HomeHimachalSirmaurनारग में 30 और 31 मार्च को आयोजित होगा मां नगरकोटी मेला,...

नारग में 30 और 31 मार्च को आयोजित होगा मां नगरकोटी मेला, विशाल दंगल व सांस्कृतिक संध्याएं होंगी मुख्य आकर्षण

सराहां : जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल के नारग में जिला स्तरीय माता नगरकोटी मेला 30 व 31 मार्च को मनाया जाएगा. मेला कमेटी की अध्यक्ष एवं उप मंडलाधिकारी पच्छाद डॉ. प्रियंका चंद्रा ने बताया कि 30 मार्च को मंदिर में पूजा अर्चना के उपरांत शोभायात्रा निकाली जाएगी.

यह शोभायात्रा माता के मंदिर से नारग बाजार होकर मेला ग्राउंड तक निकलेगी. 31 मार्च को होने वाला विशाल दंगल मेले का मुख्य आकर्षण रहेगा, जिसमें प्रदेश के साथ-साथ अन्य राज्यों के नामी पहलवान भी भाग लेंगे. मेले के दौरान विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं और दो सांस्कृतिक संध्याएं भी आयोजित की जाएंगी.

सांस्कृतिक संध्या में जिला के स्थानीय कलाकारों व प्रदेश के प्रसिद्ध कलाकारों को भी आमंत्रित किया जाएगा. मेले के दौरान स्थानीय स्कूली बच्चों द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे. उन्होंने बताया कि मेले के दौरान मेला आयोजन स्थल पर दुकानें भी लगाई जाएंगी, जिसके लिए शीघ्र ही प्लाट आवंटन किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें:  राजगढ़ में इस हालत में मिला तेंदुआ, पिछली टांगें नहीं कर रहीं काम; रेस्क्यू के लिए शिमला से बुलाई टीम

उपमंडलाधिकारी ने बताया कि मेले को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विभिन्न उप समितियों का गठन कर लिया गया है, जिसमें सभी सरकारी व गैर सरकारी सदस्यों से मेले के सफल आयोजन में अपना रचनात्मक सहयोग देने का आग्रह किया.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More