HomeHimachalSirmaurनाहन में होली का पूजन, शाम को जलाई होलिका, बड़ी होली के...

नाहन में होली का पूजन, शाम को जलाई होलिका, बड़ी होली के लिए बाजारों में रौनक

नाहन : रंगों का त्योहार होली से एक दिन पूर्व वीरवार को जिला सिरमौर के नाहन के कच्चा टैंक क्षेत्र में महिलाओं ने होली पूजन किया. इस दौरान काफी संख्या में महिलाओं ने अपने परिवार व बच्चों की लंबी उम्र की कामना करते हुए पूजन किया. इसके बाद शाम को होलिका दहन किया गया.

होली पूजन को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया. अलग-अलग क्षेत्रों से महिलाएं अपने बच्चों के साथ होली का पूजन करने पहुंची और यह सिलसिला शाम तक जारी रहा. महिलाओं ने धागा लेकर होली के चारों ओर परिक्रमा करने के साथ ही परिवार के मंगल की कामना की.

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में भीषण अग्निकांड: 5 लोगों के जिंदा जलने की आशंका, एसडीएम समेत बचाव दल मौके के लिए रवाना

इस दौरान महिलाओं के साथ पुरुष और बच्चे भी पूजा करते हुए नजर आए. पूजन के लिए पहुंची महिला नीलम और वंदना ने कहा कि होली पूजन को लेकर उनकी गहरी आस्था है. वहीं सुनीता ने कहा कि जिस तरह भक्त प्रहलाद की रक्षा भगवान ने की, ठीक उसी तरह हम सब की भी रक्षा करें. वह इसी कामना के साथ हम होली का पूजन करते हैं.

एक अन्य महिला पूनम ने कहा कि हम यहां होली की विधिवत पूजा के साथ-साथ रक्षा सूत्र को होलिका पर बांधते हैं. उधर, होली के त्योहार को लेकर जिला सिरमौर के बाजारों में भी काफी रौनक रही.

ये भी पढ़ें:  कोटला-बड़ोग नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र में उपलब्ध होंगी अत्याधुनिक सुविधाएं, भूमि स्थानांतरित करने के निर्देश

छोटी होली पर कई बच्चे विभिन्न तरह के रंगों से रंगे दिखे. कई शिक्षण संस्थानों के बच्चों ने होली खेली. वहीं बड़ी होली के लिए बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More