सिंह राशि
व्यापार को मजबूती देने के लिए आज आप कोई अहम कदम उठा सकते हैं। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन और गुस्से की मात्रा अधिक हो सकती है। आज आप व्यर्थ में राई का पहाड़ बना सकते हैं। शाम के समय धन लाभ होने की संभावना रहेगी।

शुभ अंक: 4
शुभ रंग: लाल

कन्या राशि
स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। योग और व्यायाम से आप अपने आप को चुस्त दुरुस्त रखने में कामयाब होंगे। शत्रु पक्ष हावी रहेगा। आज आपको कोई नई चाल दिखाने का प्रयास कर सकता है। घर की जरूरत पर आज धन खर्च होने की संभावना रहेगी। कामकाजी पर भी ध्यान देने की जरूरत रहेगी।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 28 दिसंबर 2025, क्लिक पर जानें अपना भाग्यफल और शुभ मुहूर्त

शुभ अंक: 2
शुभ रंग: केसरी

तुला राशि
आज आप अपनी मर्जी से कार्य कर सकते हैं। शाम के समय आप कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। मानसिक शांति के लिए आज आप किसी मंदिर मस्जिद एवं गुरुद्वारे की यात्रा कर सकते हैं। नौकरी और व्यवसाय से धन आगमन की संभावना रहेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।

शुभ अंक: 5
शुभ रंग: गुलाबी

वृश्चिक राशि
आज आप अपनी बीमारी से निजात पाने में कामयाब होंगे। व्यापार के विषय में अचानक समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। किसी को पैसा देने में दिक्कत आ सकती है। व्यर्थ की यात्राएं और भाग-दौड़ी से सावधान रहें। चोट लगने का खतरा रहेगा।

शुभ अंक: 7
शुभ रंग: लाल

धनु राशि
मानसिक परेशानियों के चलते आज आप अपने जीवनसाथी के साथ झगड़ा कर सकते हैं। नौकरी और व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज आपके कार्य की आलोचना हो सकती है। विरोधी नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। आज व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है या कोई पैसे की मांग कर सकता है।

शुभ अंक: 4
शुभ रंग: नारंगी

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल (4 जनवरी, 2026): पंचांग और शुभ मुहूर्त के साथ जानिए अपनी राशि का हाल, दिन बेहतर बनाने के उपाय भी यहां

मकर राशि
पेट या दांत दर्द की बीमारी आपको परेशान कर सकती है या कोई पुरानी बीमारी सामने आ सकती है। सेहत के विषय में आज लापरवाही ना बरतें। नौकरी और व्यापार से धन लाभ होने की संभावना रहेगी। घर परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। अनचाहे खर्च हो सकते हैं।

शुभ अंक: 4
शुभ रंग: लाल

कुंभ राशि
शरीर के आज किसी अंग में अचानक दर्द हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान प्राप्त होगा। कई लोग आज आपसे मिलने आ सकते हैं। आज आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। दिन की शुरुआत में आज आप काफी व्यस्त रह सकते हैं। छोटी मोटी यात्राएं हो सकती हैं।

शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सिल्वर

मीन राशि
आज आपको पैसा चुकाने में दिक्कत हो सकती है। दिन के शुरुआती दौर में मानसिक प्रताड़ना का शिकार हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र पर लापरवाही ना करें। यात्रा सावधानी पूर्वक करें। लेन-देन और वित्तीय मामलों पर सुधार देने की आवश्यकता होगी।

शुभ अंक: 8
शुभ रंग: सलेटी