HomeHimachalSirmaurसंगड़ाह-हरिपुरधार सड़क पर पहाड़ी से टकराई निजी बस, ब्रैक फेल होने से...

संगड़ाह-हरिपुरधार सड़क पर पहाड़ी से टकराई निजी बस, ब्रैक फेल होने से हादसा!

संगड़ाह : संगड़ाह-हरिपुरधार सड़क पर सोमवार सुबह एक निजी बस पहाड़ी से टकरा गई. हादसे में दर्जनभर सवारियों को हल्की चोटें आई हैं. गनीमत ये रही कि बड़ा हादसा टल गया.

जानकारी के अनुसार ये निजी बस हरिपुरधार से संगड़ाह की ओर आ रही थी. डूम का बाग के समीप पहुंचते ही बस पहाड़ी से टकरा गई. बताया जा रहा है कि ब्रैक फेल होने के बाद चालक ने बस को रोकने के लिए पहाड़ी से टकरा दिया. लिहाजा, बड़ा हादसा होने से बच गया.

पहाड़ी से बस के टकराने के बाद कुछेक सवारियों को हल्की चोटें आईं. संगड़ाह अस्पताल पहुंचे 2 घायलों ने बताया कि ब्रैक फेल होने के बाद ड्राइवर ने बस रोकने के लिए इसे एक पहाड़ी से टकराया. ऐसा न करने की सूरत में बस खाई में गिर सकती थी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था.

ये भी पढ़ें:  नेशनल गर्ल्स फुटबॉल चैंपियनशिप खेलेगी करिअर अकादमी स्कूल नाहन की अपूर्वा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More