HomeReality & FactsAaj Ka Rashifal 05 July 2026: मेष से मीन तक जानें हर...

Aaj Ka Rashifal 05 July 2026: मेष से मीन तक जानें हर राशि का हाल, कैसा रहेगा आपका दिन!

Horoscope Today 05 July 2026: आज का दिन कुछ राशियों के लिए धन लाभ, यात्रा और करिअर में नए अवसर लेकर आ सकता है, जबकि कुछ जातकों को स्वास्थ्य, खर्च और रिश्तों के मामलों में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत रहेगी।

Horoscope Today 05 July 2026: आज का दिन कुछ राशियों के लिए धन लाभ, यात्रा और करिअर में नए अवसर लेकर आ सकता है, जबकि कुछ जातकों को स्वास्थ्य, खर्च और रिश्तों के मामलों में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत रहेगी। यदि आप भी जानना चाहते हैं कि 5 जुलाई 2026, रविवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, तो पढ़ें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल और जानें अपना शुभ अंक, शुभ रंग और आज का उपाय।

मेष राशि
आज दोस्तों की मदद से वित्तीय हालातों में सुधार होगा। दिन की शुरुआत बहुत शानदार तरीके से होगी। घूमने-फिरने का पूरा आनंद प्राप्त कर सकते हैं। विलास की सामग्री पर धन खर्च हो सकता है। आज आप किसी के बहकावे में आ सकते हैं। लोग आपको उकसाने की कोशिश कर सकते हैं।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: गुलाबी | उपाय: आज किसी को सफेद गुलाब भेंट करें।

वृष राशि
आज आपके दोस्त आपको चने के झाड़ पर चढ़ा सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान में इजाफा होगा। आपको उधार का पैसा वापस मिल सकता है। आज आप कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। कई परिचित लोगों से आपकी मुलाकात होगी। विलास की वस्तुओं पर धन खर्च कर सकते हैं। अत्यधिक खर्च करने से बचें।
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: भूरा | उपाय: आज भैरव जी के मंदिर जाकर मदिरा चढ़ाएं।

मिथुन राशि
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। कामकाज पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। व्यर्थ में धन खर्च न करें।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: नारंगी | उपाय: पक्षियों को दाना डालें।

ये भी पढ़ें:  Himachal : इन 4 मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए तैयार होगा मास्टर प्लान

कर्क राशि
आज आप किसी तंत्र-मंत्र का प्रयोग कर सकते हैं या करवा सकते हैं। अपने स्वार्थ के लिए आज आप किसी को धोखा दे सकते हैं। आज किसी से उतना ही वादा करें, जितना आप निभा सकें। प्रेम संबंधों में खटास उत्पन्न हो सकती है। नशे की लत से आज दूर रहें। अपने कार्यक्षेत्र और व्यावसायिक स्थिति को बेहतर बनाने का प्रयास करें।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: नीला | उपाय: आज शुद्ध देसी घी और कपूर का दान मंदिर में करें।

सिंह राशि
आज आप मौज-मस्ती भरी यात्राएं कर सकते हैं। धन खर्च होने की संभावना रहेगी। यात्रा करते समय लापरवाही न बरतें। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र से आज आप छुट्टी कर सकते हैं। खानपान की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: काला | उपाय: यदि आप किसी कार्य विशेष के लिए यात्रा कर रहे हैं तो पैरों में काले रंग के जूते पहनें।

कन्या राशि
खानपान पर संयम बरतें। सेहत के विषय में ध्यान देने की जरूरत रहेगी। कुछ अनचाहे मेहमान घर पर आ सकते हैं। व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप घर के कामों में फंसे रह सकते हैं। घर पर किसी शुभ कृत्य का आयोजन हो सकता है।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: पीला | उपाय: आज किसी न किसी रूप में काली मिर्च का उपयोग जरूर करें।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल (6 जनवरी, 2026) : शुभ मुहूर्त और पंचांग के साथ जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, हर राशि का उपाय भी यहां

तुला राशि
आज आप पैसा कमाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। झगड़ा होने की पूरी संभावना रहेगी। स्वास्थ्य के विषय में भी सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। शाम का समय अच्छा रहेगा। विलास की सामग्री पर धन खर्च कर सकते हैं।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: भूरा | उपाय: मंदिर में जाकर दुर्गा पूजा करें।

वृश्चिक राशि
व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है। व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। स्वास्थ्य में विकार उत्पन्न हो सकता है। आज आप किसी तीर्थ स्थल की यात्रा कर सकते हैं। जल्दबाजी में आज कोई कार्य न करें। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: हल्का लाल | उपाय: गरीबों में दूध से बनी चीजों का दान करें।

धनु राशि
नशे की लत से दूर रहें। पेट संबंधी रोग आज आपको परेशान कर सकते हैं। स्वास्थ्य के विषय में सचेत रहें। शत्रु आपकी छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। आज जमीनी मसले हल करने के लिए अच्छा दिन है। दूर-पार से कोई अच्छी खबर आपको प्राप्त हो सकती है।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: धूमिल | उपाय: गरीबों को भोजन कराएं।

ये भी पढ़ें:  बरसात से टूटे गुरुद्वारा साहिब के प्रवेशद्वार के जीर्णोद्धार कार्य का सोलंकी ने किया शुभारंभ

मकर राशि
आज आप जरूरत से ज्यादा किसी से वादा न करें। शत्रु आपकी छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। आज आपके कार्य की आलोचना हो सकती है। कार्यक्षेत्र में भी आपको जबरदस्ती दबाने का प्रयास किया जा सकता है। व्यर्थ के इल्जाम आप पर लग सकते हैं। आज आपको धोखा मिलने की पूरी संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: चॉकलेटी | उपाय: घर पर कपूर जलाएं।

कुंभ राशि
आज समय का सदुपयोग करें। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। कामकाज करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। यात्रा का योग बना हुआ है। पढ़ाई करने वाले बच्चे अपने कार्य के प्रति लापरवाही कर सकते हैं।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: क्रीमी सफेद | उपाय: दुर्गा की उपासना करें।

मीन राशि
आज कोई अप्रिय घटना आपकी मानसिक शांति को भंग कर सकती है। घर पर काम करते समय सावधानी बरतें। चोट लगने का खतरा रहेगा। आज आप किसी के पचड़े में न पड़ें। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं।
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: स्लेटी | उपाय: अपने माथे पर दूध का तिलक लगाएं।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More