HomeCrimeदुकान की आड़ में चला रहा था नशे का कारोबार, राजगढ़ पुलिस...

दुकान की आड़ में चला रहा था नशे का कारोबार, राजगढ़ पुलिस ने दबिश देकर चरस और भुक्की के साथ दबोचा

राजगढ़ पुलिस ने एक व्यक्ति को चरस और भुक्की के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना राजगढ़ में केस दर्ज कर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

राजगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत राजगढ़ पुलिस ने एक व्यक्ति को चरस और भुक्की के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना राजगढ़ में केस दर्ज कर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार राजगढ़ थाना की टीम क्षेत्र में गश्त पर तैनात थी। इसी दौरान पुलिस को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि विकास राणा निवासी राणाघाट अपनी दुकान की आड़ में नशीले पदार्थों की बिक्री करता है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने उक्त स्थान पर छापेमारी की।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि दुकान की गहन तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 472 ग्राम चरस और 546 ग्राम भुक्की बरामद की गई। लिहाजा, पुलिस ने तुरंत मादक पदार्थ कब्जे में लेकर आरोपी को हिरासत में लिया।

ये भी पढ़ें:  सरकार, हम बच्चों के भविष्य की भी थोड़ी सुध लो, आखिर क्यों हो रहा ऐसा !

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ND&PS Act के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आगामी जांच में जुटी है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More