HomeRashifalआज का राशिफल: गुस्से पर रखें काबू, जल्दबाजी में न लें बड़ा...

आज का राशिफल: गुस्से पर रखें काबू, जल्दबाजी में न लें बड़ा फैसला, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

आज 7 अक्टूबर, 2025 दिन मंगलवार कुछ लोगों के लिए आर्थिक लाभ, करियर में सफलता और स्वास्थ्य में सुधार लेकर आ रहा है। कुछ जातकों को पारिवारिक तनाव, गुस्से पर नियंत्रण की जरूरत और व्यर्थ के खर्चों से जूझना पड़ सकता है। कामकाज में सावधानी और खान-पान में संयम बनाए रखने से दिन बेहतर होगा। जल्दबाजी में कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें और मानसिक शांति बनाए रखने का प्रयास करें।

आज 7 अक्टूबर, 2025 दिन मंगलवार कुछ लोगों के लिए आर्थिक लाभ, करियर में सफलता और स्वास्थ्य में सुधार लेकर आ रहा है। कुछ जातकों को पारिवारिक तनाव, गुस्से पर नियंत्रण की जरूरत और व्यर्थ के खर्चों से जूझना पड़ सकता है। कामकाज में सावधानी और खान-पान में संयम बनाए रखने से दिन बेहतर होगा। जल्दबाजी में कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें और मानसिक शांति बनाए रखने का प्रयास करें।

मेष (Aries)
पारिवारिक झमेले के चलते आज आप तनावग्रस्त रह सकते हैं। आज आप गुस्से के कारण अपना आपा खो सकते हैं। जमीनी विवाद में फंसने की चेष्टा रहेगी। आर्थिक नुकसान होने की भी संभावना रहेगी। आज जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। व्यर्थ की यात्राओं से बचें।

• शुभ अंक: 7
• शुभ रंग: पीला

वृष (Taurus)
आज शारीरिक कष्ट रह सकता है। व्यर्थ में झगड़ा हो सकता है। आज आपको अपनी बात मनवाने में बहुत दिक्कत हो सकती है। स्थितियां आज आपके कंट्रोल में नहीं रहेंगी। मानसिक शांति के लिए आप किसी मंदिर, मस्जिद या गुरुद्वारे में जा सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा।

• शुभ अंक: 4
• शुभ रंग: केसरी

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 14 August 2026: धन आएगा, मौके मिलेंगे... इन राशियों के लिए बन रहे हैं खास योग, जानें अपना राशिफल

मिथुन (Gemini)
आज अपनी इच्छाओं पर अंकुश रखें। आज आपका खराब रवैया दूसरों को भ्रमित कर सकता है। आपको अपनी बात मनवाने के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। व्यापार से धन का आगमन होगा। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं। पेट और सिर संबंधित रोग आपको घेरे रह सकते हैं।

• शुभ अंक: 2
• शुभ रंग: सफेद

कर्क (Cancer)
आज आप अपनी बीमारी से निजात पाने में कामयाब होंगे। व्यापार के विषय में अचानक समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। किसी को पैसा देने में दिक्कत आ सकती है। व्यर्थ की यात्राओं और भाग-दौड़ से सावधान रहें। चोट लगने का खतरा रहेगा।

• शुभ अंक: 5
• शुभ रंग: सफेद

सिंह (Leo)
धन से जुड़ा कोई मसला आज हल हो सकता है। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। आर्थिक लाभ के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप जमीन व वाहन का लेन-देन कर सकते हैं। करियर को लेकर के आज आपको सफलता प्राप्त हो सकती है।
• शुभ अंक: 4
• शुभ रंग: पीला

कन्या (Virgo)
खानपान पर संयम बरतें।
सेहत के विषय में ध्यान देने की जरूरत रहेगी। कुछ अनचाहे मेहमान घर पर आ सकते हैं। व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप घर के कामों में फंसे रह सकते हैं। घर पर किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है।

ये भी पढ़ें:  राशिफल 4 मार्च 2026: ग्रहों की चाल का आपकी राशि पर कैसा रहेगा असर, शुभ मुहूर्त और पंचांग के साथ जानें

• शुभ अंक: 2
• शुभ रंग: पीला

तुला (Libra)
आज आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आपके द्वारा की गई लापरवाही आज आपको महंगी साबित पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ आज आप कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। घरेलू मामलों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। खर्च अधिक होने की संभावना रहेगी।

• शुभ अंक: 5
• शुभ रंग: हरा

वृश्चिक (Scorpio)
आज आप अपनी बीमारी से निजात पाने में कामयाब होंगे। व्यापार के विषय में अचानक समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। किसी को पैसा देने में दिक्कत आ सकती है। व्यर्थ की यात्राओं और भाग-दौड़ से सावधान रहें। चोट लगने का खतरा रहेगा।

• शुभ अंक: 9
• शुभ रंग: चेरी

धनु (Sagittarius)
व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है। व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। स्वास्थ्य में विकार उत्पन्न हो सकता है। आज आप किसी तीर्थ स्थल की यात्रा कर सकते हैं। जल्दबाजी में आज कोई कार्य न करें। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 17 August 2026: इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, अटके धन की होगी वापसी! पढ़ें पूरा राशिफल

• शुभ अंक: 3
• शुभ रंग: गेहुंआ

मकर (Capricorn)
आज समय का सदुपयोग करें। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। कामकाज करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। यात्रा का योग बना हुआ है। पढ़ाई करने वाले बच्चे अपने कार्य के प्रति लापरवाही कर सकते हैं।

• शुभ अंक: 9
• शुभ रंग: क्रीमी सफेद

कुंभ (Aquarius)
मानसिक परेशानियों के चलते आज आप अपने जीवनसाथी के साथ झगड़ा कर सकते हैं। नौकरी और व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज आपके कार्य की आलोचना हो सकती है। विरोधी नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। आज व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है या कोई पैसे की मांग कर सकता है।

• शुभ अंक: 1
• शुभ रंग: लाल

मीन (Pisces)
आज अपने जज़्बातों पर काबू रखें। आज आप बिना किसी की मदद के धन कमाने में सक्षम रहेंगे। बच्चों के कारण आज आप उदास रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर आज आपके कार्य की सराहना हो सकती है। सामाजिक दायरा विस्तृत होगा।

• शुभ अंक: 8
• शुभ रंग: काला

ज्योतिषाचार्य : पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर : 94187 45356

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More