HomeAccidentपुलिस के QRT वाहन ने जमटा में कुचलीं मोटरसाइकिलें, रात को खूब...

पुलिस के QRT वाहन ने जमटा में कुचलीं मोटरसाइकिलें, रात को खूब हुआ हंगामा

ये वाहन पीछे आकर पहाड़ी से टकराया और इसके नीचे मोटरसाइकिलें आ गईं। इसके बाद सड़क पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए और काफी समय तक हंगामा भी हुआ।

नाहन : शहर से महज 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित नावणी पंचायत के जमटा में पुलिस के क्यूआरटी वाहन ने सड़क किनारे खड़ी 2 मोटरसाइकिलें कुचल दीं। इससे दोपहिया वाहनों को भारी नुकसान हुआ है। गनीमत ये रही कि इस दौरान बड़ा हादसा टल गया।

बता दें कि पुलिस की क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉन्स टीम) मंगलवार की रात पेट्रोलिंग पर थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जमटा चौक पर पुलिस का ये वाहन पंजाहल जाने वाले रोड़ की तरफ से नाहन-ददाहू सड़क पर बैक हो रहा था।

बताया जा रहा है कि पहली बार बैक करते हुए वाहन को कंट्रोल कर लिया गया था, लेकिन दूसरी बार फिर जैसे ही इसे बैक किया गया तो ये अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिलों से जोर से टकरा गया। बड़ी बात ये है कि इस दौरान कोई वाहन की चपेट में नहीं आया।

ये वाहन पीछे आकर पहाड़ी से टकराया और इसके नीचे मोटरसाइकिलें आ गईं। इसके बाद सड़क पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए और काफी समय तक हंगामा भी हुआ। स्थानीय लोगों ने इसे क्यूआरटी वाहन के चालक की लापरवाही बताया।

ये भी पढ़ें:  कौलांवालाभूड़ पंचायत में 124 लोगों के एक्सरे, ये है कैंप लगाने का मुख्य मकसद

बता दें कि जमटा में अष्टमी नवरात्र मेले को लेकर मंगलवार को भारी भीड़ उमड़ी थी। लिहाजा, कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की टीमें भी तैनात की गई थी। रात के समय कल्चरल एक्टिविटी के दौरान कोई दंगा फसाद न हो, इसको लेकर क्यूआरटी भी गश्त पर थी।

शाम के वक्त जमटा में भारी बारिश ने खलल डाला। इस दौरान कल्चरल एक्टिविटी नहीं हो सकी। मेले में आए लोग रात को घरों के लिए निकल रहे थे। इस बीच रात पौने 11 बजे के आसपास पेट्रोलिंग वाहन अनियंत्रित हो गया।

हादसा की वजह क्या रही ये पुलिस जांच के बाद ही सामने आ पाएगा, लेकिन बाइकें क्षतिग्रस्त होने से उनके मालिकों और लोगों में भारी रोष है।

ये भी पढ़ें:  उद्योगों पर मंडराया महंगी बिजली का संकट, चैंबर ऑफ कॉमर्स कालाअंब ने जताई चिंता

उधर, एएसपी सिरमौर योगेश रोल्टा ने बताया कि फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है। इसका पता लगाने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More