HomeWeatherहिमाचल में बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी से...

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी से ‘ठंड’ की दस्तक

आज भी प्रदेश के अधिकांश भागों में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आज के लिए कई हिस्सों में भारी बारिश, अंधड़ का येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में 9 अक्तूबर तक बारिश का दाैर जारी रह सकता है। 10 अक्तूबर से प्रदेश में माैसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है।

शिमला : अक्टूबर के पहले हफ्ते में ही हिमाचल प्रदेश में ‘ठंड’ ने जबरदस्त दस्तक दे दी है। पहाड़ों पर हुई भारी बारिश और ताजा बर्फबारी ने पूरे प्रदेश को कंपकंपा दिया है। हालत यह है कि लोगों को अभी से दिसंबर-जनवरी जैसी ठंड का एहसास हो रहा है। लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं और कई जगह लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं।

बारिश और बर्फबारी के बाद पहाड़ ही नहीं मैदानी इलाकों में भी शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। दो दिन पहले ही मैदानी क्षेत्रों का पारा चढ़ा हुआ था। लोग पंखे चला रहे थे। एकाएक मौसम ने करवट ली, जिससे तापमान में भारी गिरावट आई है।

ये भी पढ़ें:  हरिपुरधार क्षेत्र के 12 बच्चों ने पास की सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा, अकेले इस स्कूल के 4 होनहार भी लिस्ट में शामिल

सीजन के पहले ही हिमपात ने लाहौल-स्पीति के ज्यादातर इलाकों को सफेद चादर से ढक दिया है। उच्च पर्वतीय क्षेत्र बर्फ से लकदक हो गए हैं। लाहाैल-स्पीति के साथ साथ चंबा, किन्नाैर के ऊंचे इलाकों ने बर्फ की चादर ओढ़ी है। शिमला जिले के चांशल पीक पर सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। पांगी उपमंडल में हिमपात हुआ है।

आज भी प्रदेश के अधिकांश भागों में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आज के लिए कई हिस्सों में भारी बारिश, अंधड़ का येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में 9 अक्तूबर तक बारिश का दाैर जारी रह सकता है। 10 अक्तूबर से प्रदेश में माैसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है।

आज कांगड़ा, मंडी, ऊना, हमीरपुर व बिलासपुर जिले में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि चंबा, किन्नाैर व लाहाैल-स्पीति में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। इसी तरह शिमला, सोलन, कुल्लू और सिरमाैर जिले के लिए भी हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है।

ये भी पढ़ें:  मंडी में एसएचईपी पद्धति के तहत हुआ बाजार सर्वेक्षण, 40 किसानों ने लिया हिस्सा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More