HomeHimachalShimlaसीएम सुक्खू ने जारी किया वन विभाग का एक्टिविटी कैलेंडर, विभिन्न पहलें...

सीएम सुक्खू ने जारी किया वन विभाग का एक्टिविटी कैलेंडर, विभिन्न पहलें की गईं हैं प्रदर्शित

इस कैलेंडर में 5 जून अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभाग द्वारा शुरू की गई विभिन्न पहलों को प्रदर्शित किया गया है।

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को यहां वन विभाग का गतिविधि कैलेंडर जारी किया। इस कैलेंडर में 5 जून अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभाग द्वारा शुरू की गई विभिन्न पहलों को प्रदर्शित किया गया है।

वन विभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण को केंद्र में रखकर प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों में विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की गई है। विभाग द्वारा प्रदेश के 1,000 शैक्षणिक संस्थानों में ‘एक पेड़ मां के नाम’ और ‘बीट द प्लास्टिक’ थीम पर पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें 50,000 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।

विभाग द्वारा वन मित्रों, विद्यार्थियों और जनसहभागिता को सुनिश्चित करते हुए विभिन्न परिसरों और कार्यालयों में सफाई अभियान चलाए गए। मुख्यमंत्री ने विभाग को इन पहलों को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल विधानसभा में गूंजा पच्छाद के लोगों का दर्द, विधायक रीना ने उठाया सराहां अस्पताल का मामला

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विभाग स्वच्छ और सतत पर्यावरण की दिशा में बेहतरीन कार्य करना सुनिश्चित करेगा। उन्होंने अधिकारियों को विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने, योजनाओं और नीतियों को सफलतापूर्वक लागू करने में जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर प्रधान मुख्य अरण्यपाल समीर रस्तोगी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More