HomeHimachalSirmaurनाहन में HRTC के चालक और निजी बस संचालक के बीच चले...

नाहन में HRTC के चालक और निजी बस संचालक के बीच चले लात-घूंसे, गलती किसकी? जांच का विषय

हालांकि चंद मिनटों के बाद ही मौके पर लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करवाया।

नाहन : हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन के दिल्ली गेट के समीप टाइमिंग को लेकर एचआरटीसी के चालक और निजी बस संचालक के बीच मारपीट का मामला सामने आया है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सरकारी बस का चालक और निजी बस का संचालक एक दूसरे से मारपीट करते हुए देखे जा सकते हैं। हालांकि चंद मिनटों के बाद ही मौके पर लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करवाया।

जानकारी के अनुसार नाहन से बेचड़ का बाग रूट पर चलने वाली एचआरटीसी की बस नाहन मुख्य बस स्टैंड से दिल्ली गेट बस स्टॉप के लिए रवाना हुई। इस बीच जाम लगने के कारण यह बस अपने निर्धारित समय से दो मिनट लेट हो गई।

ये भी पढ़ें:  इंटरनेशनल यूथ कॉन्क्लेव: ओडिशा में हिमाचल प्रदेश को पहला पुरस्कार

जैसे ही ये बस दिल्ली गेट के समीप स्टॉपेज पर पहुंची तो निगम के बस चालक और निजी बस के संचालक के बीच बहसबाजी हो गई। देखते ही देखते बहसबाजी इतनी बढ़ गई कि लात-घूसे चल पड़े। इस पूरी घटना में गलती किसकी है, हालांकि ये अभी सामने नहीं आ सका है, लेकिन मारपीट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जरूर वायरल हो रहा है।

उधर, नाहन बस स्टैंड के सहायक अड्डा प्रभारी शमशेर सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि जाम लगने के कारण बस निर्धारित समय से दो मिनट लेट हो गई थी। घटना के बाद निगम का चालक बस लेकर निर्धारित रूट पर चला गया, जिसके वापस पहुंचते ही पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई जाएगी।

ये भी पढ़ें:  HPNLU शिमला का दीक्षांत समारोह : पीएचडी सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों के 451 छात्रों को उपाधियां

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले नाहन बस स्टैंड परिसर में भी यात्रियों और एचआरटीसी कर्मियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया था और मामला पुलिस तक जा पहुंचा था। इसके बाद अब दिल्ली गेट पर ये घटना सामने आई है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More