HomeHimachalShimlaशिमला आ रहे हैं उप राष्ट्रपति, प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियों में...

शिमला आ रहे हैं उप राष्ट्रपति, प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियों में जुटा प्रशासन

उप राष्ट्रपति 6 जून को शिमला पहुंचेंगे और 7 जून को सोलन जिला के लिए प्रस्थान करेंगे।

शिमला : देश के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के शिमला प्रस्तावित दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।

डीसी शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उप राष्ट्रपति के आगमन से संबंधित कार्यक्रम, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, स्वच्छता, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाएं और आपातकालीन सेवाओं की व्यवस्था सहित सभी आवश्यक पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

डीसी ने कहा कि उप राष्ट्रपति 6 जून को शिमला पहुंचेंगे और 7 जून को सोलन जिला के लिए प्रस्थान करेंगे। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि समस्त तैयारियां समयबद्ध और समन्वित रूप से पूरी की जाएं।

उन्होंने कहा कि उप राष्ट्रपति का यह दौरा जिला के लिए गर्व की बात है। इसलिए सभी अधिकारी इसे सफल बनाने के लिए पूरी तत्परता से कार्य करें।

ये भी पढ़ें:  सिक्कों से तोलकर विनय का सम्मान, नई पंचायत बनने पर अभिनंदन समारोह में ग्रामीणों ने जताया विधायक का आभार VIDEO
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More