HomeNationalदो फेज में होगी जातिगत जनगणना : हिमाचल प्रदेश सहित चार पहाड़ी...

दो फेज में होगी जातिगत जनगणना : हिमाचल प्रदेश सहित चार पहाड़ी राज्यों से होगा आगाज, तारीखें घोषित

पहली जनगणना 1872 में हुई थी। 1947 में आजादी मिलने के बाद 1951 में पहली जनगणना हुई। इसके बाद 2011 में आखिरी जनगणना की गई थी।

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय जातिगत जनगणना की तिथियों की घोषणा कर दी है। ये दो चरणों में संपन्न होगी। जनगणना का पहला फेज 1 अक्तूबर, 2026 से शुरू होगा, जिसमें उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और लद्दाख जैसे चार पहाड़ी राज्यों को शामिल किया जाएगा।

इसके बाद 1 मार्च, 2027 से देश के अन्य हिस्सों में दूसरे फेज की प्रक्रिया शुरू होगी। इस पूरी कवायद को लगभग 3 साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। जनगणना की औपचारिक अधिसूचना 16 जून, 2025 को जारी होने की संभावना है।

गृह मंत्रालय के अनुसार इस जनगणना के दौरान न केवल आर्थिक स्थिति से जुड़े आंकड़े जुटाए जाएंगे, बल्कि देश में विभिन्न जातियों की वास्तविक संख्या भी सामने आएगी। यह जानकारी सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक नीतियों के निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

ये भी पढ़ें:  आंध्रप्रदेश की राजधानी पर खत्म हुआ सस्पेंस: अमरावती को मिली कानूनी मान्यता

गौरतलब हो कि 2011 की जनगणना में भी जाति और उपजातियों का सर्वेक्षण करने का प्रयास किया गया था, लेकिन तब करीब 38 लाख जातियों और उपजातियों के आंकड़े सामने आने से एक जटिल स्थिति बन गई थी। उम्मीद है कि इस बार की डिजिटल जनगणना इस चुनौती को सफलतापूर्वक पार कर लेगी।

1872 में हुई थी पहली जनगणना
भारत में हर 10 साल बाद जनगणना होती है। पहली जनगणना 1872 में हुई थी। 1947 में आजादी मिलने के बाद 1951 में पहली जनगणना हुई थी। इसके बाद आखिरी जनगणना 2011 में की गई। उस वक्त भारत की कुल जनसंख्या 121 करोड़ थी।

ये भी पढ़ें:  रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, सरकार बनाने का दावा पेश
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More