HomeHimachalहिमाचल में कोरोना की दस्तक, सिरमौर में 82 साल की महिला मिली...

हिमाचल में कोरोना की दस्तक, सिरमौर में 82 साल की महिला मिली पॉजिटिव

महिला अभी रेपिड टेस्ट से कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। उनका सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए मंडी भेजा जाएगा।

नाहन : हिमाचल प्रदेश में भी अब कोरोना ने दस्तक दे दी है। प्रदेश के जिला सिरमौर से कोरोना का पहला मामला मिला है। 82 साल की महिला डा. वाईएस परमार मेडिकल कालेज नाहन में कोरोना पॉजिटिव आई है। जुकाम बुखार और बीपी की समस्या से जूझ रही पच्छाद उपमंडल के बनाह की सैर की महिला को उपचार के लिए नाहन लाया गया था। इस दौरान उसका रेपिड टेस्ट लिया गया, जिसमें वह पॉजिटिव मिली।

हालांकि, डॉक्टरों ने महिला को अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी, लेकिन उसने दाखिल होने से इनकार कर दिया। लिहाजा, डॉक्टरों ने महिला को जरूरी उपचार और दवाइयां देने के बाद घर भेजा है। इसके साथ साथ महिला के परिजनों को उन्हें होम आइसोलेट करने को कहा गया है। जानकारी मिली है कि एक दो दिन के भीतर सराहां अस्पताल से स्वास्थ्य कर्मियों की टीम घर भेजी जाएगी और पूरे परिवार के सैंपल लिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:  DC गंधर्वा राठौड़ के निर्देश: नक्शे रेगुलराइज करवाने के लिए दें आखिरी मौका

BMO डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि महिला अभी रेपिड टेस्ट से कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। उनका सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए मंडी भेजा जाएगा। इसके बाद कोरोना के वेरिएंट की सही जानकारी मिल पाएगी।

उन्होंने बताया कि महिला के संपर्क में आए लोगों की भी सैंपलिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी फिलहाल आरटीपीसीआर टेस्ट शुरू नहीं हुए है। आरटीपीसी किट के लिए विभाग को लिखा गया है। उन्होंने बताया कि मेडिकल कालेज नाहन में आइसोलेशन वार्ड तैयार किए जा रहे हैं। इसके साथ साथ ऑक्सीजन प्लांट पूरी तरह फंक्शनल है।

बता दें कि देश के विभिन्न राज्यों में कोरोना के मामलों का आंकड़ा 4 हजार की संख्या पार कर चुका है। पिछले 24 घंटे के भीतर 5 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। कोविड से मरने वालों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में डंडे से पीट पीटकर मौत के घाट उतारी पत्नी, हत्यारा पति गिरफ्तार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More