होमHimachalSirmaurअंधेरे की आड़ में दिया जा रहा था अवैध खनन को अंजाम,...

अंधेरे की आड़ में दिया जा रहा था अवैध खनन को अंजाम, पहुंच गई पुलिस, 3 गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार एक टिपर में पहले से ही अवैध रूप से खनन किया गया ग्रेवल भरा हुआ था। जबकि जेसीबी सक्रिय रूप से खनन कार्य में लगी थी और ग्रेवल निकालकर टिपर में भरा जा रहा था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर मौजूद जेसीबी और दोनों टिपरों को जब्त किया।

कालाअंब : रात को अंधेरे की आड़ में अवैध खनन को अंजाम देने वालों के खिलाफ कालाअंब पुलिस कार्रवाई करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये कार्रवाई तड़के 3 बजे अमल में लाई गई। पुलिस थाना की टीम अवैध माइनिंग, आबकारी उल्लंघन और खनिज चैकिंग के लिए नियमित गश्त पर तैनात थी।

टीम का नेतृत्व थाना के कार्यवाहक एसएचओ अच्छर सिंह कर रहे थे। इसी बीच जब पुलिस टीम चूड़न खड्ड में पहुंची, तो उन्हें एक पहाड़ी पर एक जेसीबी मशीन और दो टिपर मौजूद मिले।

पुलिस के अनुसार एक टिपर में पहले से ही अवैध रूप से खनन किया गया ग्रेवल भरा हुआ था। जबकि जेसीबी सक्रिय रूप से खनन कार्य में लगी थी और ग्रेवल निकालकर टिपर में भरा जा रहा था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर मौजूद जेसीबी और दोनों टिपरों को जब्त किया।

ये भी पढ़ें:  पत्नी की बीमारी और बैंक लोन के तनाव में आकर उठाया ये खौफनाक कदम, गई जान

पूछताछ के दौरान जेसीबी चला रहे व्यक्ति की पहचान राजकुमार सिंह (37) निवासी गांव डंग्का, जिला मैनपुरी (उत्तरप्रदेश) के रूप में हुई। वहीं दोनों टिपर चालकों की पहचान तरसेम सिंह (27) निवासी गांव बक्सर, जिला यमुनानगर (हरियाणा) और विवेक कुमार (45) निवासी माजरा, जिला अंबाला (हरियाणा) के तौर पर हुई।

पुलिस जांच में यह सामने आया कि यह तीनों मिलकर रात के समय बिना किसी वैध अनुमति के प्रदेश की खनिज संपदा का दोहन कर रहे थे और खनन सामग्री को राज्य से बाहर भेजने की कोशिश कर रहे थे।

डीएसपी हेडक्वार्टर रमाकांत ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मौके से दोनों टिपर और जेसीबी को जब्त कर लिया है। पुलिस थाना कालाअंब में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें:  मछुआरों को एमएसपी की सौगात, योजना से हिमाचल के हजारों परिवारों को बड़ी राहत
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More