HomeHimachalSirmaurसिरमौर में युवती के लापता होने पर भड़के परिजन और ग्रामीण, लड़के...

सिरमौर में युवती के लापता होने पर भड़के परिजन और ग्रामीण, लड़के के घर के बाहर किया हंगामा

हंगामा बढ़ता देख डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों से बातचीत कर मौके पर पैदा हुए हालातों को संभाला।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर में युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। लापता युवती के मामले ने उस वक्त तूल पकड़ लिया, जब युवती के परिजन, ग्रामीण और हिंदू संगठनों से जुड़े लोग भड़क उठे। इस दौरान परिजनों, ग्रामीणों और हिंदू संगठनों के लोगों ने कीरतपुर गांव में उस लड़के के घर के बाहर एकत्रित होकर हंगामा किया।

हंगामा बढ़ता देख डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों से बातचीत कर मौके पर पैदा हुए हालातों को संभाला। डीएसपी ने तीन दिन के भीतर युवती की तलाश का आश्वासन दिया। तब जाकर मामला शांत हुआ और प्रदर्शन कर रहे लोग अपने घरों को लौट गए।

ये भी पढ़ें:  12 आने से शुरू चाय की प्याली का सफर, वक्त बदला पर पंडित जी की कोयले वाली भट्ठी पर पकी टी का स्वाद नहीं

बताया जा रहा है कि युवती हिंदू समुदाय से ताल्लुक रखती है, जबकि युवक विशेष समुदाय से संबंध रखता है। पुलिस के अनुसार युवती गत 4 मई से लापता है। परिजनों की तरफ से इसकी शिकायत पुलिस थाना माजरा में दर्ज करवाई गई है।

शिकायत में विशेष समुदाय के युवक पर अपहरण का शक जाहिर किया गया है। इस पर पुलिस ने युवक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। हंगामे के बाद पुलिस ने युवती की तलाश के लिए जांच तेज कर दी है।

डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर युवक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  त्रिलोकपुर में ये अभ्यर्थी बने वन मित्र, रेंज अफसर ने जारी किए नियुक्ति पत्र, इस अवधि में देनी होगी ज्वाइनिंग
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More