HomeHimachalSirmaurनाहन में तेंदुए की चहलकदमी, दहशत में आए वाहन चालक, एनएच पर...

नाहन में तेंदुए की चहलकदमी, दहशत में आए वाहन चालक, एनएच पर कैमरे में हुआ कैद

वाहन मालिक डीएस वर्मा ने बताया कि वह रात के समय अपनी पत्नी के साथ गाड़ी में पांवटा साहिब से नाहन लौट रहे थे. इसी बीच जैसे ही दोसड़का से ऊपर तीखे मोड़ पर पहुंचे तो अचानक सड़क पर तेंदुआ आ गया.

नाहन|
जिला मुख्यालय नाहन के समीप लगते कांशीवाला में हाईवे पर अचानक तेंदुए की चहलकदमी से मौके से गुजर रहे वाहन चालक दहशत में आ गए. इनमें से एक वाहन मालिक ने तेंदुए को अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया. वाहन मालिक ने वीडियो बनाकर दूसरे चालकों और क्षेत्र के आसपास रहने वाले लोगों से सावधानी बरतने का भी आग्रह किया है. ये घटना रविवार देर रात करीब 11ः00 बजे सामने आई.

तेंदुए का वीडियो बनाने वाले वाहन मालिक डीएस वर्मा ने बताया कि वह रात के समय अपनी पत्नी के साथ गाड़ी में पांवटा साहिब से नाहन लौट रहे थे. इसी बीच जैसे ही दोसड़का से ऊपर तीखे मोड़ पर पहुंचे तो अचानक सड़क पर तेंदुआ आ गया. हालांकि, लाइट पड़ने के बाद यह तेंदुआ ऊपर जंगल की तरफ निकल गया.

ये भी पढ़ें:  तेजधार हथियार से व्यक्ति पर हमला, नदी में फैंकी बाइक, सोने की चेन और 50,000 भी छीने, 3 पर केस दर्ज

इसी बीच यहां से गुजर रही एक बस की लाइट पड़ने पर जंगल की तरफ यह तेंदुआ फिर से दिखाई दिया, जिसके बाद उनकी पत्नी ने मोबाइल कैमरे से मात्र 10-15 सेकेंड का वीडियो बनाया. चूंकि यह तेंदुआ काफी बड़ा था, लिहाजा वह जल्द ही मौके से निकल गए.

बता दें कि जिस जगह पर यह तेंदुआ देखा गया है, वहां आसपास के इलाके में कालोनी सहित अन्य रिहायशी इलाके भी है. साथ ही नाहन और शिमला को जाने वाला यह मुख्य मार्ग है. ऐसे में यहां वाहनों की भी काफी आवाजाही रहती है. इस दृष्टि से वाहन मालिक डीएस वर्मा ने लोगों से इस दिशा में सावधानी बरतने का भी आग्रह किया है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More