HomeAccidentसिरमौर में बाइक हादसे में दुगाना गांव के एक युवक की मौत,...

सिरमौर में बाइक हादसे में दुगाना गांव के एक युवक की मौत, दूसरा घायल, इलाके में शोक की लहर

हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू करते हुए गंभीर रूप से घायल सुमन को खाई से बाहर निकाला

पांवटा साहिब :  जिला सिरमौर के कांटी मश्वा संपर्क सड़क पर हुए बाइक हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि, दूसरा घायल हुआ है। मृतक की पहचान सुमन सिंह (33) पुत्र नैन सिंह निवासी दुगाना (शिलाई) के तौर पर हुई है। इसी गांव के अमित कुमार (30) पुत्र रंगीलाल का सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार दोनों युवक एप्लाइड फॉर बाइक पर सवार होकर मानल से कांटी मश्वा की ओर जा रहे थे। इस बीच बाइक कच्ची और ढलानदार सड़क पर स्किड होकर गिर गई। हादसे के बाद अमित कुमार सड़क किनारे गिर गया। जबकि, चालक सुमन सिंह बाइक सहित खाई में जा गिरा।

ये भी पढ़ें:  कृषि व बागवानी क्षेत्रों के सुदृढ़ीकरण पर खर्च होंगे 2 हजार करोड़

हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू करते हुए गंभीर रूप से घायल सुमन को खाई से बाहर निकाला और पुलिस को सूचित किया।

राजबन पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को पांवटा साहिब सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने सुमन सिंह को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार अस्पताल पहुंचने से पहले ही सुमन की मृत्यु हो चुकी थी। घायल अमित को हादसे में हल्की चोटें आईं हैं।

प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को 20 हजार रुपए की फौरी राहत राशि प्रदान की गई। इस हादसे से पूरे गांव और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। उधर, डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की है।

ये भी पढ़ें:  SIRMAUR : पुलिस देख भागा व्यक्ति, बैग में मिली ये चीज, फिर गिरफ्तार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More